Showing posts with label HBSE. Show all posts
Showing posts with label HBSE. Show all posts

Wednesday, September 30, 2026

राजकीय एवं अराजकीय विद्यालयों की संबद्धता हेतु बिना विलंब शुल्क आवेदन/शुल्क जमा करवाने की तिथि 02 अक्तूबर, 2026 तक बढ़ाई गई

राजकीय एवं अराजकीय विद्यालयों की संबद्धता हेतु बिना विलंब शुल्क आवेदन/शुल्क जमा करवाने की तिथि 02 अक्तूबर, 2026 तक बढ़ाई गई


भिवानी, 29 सितंबर, 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव श्री दीपक बाबूलाल करवा, भा.प्र.से. ने संयुक्त रूप से बताया कि परीक्षार्थियों एवं विद्यालयों के हितों को ध्यान में रखते हुए तथा हरियाणा स्कूल एजुकेशन ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा किए गए अनुरोध पर राजकीय एवं अराजकीय विद्यालयों की बोर्ड संबद्धता प्राप्त करने हेतु बिना किसी विलंब शुल्क के निर्धारित तिथि को बढ़ाकर 02 अक्तूबर, 2026 कर दिया गया है।


उन्होंने बताया कि राजकीय एवं अराजकीय विद्यालय इस अवधि के दौरान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बोर्ड से संबद्धता प्राप्त करने हेतु आवश्यक आवेदन एवं संबद्धता शुल्क जमा करवा सकते हैं। जिन विद्यालयों द्वारा पूर्व में बोर्ड कार्यालय में संबद्धता शुल्क के साथ विलंब शुल्क जमा करवाया गया है, उनके द्वारा जमा करवाए गए विलंब शुल्क की वापसी/रिफंड हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने सभी संबंधित विद्यालयों के मुखियाओं को निर्देशित किया कि 02 अक्तूबर, 2026 तक संबद्धता संबंधी समस्त आवश्यक प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस बढ़ाई गई अवधि को अंतिम अवसर माना जाए। निर्धारित तिथि के पश्चात संबद्धता प्राप्त करने हेतु किसी भी प्रकार की अतिरिक्त अवधि अथवा बिना विलंब शुल्क का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। अतः सभी विद्यालय निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें।


उन्होंने सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिए कि संबद्धता संबंधी प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।





Tuesday, September 29, 2026

HBSE Letter about PM-Vidyalaxmi Scheme dated 18-09-2026

 *ये पत्र हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी ने 18.09.2026 को प्रदेश के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल को भेजा है।*

*विषय: PM-Vidyalaxmi Scheme के बारे में*


*पत्र में क्या है:*


भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने *PM-Vidyalaxmi Yojana* शुरू की है।


इसका मकसद है कि कोई भी गरीब और होशियार बच्चा पैसे की कमी के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे।


*इस योजना के 2 बड़े फायदे हैं:*


*1. बिना गारंटी के लोन:*

अगर आपका एडमिशन किसी अच्छी यूनिवर्सिटी / कॉलेज (Quality Higher Education Institution) में मेरिट के आधार पर होता है, तो आपको *10 लाख तक का लोन बिना कुछ गिरवी रखे (Collateral-free) और बिना किसी गारंटर (Guarantor-free) के* मिलेगा।


*2. ब्याज में छूट (Interest Subvention):*

- अगर आपके परिवार की सालाना आय *8 लाख रुपये तक* है, तो आपको 10 लाख तक के लोन पर *3% ब्याज में छूट* मिलेगी।

- अगर आपके परिवार की सालाना आय *4.5 लाख रुपये तक* है, तो आपको *पूरा ब्याज ही माफ (Full Interest Subvention)* मिलेगा। ये PM-USP योजना के तहत मिलेगा।


*बोर्ड ने क्या कहा है?*

सभी प्रिंसिपल अपने स्कूल के *वर्ष-2026 में 12वीं पास करने वाले सभी बच्चों* तक ये संदेश जरूर पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद बच्चे इसका फायदा उठा सकें।


योजना की पूरी जानकारी यहाँ मिलेगी: *https://pmvidyalaxmi.co.in*

*ये पत्र हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी ने 18.09.2026 को प्रदेश के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल को भेजा है।*





