Showing posts with label HARYANA BOARD OF SCHOOL EDUCATION BHIWANI. Show all posts
Showing posts with label HARYANA BOARD OF SCHOOL EDUCATION BHIWANI. Show all posts

Tuesday, July 21, 2026

BSEH: HTET Result likely to be declared in last week of July

 भिवानी:-हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में हो सकते है घोषित : बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धूपड़

एचटेट का परिणाम लगभग तैयार, प्रश्रों के आब्जेक्शन को लेकर एक्सपर्ट कमेटी के परिणामों का इंतजार : बोर्ड चेयरमैन


बोर्ड चेयरमैन बोले : एचसीएस में 100 में से 33 प्रश्रों पर थे ऑब्जेक्शन, जबकि एचटेट के 34 सैट में औसतन 20 प्रश्रों पर आए है आब्जेक्शन 


एक्सपर्ट कमेटी की जांच के आधार पर प्रश्रों पर आए आब्जेक्शन का समाधान कर निकाला जाएगा परिणाम : बोर्ड चेयरमैन


एचटेट में ग्रेस मार्क एक्सपर्ट कमेटी के निर्णय पर निर्भर : बोर्ड चेयरमैन 


पूरक व एक दिवसीय परीक्षाओं की मार्किंग शुरू, 24 हजार 888 परीक्षार्थियों में से 21 हजार ने दी थी परीक्षा

भिवानी:-हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में हो सकते है घोषित : बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धूपड़


Thursday, May 14, 2026

BSEH Update : सैकेण्डरी नियमित एवं मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित

 - सैकेण्डरी नियमित एवं मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित

- नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 89.60 तथा स्वयंपाठी का 70.02 प्रतिशत रहा

- मुक्त विद्यालय फ्रैश कैटेगरी का परिणाम 11.17 व रि-अपीयर का 47.64 प्रतिशत रहा

- डी.एल.एड. रि-अपीयर का परिणाम भी किया घोषित

- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट व डिजिलॉकर पर देखा जा सकता है परिणाम


भिवानी, 14 मई, 2026 :  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2026 का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in व results.digilocker.gov.in पर दोपहर बाद देख सकते है।

उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 89.60 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 70.02 फीसदी रहा है। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 2,76,640 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 2,47,860 उत्तीर्ण हुए तथा 6,201 परीक्षार्थियों का परिणाम (E.R.) एसेंशियल रिपीट रहा अर्थात् ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की आवश्यकता होगी। इस परीक्षा में 1,33,530 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,22,367 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 91.64 रही, जबकि 1,43,110 छात्रों में से 1,25,493 पास हुए,  इनकी पास प्रतिशतता 87.69 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 3.95 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 87.23 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 92.45 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 90.25 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 87.94 रही है। उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में जिला जिला चरखी दादरी प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर जीन्द, तीसरे स्थान पर महेन्द्रगढ़ तथा जिला नूँह सबसे नीचले पायदान पर रहा।

उन्होंने आगे बताया कि यह परिणाम आज सायं से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाऊनलोड भी किया जा सकेगा।

उन्होंने आगेे बताया कि सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 70.02 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 4,556 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 3,190 पास हुए। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में संचालित करवाई गई सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा-2026 (फ्रैश, रि-अपीयर, अंक सुधार एवं अतिरिक्त विषय) विषय परीक्षा का परिणाम भी आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय (फ्रैश) की परीक्षा में 5,772 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 645 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 11.17 रही। इस परीक्षा में 3,519 छात्र बैठे थे, जिनमें से 389 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 11.05 रही है, जबकि 2,253 प्रविष्ठ छात्राओं में से 256 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 11.36 रही है।

उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय (रि-अपीयर) का परिणाम 47.64 फीसदी रहा। इस परीक्षा में 3,957 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 1,885 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in से अनुक्रमांक/पंजीकरण नम्बर अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी/त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेवार नहीं होगा।

उन्होंने आगे बताया कि प्रदेशभर में 16 परीक्षार्थियों ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए हैं, जिसमें आदर्श वरिष्ठ मा.वि., मिरान, भिवानी की छात्रा दीपिका ने 499 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 498 अंको के साथ चार परीक्षार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, इनमें छात्रा रोनक, बीएसएम व.मा.वि., बिगोवा, चरखी-दादरी, खुशी,एनसीवीएम हाई स्कूल, पुठी समैन, हिसार, अंतु, स्वामी विवेकानंद व.मा.वि., खेड़ी जालब, हिसार व  छात्र दीपांशु, बाला जी व.मा.वि., भुंगरका, महेन्द्रगढ़ शामिल हैं। 497 अंको के साथ 11 परीक्षार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है, जिसमेंं रा.व.मा.वि., शाहपुर तुर्क, सोनीपत के छात्र काव्यांश, टैगोर व.मा.वि., रावत खेड़ा रोड़ मंगाली, हिसार की छात्रा दीक्षा , श्री बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा, हिसार की छात्रा साक्षी, पिंक सीटी हाई.स्कूल, बिसला, फतेहाबाद की छात्रा आरजु, आर्यवर्त व.मा.वि., देवबन, कैथल की छात्रामानशी, होली व.मा.वि., सिवानी मंडी, भिवानी की छात्रा आशु, मॉडर्न शिक्षा सदन, देहरा, पानीपत के छात्र मनुराज, श्री बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा, हिसार की छात्रा सकोमल, रा.व.मा.वि.,सुंडाना, रोहतक की छात्रा गीता, आर्य हाई स्कूल, मंढ़ोली कलां, भिवानी की छात्रा महक एवं महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, नरवाना, जीन्द के छात्र वंश देव शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. परीक्षाएं फरवरी/मार्च-2026 की परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 5315 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2023-25 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 62.50 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार प्रवेश वर्ष 2023-25 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 81.76 प्रतिशत रहा। तथा प्रवेश वर्ष 2024-26 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 65.13 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया

