Sunday, May 31, 2026
Friday, May 29, 2026
सुप्रीम टेट अनिवार्यता बिग उपडेट समस्त रिव्यू पिटीशन खारिज हुई
सुप्रीम टेट अनिवार्यता बिग उपडेट ...
समस्त रिव्यू पिटीशन खारिज हुई ✍️
केवल टेट पास करने की अनिवार्य समय सीमा 02 साल से बढ़ाकर 03 साल हुई ✍️
मतलब 01 सितंबर 2028 तक सभी को टेट उत्तीर्ण करना अनिवार्य ✍️
आज आएगा टेट अनिवार्यता का फैसला
सुप्रीम कोर्ट टेट अनिवार्यता बिग उपडेट ...
आज आएगा टेट अनिवार्यता का फैसला 💪
पूरे देश भर से दाखिल रिव्यु याचिका पर 13 मई की सुनवाई पर आज आएगा फैसला ✍️
CWP No. 29139 -2024 के तहत माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार विज्ञापन संख्या 02/2023 के अंतर्गत टीजीटी (ROH & MEWAT CADRE) और 04/2023 के अंतर्गत टीजीटी पंजाबी (ROH) का परिणाम जारी
CWP No. 29139 -2024 के तहत माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार विज्ञापन संख्या 02/2023 के अंतर्गत टीजीटी (ROH & MEWAT CADRE) और 04/2023 के अंतर्गत टीजीटी पंजाबी (ROH) का परिणाम जारी कर दिया गया
रिजल्ट लिंक :
(02/2023)
https://hssc.gov.in/file/ac1f23cd-9d9c-1328-819e-6ee6aeec0025/result
04/2023
https://hssc.gov.in/file/ac1f23cd-9d9c-1328-819e-6ee7482a0027/result
Wednesday, May 27, 2026
Detail Order of Guest Teacher Case चंडीगढ़ : "कोर्ट से न्याय की 20 साल लंबी लड़ाई जीते गेस्ट टीचर
कोर्ट बोला - 'स्पेयर पार्ट' नहीं हैं मास्टर जी, दो महीने में करो नियमित"
"20 साल का वनवास खत्म: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - 2 महीने में सभी गेस्ट टीचर होंगे पक्के"
Detail Order of Case
Tuesday, May 26, 2026
HTET 2025 Exam Schedule
`HTET 2025 Exam Schedule कुछ इस प्रकार`
● *13 June 2026* Level-1 Exam
● *14 June 2026* Level-2 Exam, • Level-3 Exam
Haryana भर में 820 Exam Centres बनाए गए हैं।
*इस बार नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम:*
1. QR Code & Alpha Numeric Number on Question Paper
2. High Security Cameras at all centres
3. Biometric Verification before entry
4. OMR में 20 से अधिक प्रश्न खाली छोड़ने पर परीक्षा रद्द
Monday, May 25, 2026
Teacher Transfer Related Case Order in Punjab and Haryana High court Dated 21 May 2026
यह पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट (चंडीगढ़) का एक मुख्य अदालती आदेश है, जिसे माननीय जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा और माननीय जस्टिस रोहित कपूर की बेंच ने 21 मई 2026 को सुनाया था। इस पूरे मामले का मुख्य केंद्र बिंदु हरियाणा सरकार की सरकारी कर्मचारियों के लिए बनाई गई ट्रांसफर यानी स्थानांतरण नीति थी, जिसे विजय चौधरी, सविता मारवाहा, अमितेश बोकेन और कई अन्य कर्मचारियों ने याचिकाओं के माध्यम से अदालत में चुनौती दी थी। इन कर्मचारियों का मुख्य ऐतराज यह था कि सरकार ने इस नीति को बनाने में अतार्किक और गलत आधार चुने हैं, और खासकर ट्रांसफर करने के लिए कर्मचारियों की उम्र को जरूरत से ज्यादा और बेवजह का महत्व दे दिया हैइस गंभीर विषय पर हाई कोर्ट ने पहले भी कई बार सुनवाई की थी और राज्य सरकार को आदेश दिए थे कि वे इस नीति की कमियों को देखें और नियमों के मुताबिक एक सही ढांचा तैयार करें।
इस अंतिम सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार के एडवोकेट जनरल प्रविंद्रा सिंह चौहान कोर्ट में हाजिर हुए और उन्होंने सरकार का पक्ष रखते हुए अदालत को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस ट्रांसफर नीति में बड़ा सुधार करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार ने कोर्ट के सामने एक नया फार्मूला रखा जिसके तहत अब ट्रांसफर तय करने में उम्र को केवल 25% और कैडर के अनुभव को भी 25% ही महत्व दिया जाएगा, जबकि बाकी बचे हुए 50% हिस्से में कर्मचारियों की विशेष परिस्थितियों और दिक्कतों को नीति में शामिल किया जाएगा।
सरकार के इस सकारात्मक रुख को देखने के बाद हाई कोर्ट ने माना कि जब राज्य सरकार खुद इस नीति पर दोबारा विचार करने और एक नई न्यायसंगत नीति लाने को राजी हो गई है, तो इन मुकदमों को कोर्ट में और आगे खींचने या लंबित रखने का कोई मतलब नहीं बनता。 इसी आधार पर जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने फैसला सुनाते हुए इस पूरे मामले और