HBSE Letter about correction in Name of Student or Parents and DoB of student


*ये हरियाणा बोर्ड, भिवानी का पत्र है जो 28 नवंबर 2017 को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया था।*
---

*विषय है: बच्चे की जन्मतिथि, माँ, पिता या खुद के नाम में सुधार करना।*

*पत्र में क्या लिखा है:*

20 सितंबर 2017 को बोर्ड ऑफिस में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों की मीटिंग हुई थी। उसमें ये फैसला लिया गया:

*1. छोटी-मोटी स्पेलिंग की गलती के लिए:*
अगर बच्चे के नाम, पिता के नाम या बच्चे के अपने नाम में सिर्फ़ बोलने में उच्चारण की वजह से छोटी सी गलती हो गई है, तो उसे बिना किसी प्रूफ के स्कूल के प्रिंसिपल ही ठीक कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड में जाने की जरूरत नहीं है।

*2. जो बड़ी समस्या आ रही थी उसके लिए:*
बहुत से माँ-बाप शिकायत कर रहे थे कि उनके पास जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड या फौजियों के बच्चों के पास सेना का रिकॉर्ड होने के बाद भी स्कूल वाले रिकॉर्ड में सुधार नहीं करते। और अगर कर भी देते हैं, तो दाखिला खारिज रजिस्टर पर BEO / DEO से साइन नहीं करवाते।

*इसलिए बोर्ड ने नया आदेश दिया है:*

सभी DEO, अपने नीचे के सभी BEO और प्रिंसिपलों को ये आदेश दें -

> अगर किसी बच्चे का रिकॉर्ड जन्म प्रमाण-पत्र, सेना के रिकॉर्ड या SLC के आधार पर लिखते समय लिखने में कोई गलती रह जाती है, और उसके नाम, पिता के नाम, माँ के नाम या जन्मतिथि में सुधार करना है, तो *3 साल के अंदर* दाखिला खारिज रजिस्टर में सुधार किया जा सकता है।

> और जो भी काट-छांट करके सुधार किया है, उस पर खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) या जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से जरूर साइन करवाना होगा, ताकि बच्चों और उनके माँ-बाप को परेशानी न हो।

*सीधा मतलब ये है:* 3 साल तक नाम या जन्मतिथि की गलती स्कूल लेवल पर ही ठीक हो सकती है, बर्थ सर्टिफिकेट दिखाकर। भिवानी बोर्ड जाने की जरूरत नहीं है।
*ये हरियाणा बोर्ड, भिवानी का पत्र है जो 28 नवंबर 2017 को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया था।*

 


The original Letter 



 

Wednesday, August 26, 2026

HTET 2025 : 2nd Time Biometric Verification & Candidate List For Biometric Verification

 

 हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए दिया दूसरा अवसर


-30 व 31 अगस्त को होगी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन


भिवानी, 26 अगस्त, 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव श्री दीपक बाबूलाल करवा, भा.प्र.से. ने आज यहाँ जारी प्रेस वक्तव्य मेें बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का आयोजन 04 व 05 जुलाई, 2026 को करवाया गया था। इस परीक्षा का परिणाम 22 अगस्त को घोषित किया जा चुका है। परीक्षा परिणाम घोषणा से पूर्व 10 अगस्त से 12 अगस्त, 2026 तक अभ्यर्थियों द्वारा विभिन्न जिलों में स्थापित वेरीफिकेशन केन्द्रों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाई गई थी। 


उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी अर्थात जिनका परीक्षा परिणाम RLV( Result late due to verification) दर्शाया गया है, ऐसे अभ्यर्थियों को 30 व 31 अगस्त, 2026 को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए दूसरा अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन केन्द्र स्थापित किया गया है। अन्य राज्यों से संबंधित अभ्यर्थी भी अपनी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन बोर्ड मुख्यालय, भिवानी पर करवा सकते हैं।


उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए अभ्यर्थियों द्वारा अपना फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र तथा मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लेकर आना अनिवार्य होगा। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवाई जानी शेष है, उन सभी अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय उपलब्ध करवाए गए पंजीकृत मोबाइल नंबर/ई-मेल पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया बारे संदेश भेजा जा रहा है। जो अभ्यर्थी इन तिथियों में यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते हैं, उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।  



