*जनगणना तैयारी रिपोर्ट : जनगणना के लिए 70 हजार कर्मचारियों की जरूरत, अधिकारियों के नहीं होंगे तबादले; मानदेय की राशि तय*
*देश में जनगणना 2027 दो चरणों में होगी। हरियाणा सरकार ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनगणना कार्य निदेशालय ने शिक्षा निदेशालय और उपायुक्तों से 70,000 शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारियों का ब्योरा मांगा है। इन कर्मचारियों की ड्यूटी जनगणना के दौरान होगी और उनका तबादला नहीं किया जाएगा।*
*जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी*
*हरियाणा को जनगणना के लिए 70 हजार कर्मचारी चाहिए।*
*जनगणना ड्यूटी वाले कर्मचारियों का तबादला नहीं होगा।*
*देश में जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। हरियाणा में जनगणना सर्वेक्षण के लिए सरकार ने तैयारियां कर ली है। इसके तहत जनगणना कार्य निदेशालय हरियाणा ने
इस कार्य के लिए शिक्षा निदेशालय सहित जिला के उपायुक्तों से शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों का ब्योरा मांगा है।**जनगणना कार्य निदेशालय यह काम शिक्षकों को सौंपना चाहता है और इसके लिए 70 हजार कर्मचारियों की जरूरत है। ऐसे में जिन कर्मचारियों की ड्यूटी होगी, उनका तबादला नहीं किया जाएगा। भारत सरकार ने जनगणना 2027 के संचालन को मंजूरी दे दी है।*
*जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में मकानों की सूची और आवास जनगणना जो कि अप्रैल से सितंबर 2026 और जनसंख्या गणना फरवरी 2027 तक चलेगा। जनगणना कार्य निदेशालय पहले चरण को 1 मई 2026 से शुरू करना चाहता है।*
*इसलिए जनगणना 2027 के 15वें चरण घर-घर सूचीकरण अभियान के दौरान लगभग 70,000 सरकारी कर्मचारियों शिक्षकों की पहचान कर उन्हें जनगणना कर्मियों और पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया जाना है। इसलिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से 15 जनवरी 2026 तक सभी कर्मचारियों की सूची मांगी है। जिसके बाद संबंधित विभागों ने अपनी जानकारी भेज दी है।*
*नहीं होगा तबादला*
जनगणना अवधि के दौरान जनगणना अधिकारियों का तबादला नहीं होगा। इसलिए उन कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादला ना होने के संबंध में पत्र जारी किया जाना है। जनगणना अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
*मानदेय की राशि तय*
जनगणना पदाधिकारियों को उनके द्वारा आवंटित जनगणना कार्य के सफल समापन के बाद मानदेय का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए अलग अलग राशि तय की गई।
जिसमें गणनाकर्ता, पर्यवेक्षक, जनगणना अधिकारी, राज्य नोडल अधिकारी, प्रधान जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त प्रधान जनगणना अधिकारी, जिला जनगणना अधिकारी, नगर जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी शामिल है।
सभी का अलग अलग मानदेय निर्धारित किया गया है। प्रत्येक चरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने पर जनगणना कर्मियों को मानदेय प्रदान किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment