Sunday, January 18, 2026

ट्रेजरी अफसर प्री परीक्षा का रिजल्ट फिर जारी : नए रिजल्ट में बाहर हुए 17 कैंडिडेट, एक फरवरी को होगा मेंस एग्जाम

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने ट्रेजरी अफसर और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर भर्ती परीक्षा का परिणाम नए सिरे से जारी कर दिया है.। इसके साथ ही मेंस एग्जाम के लिए भी 1 फरवरी की डेट तय हुई है।आयोग ने इससे पहले परीक्षा परिणाम विड्रा करते हुए जनवरी में प्रस्तावित मुख्य परीक्षा को भी स्थगित कर दिया था।

HPSC की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 2 नवंबर को आयोजित परीक्षा का परिणाम 19 नवंबर को घोषित किया गया था। फिर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में आयोग ने यह परिणाम विड्रा कर लिया है। आयोग के द्वारा फिर से जारी परिणाम के कारण 17 कैंडिडेट मेंस एग्जाम की दौड़ से बाहर हो गए हैं। पहले परिणाम में 927 कैंडिडेट पास दिए थे लेकिन इस बार जारी रिजल्ट में 910 को पास दिखाया गया है।

35 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा

HPSC ने वर्ष 2023 में ट्रेजरी अफसर के 5 और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2023 तय की गई थी।

ट्रेजरी अफसर पदों का वर्गीकरण: जनरल के लिए 2, एससी के लिए 1, BCA के लिए 1 और EWS के

लिए 1 पद आरक्षित।

असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर पदों का वर्गीकरण: जनरल के लिए 16, एससी के लिए 6, BCA के लिए 4, BCB के लिए 1 और EWS के लिए 3 पद आरक्षित।सभी पदों के लिए बैचलर डिग्री योग्यता निर्धारित की गई थी।

927 अभ्यर्थी पास हुए थे प्री एग्जाम में

HPSC द्वारा जारी परिणाम के अनुसार ट्रेजरी अफसर के 5 पदों के लिए 83 और असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के 30 पदों के लिए 843 अभ्यर्थी प्री एग्जाम में योग्य घोषित किए गए थे। अब फिर रिजल्ट जारी हुआ तो उसमें 910 को ही योग्य माना गया है।

रिजर्व कैटेगरी से जनरल में शामिल हुए कई अभ्यर्थी

ट्रेजरी अफसर के परिणाम में 8 अभ्यर्थी ऐसे थे जो रिजर्व कैटेगरी से होते हुए भी जनरल कटऑफ में शामिल हुए। वहीं असिस्टेंट ट्रेजरी अफसर के परिणाम में 164 अभ्यर्थी रिजर्व कैटेगरी से जनरल सूची में आए थे। परिणाम विड्रा होने के बाद अब इन सभी अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण को लेकर संशोधित दिशा-निर्देशों की प्रतीक्षा है।

No comments:

Post a Comment