Showing posts with label EDCATION HARYANA. Show all posts
Showing posts with label EDCATION HARYANA. Show all posts

Tuesday, May 26, 2026

HTET 2025 Exam Schedule

 `HTET 2025 Exam Schedule कुछ इस प्रकार`

● *13 June 2026* Level-1 Exam


● *14 June 2026* Level-2 Exam, • Level-3 Exam


Haryana भर में 820 Exam Centres बनाए गए हैं।


 *इस बार नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम:*

1. QR Code & Alpha Numeric Number on Question Paper 

2. High Security Cameras at all centres 

3. Biometric Verification before entry 

4. OMR में 20 से अधिक प्रश्न खाली छोड़ने पर परीक्षा रद्द




Monday, February 16, 2026

Letter Fixing Timeline to pass HTET selected on experience basis against Advt. No. 2/2012

 जो JBT कैंडिडेट बिना HTET पास किए एक्सपीरिएंस बेस पर लगे थे उनको मार्च 2027 तक HTET पास करना पड़ेगा नही तो सेवाएं समाप्त



Saturday, January 17, 2026

HTET : 17-18 को होने वाली HTET परीक्षा की तारीखों में बदलाव

जनवरी के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना, परीक्षार्थियों को तैयारी रखने की सलाह

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा 17-18 जनवरी को संभावित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) की तारीखों में बदलाव किया गया है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने कहा कि अब HTET परीक्षा जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह में होने की संभावनाएं है।

उन्होंने कहा कि सर्दी और अन्य कारणों के कारण परीक्षाओं में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है वो अपनी तैयारी रखे। क्योंकि परीक्षा जनवरी में आयोजित होने की पूरी संभावना है।

अफवाह पर ध्यान ना दें- चेयरमैन

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि अबकी बार करीब 2 लाख 33 हजार परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और परीक्षाओं को शांति प्रिय करवाने के लिए कई महत्व पूर्ण कदम उठाए गए हैं।

शिक्षा बोर्ड चेयरमैन ने कहा सबसे कम आवेदन लेवल वन (PRT) के लिए आए हैं, जबकि लेवल टू के सबसे ज्यादा परीक्षार्थी आए और PGT के नंबर 2 पर आवेदन आए। वहीं उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी कोई भी अफवाह पर ध्यान ना दे।


Thursday, January 15, 2026

हरियाणा रेशनेलाइजेशन आयोग- 50% पदों पर सीधी भर्ती की सलाह

हरियाणा में युक्तिकरण (रेशनेलाइजेशन) आयोग की पहली रिपोर्ट सामने आई है। हालांकि अभी सिर्फ 20 विभागों में ही ये प्रक्रिया पूरी हुई है, 23 विभागों में अभी काम बाकी है। रिपोर्ट में कर्मचारियों की योग्यता पर सवाल उठाए गए हैं। कहा गया है कि विभागों में तैनात कर्मचारी 'औसत दर्जे से कम योग्य और खराब प्रशिक्षित हैं, जिसके कारण आम लोग उनके कामकाज से खुश नहीं हैं। रिपोर्ट में युक्तिकरण आयोग ने प्रशासनिक संरचना में सुधार की सिफारिश की है, साथ ही केंद्र सरकार के पैटर्न पर सीधी भर्ती के माध्यम से सहायकों के 50% पदों को भरने की सलाह भी दी है।


हरियाणा में युक्तिकरण आयोग का गठन 2023 में किया गया था,

हरियाणा सरकार ने EWS की आय सीमा बढ़ाई: नोटिफिकेशन जारी

 


Revision of Annual Family income limit for Economically Weaker Section (EWS) category in the State of Haryana from Rs. 6 Lacs to Rs.8 Lacs in line with Government of India Guidelines.


Sunday, January 11, 2026

हरियाणा में अब हर अफसर व कर्मचारी के खिलाफ जांच से पहले इजाजत जरूरी, जानें क्या है नई SOP

SOP in corruption cases: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के मामलों में जांच की प्रक्रिया को लेकर बड़ा और अहम फैसला लिया है। अब किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सीधी जांच, पूछताछ या एफआईआर नहीं हो सकेगी, जब तक कि पहले से सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी न ली जाए। इसके लिए सरकार ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17ए के तहत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) लागू कर दी है।

सरकार का साफ कहना है कि यह व्यवस्था ईमानदार अधिकारियों को बेवजह की प्रताड़ना से बचाने और साथ ही जांच प्रक्रिया को एकसार व पारदर्शी बनाने के लिए लाई गई है। यह नया आदेश 2022 में जारी पुराने निर्देशों को रद्द करते हुए लागू किया है। यानी अब भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में पुरानी

Tuesday, January 7, 2014

GIRL CHILD EDUCATION BADANE KA EK OR KADAM


कन्या शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए अब सरकार उन्हें प्रोत्साहित करने जा रही है। इस कड़ी में प्रदेश सरकार ने अपनी एडोलसेंट गल्र्स अवार्ड स्कीम का विस्तार कर दिया है। अब न केवल 10वीं कक्षा, बल्कि 12वीं कक्षा की छात्राओं को भी नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विदित है कि यह पुरस्कार उन छात्राओं को मिलेगा, जो हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में अपने ब्लॉक में रूरल क्षेत्र में आने वाले स्कूल की छात्रा के तौर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करेंगी।

यह है योजना : यह योजना महिला एवंं बाल विकास विभाग हरियाणा की ओर से ग्रामीण स्तर की किशोर लड़कियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिए चलाई हुई है। योजना के अंतर्गत पहले 10वीं की बोर्ड परीक्षा