मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जनगणना-2027 की सफलता के लिए मजबूत अंतर-विभागीय समन्वय और समय पर निर्णय लेने की आवश्यकता जताते हुए सभी विभागों से पूर्ण सहयोग का आह्वान किया। निरंतरता बनाए रखने और किसी भी प्रकार के व्यवधान से बचने के लिए यह भी निर्णय लिया गया है कि जनगणना अवधि के दौरान जनगणना से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला नहीं किया जाएगा, जिसके लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि जमीनी स्तर पर प्रभावी निगरानी के लिए जनगणना-2027 को मासिक जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों के स्थायी एजेंडा में शामिल किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment