Monday, December 9, 2013

HARYANA GOVT. 2014 KI HOLIDAYS


चंडीगढ़, 9 दिसम्बर- हरियाणा सरकार ने वर्ष 2014 के दौरान अपने कार्यालयों के सार्वजनिक अवकाश की सूची अधिसूचित की है।
विभिन्न प्रतिष्ठिïत विभूतियों के जन्मदिवसों, पुण्य-तिथियों व त्यौहारों को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इनमें 7 जनवरी-गुरु गोबिन्द सिंह जन्मदिवस, 4 फरवरी सर छोटूराम जयंती व बसन्त पंचमी, 14 फरवरी- गुरू रविदास जयंती, 24 फरवरी- महर्षि दयानन्द सरस्वती जयंती, 27 फरवरी- महाशिवरात्रि, 17 मार्च-होली, 8 अपै्रल- रामनवमी, 14 अप्रैल- वैशाखी व डा. बी.आर. अंबेडकर जयंती, 1 मई- भगवान परशुराम जंयती, 13 जून- संत कबीर जयंती, 29 जुलाई- ईद-उल-फितर, 30 जुलाई- तीज, 15 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस, 18 अगस्त जनमाष्ठमी, 23 सितम्बर- हरियाणा शहीदी दिवस, 25 सितंबर-महाराजा अग्रेसन जंयती, 2 अक्तूबर- महात्मा गांधी जयन्ती, 3 अक्तुबर- दशहरा, 6 अक्तुबर- ईद-उल-जुहा-(बकर-ईद), 8 अक्तूबर-महर्षि वाल्मीकि जयंती, 23 अक्तुबर- दीवाली, 24 अक्तुबर- विश्वकर्मा दिवस, 6 नवम्बर- गुरू नानक जन्मदिवस, 25

दिसम्बर- क्रिसमस दिवस तथा 26 दिसम्बर-शहीद उद्यम सिंह जन्मदिवस शामिल है।
इसके अतिरिक्त, जो त्यौहार व अवसर सावर्जनिक अवकाश की तिथियों में पडे हैं उनमें26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 23 मार्च- भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव शहीदी दिवस, 13 अप्रैल महावीर जयन्ती, 31 मई- महाराणा प्रताप जंयती, 1 नवम्बर- हरियाणा दिवस तथा 28 दिसंबर- गुरू गोबिंद सिंह जन्मदिवस शामिल है।
इसके अतिरिक्त कर्मचारियों को जिन वैकल्पिक अवकाशों में से कोई दो अवकाश लेने की अनुमति होगी, उनमें ईद-ए-मिलाद/मिलाद-उल-नबी 14 जनवरी, गुड फ्राइडे 18 अप्रैल, बुद्घपूर्णिमा 14 मई, गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस 12 जून, शहीद उद्यम सिंह शहीदी दिवस 31 जुलाई, रक्षाबंधन 10 अगस्त, करवा चौथ 11 अक्तूबर, गोवर्धन पूजा 24 अक्तुबर, मुहर्रम 4 नवम्बर तथा गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस- 24 नवम्बर शामिल है।
इसी प्रकार, परक्राम्य लिखित अधिनियम 1881 की धारा 25 के तहत जो अवकाश सार्वजनिक अवकाश होंगे, उनमें गणतंत्र दिवस, गुरू रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, होली, पहली अप्रैल बैंक अवकाश, डॉ0 बी आर अम्बेडकर जयंती, महावीर जयंती, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्ठमी, महात्मा गांधी जयंती, ईद-उल-फितर, दशहरा, महर्षि बाल्मिकी जयंती, दीवाली, गुरू नानक जयंती तथा क्रिसमस दिवस शामिल हैं।
हरियाणा के मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी इस आशय की अधिसूचना अनुसार सभी शनिवारों व रविवारों को भी सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा

No comments:

Post a Comment