Showing posts with label EDUCATION. Show all posts
Showing posts with label EDUCATION. Show all posts

Wednesday, September 30, 2026

राजकीय एवं अराजकीय विद्यालयों की संबद्धता हेतु बिना विलंब शुल्क आवेदन/शुल्क जमा करवाने की तिथि 02 अक्तूबर, 2026 तक बढ़ाई गई

राजकीय एवं अराजकीय विद्यालयों की संबद्धता हेतु बिना विलंब शुल्क आवेदन/शुल्क जमा करवाने की तिथि 02 अक्तूबर, 2026 तक बढ़ाई गई


भिवानी, 29 सितंबर, 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव श्री दीपक बाबूलाल करवा, भा.प्र.से. ने संयुक्त रूप से बताया कि परीक्षार्थियों एवं विद्यालयों के हितों को ध्यान में रखते हुए तथा हरियाणा स्कूल एजुकेशन ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा किए गए अनुरोध पर राजकीय एवं अराजकीय विद्यालयों की बोर्ड संबद्धता प्राप्त करने हेतु बिना किसी विलंब शुल्क के निर्धारित तिथि को बढ़ाकर 02 अक्तूबर, 2026 कर दिया गया है।


उन्होंने बताया कि राजकीय एवं अराजकीय विद्यालय इस अवधि के दौरान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बोर्ड से संबद्धता प्राप्त करने हेतु आवश्यक आवेदन एवं संबद्धता शुल्क जमा करवा सकते हैं। जिन विद्यालयों द्वारा पूर्व में बोर्ड कार्यालय में संबद्धता शुल्क के साथ विलंब शुल्क जमा करवाया गया है, उनके द्वारा जमा करवाए गए विलंब शुल्क की वापसी/रिफंड हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने सभी संबंधित विद्यालयों के मुखियाओं को निर्देशित किया कि 02 अक्तूबर, 2026 तक संबद्धता संबंधी समस्त आवश्यक प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस बढ़ाई गई अवधि को अंतिम अवसर माना जाए। निर्धारित तिथि के पश्चात संबद्धता प्राप्त करने हेतु किसी भी प्रकार की अतिरिक्त अवधि अथवा बिना विलंब शुल्क का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। अतः सभी विद्यालय निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें।


उन्होंने सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिए कि संबद्धता संबंधी प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।





Tuesday, September 29, 2026

HBSE Letter about correction in Name of Student or Parents and DoB of student


*ये हरियाणा बोर्ड, भिवानी का पत्र है जो 28 नवंबर 2017 को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया था।*
---

*विषय है: बच्चे की जन्मतिथि, माँ, पिता या खुद के नाम में सुधार करना।*

*पत्र में क्या लिखा है:*

20 सितंबर 2017 को बोर्ड ऑफिस में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों की मीटिंग हुई थी। उसमें ये फैसला लिया गया:

*1. छोटी-मोटी स्पेलिंग की गलती के लिए:*
अगर बच्चे के नाम, पिता के नाम या बच्चे के अपने नाम में सिर्फ़ बोलने में उच्चारण की वजह से छोटी सी गलती हो गई है, तो उसे बिना किसी प्रूफ के स्कूल के प्रिंसिपल ही ठीक कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड में जाने की जरूरत नहीं है।

*2. जो बड़ी समस्या आ रही थी उसके लिए:*
बहुत से माँ-बाप शिकायत कर रहे थे कि उनके पास जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड या फौजियों के बच्चों के पास सेना का रिकॉर्ड होने के बाद भी स्कूल वाले रिकॉर्ड में सुधार नहीं करते। और अगर कर भी देते हैं, तो दाखिला खारिज रजिस्टर पर BEO / DEO से साइन नहीं करवाते।

*इसलिए बोर्ड ने नया आदेश दिया है:*

सभी DEO, अपने नीचे के सभी BEO और प्रिंसिपलों को ये आदेश दें -

> अगर किसी बच्चे का रिकॉर्ड जन्म प्रमाण-पत्र, सेना के रिकॉर्ड या SLC के आधार पर लिखते समय लिखने में कोई गलती रह जाती है, और उसके नाम, पिता के नाम, माँ के नाम या जन्मतिथि में सुधार करना है, तो *3 साल के अंदर* दाखिला खारिज रजिस्टर में सुधार किया जा सकता है।

> और जो भी काट-छांट करके सुधार किया है, उस पर खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) या जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से जरूर साइन करवाना होगा, ताकि बच्चों और उनके माँ-बाप को परेशानी न हो।

*सीधा मतलब ये है:* 3 साल तक नाम या जन्मतिथि की गलती स्कूल लेवल पर ही ठीक हो सकती है, बर्थ सर्टिफिकेट दिखाकर। भिवानी बोर्ड जाने की जरूरत नहीं है।
*ये हरियाणा बोर्ड, भिवानी का पत्र है जो 28 नवंबर 2017 को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया था।*

 