District wise top 3 students in 10th class BSEH Result 14 May 2026

  

Subject wise Pass Percentage of Secondary Examination March - 2026 ( Regular Pass %) BSEH



 



 

BSEH UPDATE:हरियाणा बोर्ड का 10 वी कक्षा का परिणाम घोषित

 BSEH UPDATE:हरियाणा बोर्ड का 10 वी कक्षा का परिणाम घोषित,  89.60% रहा परीक्षा परिणाम,तीन बजे से डिजिलॉकर और बोर्ड साईट पर होगा रिजल्ट 



https://bseh.org.in/home  https://results.digilocker.gov.in/

हरियाणा बोर्ड दसवी रिजल्ट पर 12 बजे पीसी होगी


 

Tuesday, May 12, 2026

Toppers HBSE 12th result 2026 Congrats


 

BSEH : Download Subject wise Result Sr. Secondary Exam March, 2026

 




DOWNLOAD RESULT OF 12TH CLASS HARYANA BOARD DATED 12-05-2026









हरियाणा में 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 84.67% रहा: चरखी 

दादरी टॉप पर, नूंह का सबसे कम; 2.95 लाख स्टूडेंट्स ने दिए थे एग्जाम

 TO SEE THE RESULT OF 12TH CLASS HARYANA BOARD CLICK THE LINK BELOW

सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ


12TH CLASS RESULT LINK 1

12TH CLASS RESULT LINK 2










Press conference about 12th class Result HBSE Dated 12 May 2026 at 4 P.M


 

Wednesday, March 18, 2026

BSEH : राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत त्रि-भाषाई सूत्र लागू

नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को पढऩा होगा एक अतिरिक्त अनिवार्य विषय


*बोर्ड प्रकाशित करवाने जा रहा है स्मार्ट पाठ्य पुस्तक, क्यूआर कोड को स्कैन करके विषय को विस्तार से समझ सकेंगे विद्यार्थी*


*हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत त्रि-भाषाई सूत्र लागू करने का निर्णय लिया है। भ्इसके अनुसार कक्षा 9वीं व 10वीं के विद्यार्थियों को हिन्दी व अंग्रेजी के अलावा एक अन्य भाषा पढऩी होगी, जिसमें संस्कृत/उर्दू/पंजाबी में से किसी एक भाषा को अनिवार्य भाषा के रूप में चयन करना आवश्यक होगा।*

*इस आशय की विस्तृत जानकारी देते हुए आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार एवं उपाध्यक्ष श्री सतीश शाहपुर ने बताया कि इस निर्णय से विद्यार्थियों के भाषाई कौशल में सुधार होगा और बहुभाषिक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत अब विद्यार्थियों को कुल सात विषयों का अध्ययन करना होगा, जिनमें छ: अनिवार्य एवं एक वैकल्पिक विषय होगा।  उन्होंने आगे कहा कि अगर हरियाणा के विद्यार्थी वैकल्पिक भाषा पढ़ेंगे तो इससे रोजगार के अवसर अन्य प्रदेशों में भी बढ़ेंगे, दूसरे प्रदेशों से अच्छा समन्वय भी स्थापित होगा और प्रदेश में शिक्षा का स्तर भी ऊंचा होगा।*

*उन्होंने बताया कि त्रि-भाषाई सूत्र लागू  होने से विद्यार्थियों को कुल छ: अनिवार्य विषयों एवं एक वैकल्पिक विषय सहित कुल सात विषयों का अध्ययन करना होगा और छ: विषयों को पास करने की बाध्यता रहेगी। ऐसे में वर्तमान में प्रचलित बेस्ट फाइव फॉर्मूले के स्थान पर बेस्ट सिक्स फॉर्मूला लागू किया जाएगा। त्रि-भाषाई सूत्र हरियाणा मुक्त विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए भी लागू रहेगा।*

*उन्होंने आगे बताया कि शारीरिक रूप से अक्षम विद्यार्थियों को वर्तमान में विषय प्रणाली अनुसार अनिवार्य दो भाषाओं में से किसी एक भाषा के चयन में छूट रहेगी। अक्षम विद्यार्थियों के लिए स्थापित विशेष विद्यालयों में इंडियन साइन लैंग्वेज (ISL)पहले से ही काफी सहयोगी व उपयोगी रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड देश का पहला ऐसा बोर्ड होगा जो अक्षम विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन में सांकेतिक भाषा अलग से एक विषय के तौर पर लागू करने जा रहा है।*

*इसके अतिरिक्त बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अब स्मार्ट पाठ्य पुस्तक प्रकाशित करवाने जा रहा है, जिसमें हर पाठ्य पुस्तक के साथ प्रकाशित क्यूआर कोड को स्कैन करके विद्यार्थी विषय को विस्तार से समझ सकेंगे। क्यूआर कोड को स्कैन करते ही विद्यार्थी के मोबाइल पर संबंधित पाठ का लैक्चर वीडियो चल जाएगा।

DEO/BEO Flying duty cancellation orders w.e.f 18-03-2026