Sunday, May 24, 2026
दिनांक 21 मई 2026 का माननीय सुप्रीम कोर्ट का असम के Work Charged एवं Muster Roll कर्मचारियों के नियमितीकरण मामले में एक महत्वपूर्ण निर्णय
⚖️ सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला कर्मचारियों के पक्ष में ⚖️
दिनांक 21 मई 2026 को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने असम के Work Charged एवं Muster Roll कर्मचारियों के नियमितीकरण मामले में एक महत्वपूर्ण निर्णय दिया।
कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकार ने एक ही नीति के तहत लगभग 30,000 कर्मचारियों को नियमित कर दिया है, तो समान परिस्थितियों वाले बाकी कर्मचारियों को केवल clerical mistakes, प्रशासनिक लापरवाही या नाम छूट जाने के कारण वंचित नहीं किया जा सकता।
माननीय न्यायालय ने कहा कि: ✅ समान कर्मचारियों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।
✅ सरकार Article 14 (समानता के अधिकार) का उल्लंघन नहीं कर सकती।
✅ “उमा देवी” निर्णय का गलत सहारा लेकर पहले से लागू नीति से पीछे नहीं हट सकती।
✅ सरकार एक “Model Employer” है और उसे अपने कर्मचारियों के साथ निष्पक्ष व्यवहार करना होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने यह भी माना कि वर्षों से सेवा दे रहे कर्मचारियों को सरकार की नीति और आश्वासनों के आधार पर “Legitimate Expectation” थी कि
Saturday, May 23, 2026
पुलिस कांस्टेबल के PMT के लिए 5 गुना और अभ्यर्थियों की अतिरिक्त शॉर्टलिस्ट दिनांक 22 मई 2026
पुलिस कांस्टेबल के PMT के लिए 5 गुना और अभ्यर्थियों की अतिरिक्त शॉर्टलिस्ट जारी कर दी गई है।
अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से लिस्ट को देख सकते हैं।
शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट लिस्ट :
https://hssc.gov.in/file/ac1f23cd-9d9c-1328-819e-50aabec10022/result
Friday, May 22, 2026
HIGH COURT OF PUNJAB AND HARYANA AT CHANDIGARH मे Stenographer का Result जारी Dated 22 May 2026
HIGH COURT OF PUNJAB AND HARYANA AT CHANDIGARH मे Stenographer का Result जारी।
Allotted Station” कॉलम के अनुसार District-wise candidates की संख्या इस प्रकार है:
District Candidates
Faridabad 38
Gurugram 32
Ambala 29
Karnal 26
Mewat at Nuh 18
Kurukshetra 12
Rohtak 11
Sonipat 11
Narnaul 11
Charkhi Dadri 10
Kaithal 10
Rewari 10
Palwal 10
Yamuna Nagar 12
Fatehabad 7
Thursday, May 21, 2026
Wednesday, May 20, 2026
Tuesday, May 19, 2026
विज्ञापन संख्या 04/2018 के अंतर्गत GROUP-D के कैटेगरी संख्या 01 के तहत ESP अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी
विज्ञापन संख्या 04/2018 के अंतर्गत GROUP-D के कैटेगरी संख्या 01 के तहत ESP अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी गई है।
To see the Result click the link below 👇🏻
https://hssc.gov.in/file/ac1f23cd-9d9c-1328-819e-3c30e5ce001f/result
Thursday, May 14, 2026
BSEH Update : सैकेण्डरी नियमित एवं मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित
- सैकेण्डरी नियमित एवं मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित
- नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 89.60 तथा स्वयंपाठी का 70.02 प्रतिशत रहा
- मुक्त विद्यालय फ्रैश कैटेगरी का परिणाम 11.17 व रि-अपीयर का 47.64 प्रतिशत रहा
- डी.एल.एड. रि-अपीयर का परिणाम भी किया घोषित
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट व डिजिलॉकर पर देखा जा सकता है परिणाम
भिवानी, 14 मई, 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2026 का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in व results.digilocker.gov.in पर दोपहर बाद देख सकते है।
उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 89.60 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 70.02 फीसदी रहा है। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 2,76,640 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 2,47,860 उत्तीर्ण हुए तथा 6,201 परीक्षार्थियों का परिणाम (E.R.) एसेंशियल रिपीट रहा अर्थात् ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की आवश्यकता होगी। इस परीक्षा में 1,33,530 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,22,367 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 91.64 रही, जबकि 1,43,110 छात्रों में से 1,25,493 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 87.69 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 3.95 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है।
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 87.23 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 92.45 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 90.25 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 87.94 रही है। उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में जिला जिला चरखी दादरी प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर जीन्द, तीसरे स्थान पर महेन्द्रगढ़ तथा जिला नूँह सबसे नीचले पायदान पर रहा।
उन्होंने आगे बताया कि यह परिणाम आज सायं से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाऊनलोड भी किया जा सकेगा।
उन्होंने आगेे बताया कि सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 70.02 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 4,556 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 3,190 पास हुए। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में संचालित करवाई गई सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा-2026 (फ्रैश, रि-अपीयर, अंक सुधार एवं अतिरिक्त विषय) विषय परीक्षा का परिणाम भी आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय (फ्रैश) की परीक्षा में 5,772 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 645 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 11.17 रही। इस परीक्षा में 3,519 छात्र बैठे थे, जिनमें से 389 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 11.05 रही है, जबकि 2,253 प्रविष्ठ छात्राओं में से 256 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 11.36 रही है।
उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय (रि-अपीयर) का परिणाम 47.64 फीसदी रहा। इस परीक्षा में 3,957 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 1,885 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in से अनुक्रमांक/पंजीकरण नम्बर अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी/त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेवार नहीं होगा।
उन्होंने आगे बताया कि प्रदेशभर में 16 परीक्षार्थियों ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए हैं, जिसमें आदर्श वरिष्ठ मा.वि., मिरान, भिवानी की छात्रा दीपिका ने 499 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 498 अंको के साथ चार परीक्षार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, इनमें छात्रा रोनक, बीएसएम व.मा.वि., बिगोवा, चरखी-दादरी, खुशी,एनसीवीएम हाई स्कूल, पुठी समैन, हिसार, अंतु, स्वामी विवेकानंद व.मा.वि., खेड़ी जालब, हिसार व छात्र दीपांशु, बाला जी व.मा.वि., भुंगरका, महेन्द्रगढ़ शामिल हैं। 497 अंको के साथ 11 परीक्षार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है, जिसमेंं रा.व.मा.वि., शाहपुर तुर्क, सोनीपत के छात्र काव्यांश, टैगोर व.मा.वि., रावत खेड़ा रोड़ मंगाली, हिसार की छात्रा दीक्षा , श्री बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा, हिसार की छात्रा साक्षी, पिंक सीटी हाई.स्कूल, बिसला, फतेहाबाद की छात्रा आरजु, आर्यवर्त व.मा.वि., देवबन, कैथल की छात्रामानशी, होली व.मा.वि., सिवानी मंडी, भिवानी की छात्रा आशु, मॉडर्न शिक्षा सदन, देहरा, पानीपत के छात्र मनुराज, श्री बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा, हिसार की छात्रा सकोमल, रा.व.मा.वि.,सुंडाना, रोहतक की छात्रा गीता, आर्य हाई स्कूल, मंढ़ोली कलां, भिवानी की छात्रा महक एवं महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, नरवाना, जीन्द के छात्र वंश देव शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. परीक्षाएं फरवरी/मार्च-2026 की परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 5315 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2023-25 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 62.50 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार प्रवेश वर्ष 2023-25 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 81.76 प्रतिशत रहा। तथा प्रवेश वर्ष 2024-26 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 65.13 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया
BSEH UPDATE:हरियाणा बोर्ड का 10 वी कक्षा का परिणाम घोषित
BSEH UPDATE:हरियाणा बोर्ड का 10 वी कक्षा का परिणाम घोषित, 89.60% रहा परीक्षा परिणाम,तीन बजे से डिजिलॉकर और बोर्ड साईट पर होगा रिजल्ट
https://bseh.org.in/home https://results.digilocker.gov.in/
Wednesday, May 13, 2026
TET मुद्दे पर आज सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई का सार दिनांक 13 मई 2026
टेट अनिवार्य प्रकरण मामले पर एक्सेप्ट हुई रिव्यू याचिका पर आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई हुई
जिसमें
आज उत्तर प्रदेश सरकार, मध्य प्रदेश सरकार, तमिलनाडु सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार समेत कई राज्य, शिक्षक संघ और शिक्षक शिक्षिकाओं की याचिकाएं दाखिल थी
याचिका पर कई सीनियर एडवोकेट ने पक्ष रखा जिसमें श्री विक्रमजीत बनर्जी जी (एएसजी), श्री राकेश द्विवेदी , श्री भट्टाचार्य जी, श्री जयदीप गुप्ता जी, श्री पीएस पटवालिया जी ,डॉक्टर अभिषेक मनु सिंघवी जी, श्री मुकुल रोहतगी जी ने पक्ष रखा।
पूरी सुनवाई को सभी अधिवक्ता टेट से छूट देने पर केंद्रित करते दिखे लेकिन माननीय सर्वोच्च न्यायालय सिर्फ आरटीई एक्ट के सेक्शन 23(2) पर बात करना चाहता था , सबसे बड़ी बात जो देखने को मिली वो ये कि रिव्यू एक्सेप्ट होने के बाद भी केंद्र सरकार कि तरफ से पहल करते हुए किसी भी वरिष्ठ अधिवक्ता या कहें सालीसीटर जनरल ने लाखों कार्यरत शिक्षकों के भविष्य को बचाने कि कोई पहल नहीं कि
इतने वृहद मामले को और इतने अधिवक्ताओं को कोर्ट ने जिस तरह से एक ही दिन में सुनकर आर्डर को रिजर्व कर लिया है , देखने वाली बात होगी कि क्या कोर्ट पूरे देश के लाखों कार्यरत शिक्षकों के भविष्य पर किसी भी तरह से कोई सहानुभूतिपूर्ण विचार करके फैसला देती है या नहीं
TET की बाध्यता के आदेश पर review याचिका पर फैसला सुरक्षित।
सुप्रीम कोर्ट के TET की बाध्यता के आदेश के विरुद्ध दायर की गई याचिकाओं में आज सुनवाई हुई। 2 घंटे बहस हुई। मुकुल रोहतगी, अभिषेक मनु सिंघवी जैसे वरिष्ठ अधिवक्ता शिक्षकों का पक्ष रखने पहुँचे। सभी अधिवक्ताओं ने RTE, RTE amendment 2017 NCTE guidelines, और 2012 में संशोधित NCTE GUIDELINES का विस्तार से हवाला दिया और मांग की की TET की बाध्यता 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर न्याय संगत नहीं है।
माननीय न्यायलय ने सभी बिंदुओं को संज्ञान में लिया है, बंगाल राज्य सरकार ने TET कराने के समयसीमा 2 से बढाकर 4 साल करने की माँग की है।
AIPTF की पूरी टीम और अधिवक्ता ने पूरी सुनवाई में शिक्षकों का पक्ष मजबूती से रखा है, उम्मीद है सुप्रीम कोर्ट से देश के 25 लाख शिक्षकों को न्याय मिलेगा।
Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2026 – Announced on 13th May 2026
Examination Results 2026Brought to you by National Informatics Centre |
|
Tuesday, May 12, 2026
ग्रीष्मावकाश गृह कार्य सत्र - 2026-27 कक्षा -1 से 5 तक नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित
Note- छुट्टियों में गृहकार्य देने के मुख्य कारण-
#निरंतरता: बच्चे छुट्टियों में सीखी हुई बातों को भूलते नहीं और पढ़ाई से जुड़े रहते हैं।
#समय_का_सदुपयोग: खाली समय में मनोरंजन के साथ-साथ थोड़ा समय रचनात्मक कार्यों में बीतता है।
#अभ्यास: कक्षा में सीखी गई चीज़ों को घर पर दोहराने से उनकी पकड़ मज़बूत होती है।
#अनुशासन: बच्चों में एक निश्चित दिनचर्या और अपनी ज़िम्मेदारी पूरी करने की आदत पड़ती है।
#रचनात्मक_विकास: प्रोजेक्ट और गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को कुछ नया और अलग सोचने का मौका मिलता है।
निष्कर्ष: गृहकार्य का उद्देश्य बच्चों पर बोझ डालना नहीं, बल्कि उनकी सीखने की गति को बनाए रखना है।

















































