Saturday, October 19, 2013

HARYANA EMPLOYEES KI RETIREMENT AGE BAD SAKTI HAI

चंडीगढ़। हरियाणा के तीन लाख सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की मौजूदा उम्र को बढ़ाया जा सकता है। इस बारे में सरकार की ओर से 10 नवंबर को गोहाना में होने वाली कांग्रेस की शक्ति रैली या उसके तुरंत बाद की जा सकती है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि इस बारे में अनौपचारिक विचार-विमर्श चल रहा है कि प्रदेश के क्लास एक व दो के अफसरों और क्लास तीन व चार के कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र दो साल बढ़ा दी जाए। फिलहाल 58 साल की उम्र में रिटायरमेंट का प्रावधान है। बीते दिनों मुख्यमंत्री के साथ अफसरों ने इस मसले पर चर्चा भी की थी। अफसरों ने मुख्यमंत्री को बताया था कि
प्रदेश के बोर्डों, निगमों और सरकारी दफ्तरों में हजारों पद रिक्त हैं। इससे कार्यप्रणाली पर असर पड़ रहा है। तब मुख्यमंत्री ने कुल रिक्त पदों की जानकारी मांगी थी। इसी सप्ताह मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रशासनिक सचिवों की बैठक में जानकारी दी गई कि क्लास तीन और चार के 70 हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं जबकि क्लास एक और दो अफसरों के पद भी काफी संख्या में खाली हैं। अगर फौरन भर्ती प्रक्रिया शुरू भी कर दी जाए तब भी इतने पद भरने पर में कम से कम एक साल लग जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए अब विचार विमर्श किया जा रहा है कि रिटायरमेंट की उम्र को दो साल बढ़ा दिया जाए। हां, प्रदेश सरकार के अफसरों, कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने का मामला विचाराधीन है

No comments:

Post a Comment