The original Letter 



 

Sunday, September 27, 2026

हरियाणा में वर्ष 2026 के अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर महीने के राजकीय विद्यालयों के अवकाश

 

 *अक्टूबर माह के अवकाश* 


*🇮🇳2 अक्टूबर - महात्मा गांधी जयंती (शुक्रवार)*


*🟥4 अक्टूबर - रविवार*


*🟥10 अक्टूबर - द्वितीय शनिवार*


*📕11 अक्टूबर - रविवार*


*📕18 अक्टूबर - रविवार*


*🔥20 अक्टूबर - दशहरा (मंगलवार)*


*📕25 अक्टूबर - रविवार*


*🇮🇳26 अक्टूबर - महर्षि वाल्मीकि जयंती (सोमवार)*


*👨‍❤️‍👨29 अक्टूबर - करवा चौथ (गुरुवार) (स्थानीय अवकाश)*


 *नवंबर माह के अवकाश* 


*📕1 नवंबर - रविवार*



*🪔7 नवंबर - छोटी दीपावली (शनिवार) (स्थानीय अवकाश)*


*🪔8 नवंबर - रविवार(दीपावली)*


*📕9 नवंबर - विश्वकर्मा दिवस (सोमवार)*


*👶14 नवंबर - द्वितीय शनिवार*


*🟥15 नवंबर - रविवार*


*📕22 नवंबर - रविवार*


*🟥24 नवंबर - गुरु नानक देव जयंती (मंगलवार)*


*📕29 नवंबर - रविवार*


*📲15 नवंबर से होगा स्कूलों के समय में बदलाव सुबह 09:30 🕤-03:30 बजे तक*


 *दिसंबर माह के अवकाश* 


*📕6 दिसंबर - रविवार*


*🟥12 दिसंबर - द्वितीय शनिवार*


*📕13 दिसंबर - रविवार*


*🇮🇳14 दिसंबर - गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस (सोमवार)

 (स्थानीय अवकाश)*


*📕20 दिसंबर - रविवार*


*🎅25 दिसंबर - क्रिसमस दिवस (शुक्रवार)*


*📕27 दिसंबर - रविवार*



Thursday, September 10, 2026

MIS : Download Surplus Teacher, Point List Transfer Drive 2026 ((Notional/Voluntary/ Deemed/Surplus)

 

Click here to see the list 

इस लिंक में अपना विषय भरे, उसके बाद Search  में surplus लिखे व संख्या में 100 का चयन कर दे।
All Select
Copy Paste in Excel File.
MIS WEBSITE पर अब Tenure/Points के साथ-साथ अब आप अपने पद की स्थिति भी जान सकते है। (Notional/Voluntary/ Deemed/Surplus) माना गया है ।
Deemed और Notional का असली अंतर
Deemed Vacancy:
पद पर शिक्षक पहले से कार्यरत है और उसने निर्धारित prescribed tenure पूरा कर लिया है (या policy में बताए अन्य परिस्थितियों में है), इसलिए transfer के लिए उस पद को vacancy माना जाता है। 

Notional Vacancy:
पद पर शिक्षक की नई नियुक्ति/Promotion/Reinstatement/Deputation से वापसी पिछली transfer drive के बाद हुई है, इसलिए उस पद को transfer process में Notional vacancy माना गया है।

District Wise List of CMEEE Schools in Haryana

 Haryana CMEEE Schools : हरियाणा सरकार की तरफ से राज्य के 250 स्कूलों को सीएमईई (chief minister excellent education establishment) के रूप मे है। आप भी जाना चाहते हैं कि आपके जिले का कौन सा स्कूल इस लिस्ट में शामिल है तो जान लेते हैं हरियाणा के सभी जिलों की पूरी लिस्ट। 


Gurugram के CMEEE स्कूलों की लिस्ट 

Farukh Nagar GSSS Budhera [749]

Farukh Nagar GSSS Mokalwas [780]

Gurugram GSSS Karterpuri [750]

Gurugram GSSS Kherki Daula [859]

Pataudi GSSS Noor Garh [785]

Pataudi GSSS Patherheri [865]

Pataudi GSSS Nanukalan [697]

Sohna GGSSS Badshahpur [858]

Sohna GSSS Kherlilala [4110]


Hisar के CMEEE स्कूलों की लिस्ट 

Adampur GSSS Mohabatpur [1251]

Adampur GSSS Siswal [1486]

Agroha GSSS Bhana [1184]

Agroha GGSSS Agroha [1419]

Barwala (Hsr) GSSS Rajli [1469]

Barwala (Hsr) GSSS Gaibipur [1212]

Bass (Hansi-II) GGSSS Kharbala Khera [4166]

Bass (Hansi-II) Government Sr Sec School Puthi Saman [1306]

Hansi GSSS Datta [1436]

Hansi GSSS Bhatla [1475]

Hisar - I GSSS Mirzapur [1249]

Hisar -1 GSSS Satrod Khurd [1499]