Click here Download Candidate List For Biometric Verification



Friday, August 7, 2026

BSEH: Download 10th/12th Result July 2026 Exam

 


हरियाणा बोर्ड (BSEH) ने जुलाई 2026 की परीक्षाओं के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा का कम्पार्टमेंट रिज़ल्ट जारी कर दिया है। इस लिंक पर जाकर अभी देखें।
To see the Result click the link below 


Thursday, August 6, 2026

10 से 12 अगस्त को होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन

10 से 12 अगस्त को होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन 

- अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी जिलों में स्थापित किए गए बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन केन्द्र 


भिवानी, 06 अगस्त, 2026 :   हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव श्री मुनीश शर्मा, भा.प्र.से. ने आज यहाँ जारी प्रेस वक्तव्य मेें बताया कि 04 व 05 जुलाई, 2026 को आयोजित करवाई गई हरियाणा अध्यापक पात्रता (एचटेट) परीक्षा-2025 का परीक्षा परिणाम शीघ्र ही घोषित किया जा रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने से पूर्व अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन (Biometric Verification) होनी अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए प्रदेश के 22 जिलों में 10 से 12 अगस्त, 2026 तक बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवाने हेतु केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों से संबंधित अभ्यर्थी अपने साथ लगते जिला मुख्यालय पर पहुंचकर अपनी बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। 

उन्होंने आगे बताया कि विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी 22 जिलों में स्थापित केन्द्रों में से किसी भी केन्द्र पर जाकर यह प्रक्रिया पूर्ण कर सकता है। अभ्यर्थी द्वारा अपना मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) एवं  मूल फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 22 जिलों में जहां वेरीफिकेशन होनी है, उन विद्यालयों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। 

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन के समय दिए गए पंजीकृत मोबाईल नंबर/ई-मेल पर भी इस आशय का संदेश भेजा जा रहा है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से पंजीकरण संख्या व जन्म तिथि से अपनी बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन की स्थिति जांच सकते हैं। जो अभ्यर्थी 10 से 12 अगस्त, 2026 तक अपनी बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते हैं, उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।



Tuesday, July 21, 2026

BSEH: HTET Result likely to be declared in last week of July

 भिवानी:-हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में हो सकते है घोषित : बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धूपड़

एचटेट का परिणाम लगभग तैयार, प्रश्रों के आब्जेक्शन को लेकर एक्सपर्ट कमेटी के परिणामों का इंतजार : बोर्ड चेयरमैन


बोर्ड चेयरमैन बोले : एचसीएस में 100 में से 33 प्रश्रों पर थे ऑब्जेक्शन, जबकि एचटेट के 34 सैट में औसतन 20 प्रश्रों पर आए है आब्जेक्शन 


एक्सपर्ट कमेटी की जांच के आधार पर प्रश्रों पर आए आब्जेक्शन का समाधान कर निकाला जाएगा परिणाम : बोर्ड चेयरमैन


एचटेट में ग्रेस मार्क एक्सपर्ट कमेटी के निर्णय पर निर्भर : बोर्ड चेयरमैन 


पूरक व एक दिवसीय परीक्षाओं की मार्किंग शुरू, 24 हजार 888 परीक्षार्थियों में से 21 हजार ने दी थी परीक्षा

भिवानी:-हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में हो सकते है घोषित : बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धूपड़


Thursday, May 14, 2026

BSEH Update : सैकेण्डरी नियमित एवं मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित

 - सैकेण्डरी नियमित एवं मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित

- नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 89.60 तथा स्वयंपाठी का 70.02 प्रतिशत रहा

- मुक्त विद्यालय फ्रैश कैटेगरी का परिणाम 11.17 व रि-अपीयर का 47.64 प्रतिशत रहा

- डी.एल.एड. रि-अपीयर का परिणाम भी किया घोषित

- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट व डिजिलॉकर पर देखा जा सकता है परिणाम


भिवानी, 14 मई, 2026 :  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2026 का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in व results.digilocker.gov.in पर दोपहर बाद देख सकते है।

उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 89.60 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 70.02 फीसदी रहा है। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 2,76,640 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 2,47,860 उत्तीर्ण हुए तथा 6,201 परीक्षार्थियों का परिणाम (E.R.) एसेंशियल रिपीट रहा अर्थात् ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की आवश्यकता होगी। इस परीक्षा में 1,33,530 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,22,367 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 91.64 रही, जबकि 1,43,110 छात्रों में से 1,25,493 पास हुए,  इनकी पास प्रतिशतता 87.69 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 3.95 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 87.23 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 92.45 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 90.25 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 87.94 रही है। उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में जिला जिला चरखी दादरी प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर जीन्द, तीसरे स्थान पर महेन्द्रगढ़ तथा जिला नूँह सबसे नीचले पायदान पर रहा।

उन्होंने आगे बताया कि यह परिणाम आज सायं से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाऊनलोड भी किया जा सकेगा।

उन्होंने आगेे बताया कि सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 70.02 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 4,556 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 3,190 पास हुए। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में संचालित करवाई गई सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा-2026 (फ्रैश, रि-अपीयर, अंक सुधार एवं अतिरिक्त विषय) विषय परीक्षा का परिणाम भी आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय (फ्रैश) की परीक्षा में 5,772 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 645 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 11.17 रही। इस परीक्षा में 3,519 छात्र बैठे थे, जिनमें से 389 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 11.05 रही है, जबकि 2,253 प्रविष्ठ छात्राओं में से 256 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 11.36 रही है।

उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय (रि-अपीयर) का परिणाम 47.64 फीसदी रहा। इस परीक्षा में 3,957 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 1,885 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in से अनुक्रमांक/पंजीकरण नम्बर अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी/त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेवार नहीं होगा।

उन्होंने आगे बताया कि प्रदेशभर में 16 परीक्षार्थियों ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए हैं, जिसमें आदर्श वरिष्ठ मा.वि., मिरान, भिवानी की छात्रा दीपिका ने 499 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 498 अंको के साथ चार परीक्षार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, इनमें छात्रा रोनक, बीएसएम व.मा.वि., बिगोवा, चरखी-दादरी, खुशी,एनसीवीएम हाई स्कूल, पुठी समैन, हिसार, अंतु, स्वामी विवेकानंद व.मा.वि., खेड़ी जालब, हिसार व  छात्र दीपांशु, बाला जी व.मा.वि., भुंगरका, महेन्द्रगढ़ शामिल हैं। 497 अंको के साथ 11 परीक्षार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है, जिसमेंं रा.व.मा.वि., शाहपुर तुर्क, सोनीपत के छात्र काव्यांश, टैगोर व.मा.वि., रावत खेड़ा रोड़ मंगाली, हिसार की छात्रा दीक्षा , श्री बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा, हिसार की छात्रा साक्षी, पिंक सीटी हाई.स्कूल, बिसला, फतेहाबाद की छात्रा आरजु, आर्यवर्त व.मा.वि., देवबन, कैथल की छात्रामानशी, होली व.मा.वि., सिवानी मंडी, भिवानी की छात्रा आशु, मॉडर्न शिक्षा सदन, देहरा, पानीपत के छात्र मनुराज, श्री बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा, हिसार की छात्रा सकोमल, रा.व.मा.वि.,सुंडाना, रोहतक की छात्रा गीता, आर्य हाई स्कूल, मंढ़ोली कलां, भिवानी की छात्रा महक एवं महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, नरवाना, जीन्द के छात्र वंश देव शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. परीक्षाएं फरवरी/मार्च-2026 की परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 5315 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2023-25 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 62.50 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार प्रवेश वर्ष 2023-25 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 81.76 प्रतिशत रहा। तथा प्रवेश वर्ष 2024-26 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 65.13 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया

District wise top 3 students in 10th class BSEH Result 14 May 2026

  

Subject wise Pass Percentage of Secondary Examination March - 2026 ( Regular Pass %) BSEH



 



 

BSEH UPDATE:हरियाणा बोर्ड का 10 वी कक्षा का परिणाम घोषित

 BSEH UPDATE:हरियाणा बोर्ड का 10 वी कक्षा का परिणाम घोषित,  89.60% रहा परीक्षा परिणाम,तीन बजे से डिजिलॉकर और बोर्ड साईट पर होगा रिजल्ट 



https://bseh.org.in/home  https://results.digilocker.gov.in/

हरियाणा बोर्ड दसवी रिजल्ट पर 12 बजे पीसी होगी