Friday, May 3, 2013

SUDEEP SINGH DHILLO BANE CM KE NAYE APS

प्रदेश सरकार ने गुरुवार को तुरंत प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार वरिष्ठ अफसरों के ट्रांसफर एंड पोस्टिंग ऑर्डर जारी किए। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और अर्बन एस्टेट डिपार्टमेंट के प्रधान सचिव सुदीप सिंह ढि़ल्लो को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का एडिशनल प्रिंसिपल सेके्रटरी नियुक्त किया गया है। १९८४ बैच के आईएएस अधिकारी एसएस ढिल्लो मूल रूप से गुरदासपुर (पंजाब) के रहने वाले हैं। उनकी रिटायरमेंट दिसंबर २०१७ में है। तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव धनपत सिंह को टी.सी.
गुप्ता की जगह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री की घोषणाओं की जांच, निगरानी व समन्वय के नोडल अधिकारी टी.सी. गुप्ता को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और अर्बन एस्टेट डिपार्टमेंट का नया प्रधान सचिव बनाया गया है। मुख्यमंत्री की घोषणाओं की जांच, निगरानी व समन्वय के नोडल अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी गुप्ता को सौंपा गया है। पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव अवतार सिंह को उनके मौजूदा कार्यभार के अलावा तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है।

No comments:

Post a Comment