Friday, June 20, 2014

पुलिस की भर्ती अचानक स्थगित:YE KYA HO RAHA HAI

हरियाणा पुलिस में चल रही कांस्टेबल की भर्ती गुरुवार को अचानक स्थगित कर दी गई। पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जारी निर्देश में भर्ती रोके जाने की तो कोई जानकारी नहीं दी गई, लेकिन इतना बताया गया कि कुछ तकनीकी दिक्कत आ रही है। इसके चलते भर्ती कुछ समय के लिए रोकी गई है। लेकिन भर्ती दोबारा कब शुरू होगी, इस बारे में भी बोर्ड की ओर से स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। आठ हजार 200 पदों की भर्ती के लिए साढ़े छह लाख आवेदन आए थे। 12 जून को बोर्ड की ओर से भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने का नोटिस जारी करते हुए 17 जून से मापतोल और फिजिकल टेस्ट शुरू करने का निर्णय लिया था। 2 दिन चले टेस्ट दो दिन से मधुबन पुलिस ट्रेनिंग केंद्र में उम्मीदवारों का मापतोल हो रहा था। अचानक ही निर्देश गए कि भर्ती को स्थगित कर दिया गया है। यह सुनते ही उम्मीदवारों में खलबली मच गई। इनका कहना है कि इस भर्ती के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे थे, ऐन मौके पर भर्ती को स्थगित करना सही नहीं है। पहली भर्ती ही दिक्कत में लंबे समय से पुलिस के यह पद खाली हैं। सरकार की ओर से बार बार दावा किया जा रहा था
कि भर्ती हो रही है, लेकिन भर्ती टलती रही। बाद में कहा गया कि भर्ती पुलिस भर्ती बोर्ड के माध्यम से होगी। बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर जेएस मान को बनाया गया। बोर्ड की यह पहली बड़ी भर्ती थी, लेकिन इसमें ही सारा तामझाम गड़बड़ा गया। बताया जा रहा है कि इस भर्ती में बोर्ड की ओर से हाई तकनीक के उपकरण इस्तेमाल किए जा रहे थे। जो सही काम नहीं कर रहे थे, इसके चलते ही भर्ती को स्थगित किया गया। सरकार की नीयत ही सही नहीं : एडवोकेट सतेन्दर इधर हरियाणा यूथ मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट सतेन्दर सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा ही सही नहीं है, बड़ी मुश्किल से तो भर्ती शुरू हुई थी। लग रहा है कि सरकार बस अपना टाइम पूरा कर रही है, क्योंकि एक डेढ़ माह बाद तो विधानसभा चुनाव की वजह से आचार संहिता लग जाएगी। सिंह का कहना है कि सरकार की मंशा सही नहीं है, यदि उपकरणों में दिक्कत थी तो पहले ही दिन दिक्कत आनी चाहिए थी, दो दिन भर्ती हो गई और अब दिक्कत पता चल रही है।

No comments:

Post a Comment