Thursday, February 20, 2014

HARYANA VIDHAN SABHA KA BUDGET SESSION 21 FEB SE

हरियाणा विधानसभा का 6 दिवसीय बजट सत्र 21 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। 28 फरवरी को बजट पेश किया जायेगा। चुनावी वर्ष होने की वजह से कांग्रेस सरकार बजट में टैक्स लगाने की बजाय लोगों को राहत देने का प्रयास करेगी। बजट सत्र में एक दर्जन से अधिक बिल पेश किये जायेंगे। विपक्षी दलों इंडियन नेशनल लोकदल और भारतीय जनता पार्टी की ओर से बजट सत्र में कांग्रेस सरकार की नीतियों और सीएलयू मामले को लेकर सरकार की जोरदार खिंचाई किये जाने की संभावना है। इनेलो ने कांग्रेस सरकार के 2 मंत्रियों, कुछ मुख्य संसदीय सचिवों, कुछ विधायकों आदि की सीडीज़ सार्वजनिक की थीं। इनेलो विधायक सदन में इन्हीं नेताओं पर कार्रवाई करने पर ज़ोर देंगे।
इनेलो हरियाणा के प्रधान और विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि पार्टी लोगों से जुड़े गंभीर मसलों और भ्रष्टïाचार के मामलों को प्राथमिकताओं के आधार पर उठायेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मुख्य संसदीय सचिव राम किशन फौजी समेत उन सभी नेताओं के मामले उठायेगी, जिनका सीडीज़ में जि़क्र है। बजट सत्र राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिय़ा के भाषण से शुरू होगा।

No comments:

Post a Comment