Monday, May 27, 2013

KHILADIYO KO AB MILENGE 3000 RS

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने खेल परिसरों में ट्रेनिंग ले रहे खिलाडिय़ों और क्रीड़ाश्री का मानदेय 500 रुपए से बढ़ाकर तीन हजार रुपए कर दिया है। इससे राज्य के 2476 गांवों और 48 ब्लॉकों में पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान के तहत चल रहे केंद्रों में ट्रेनिंग ले रहे खिलाडिय़ों को फायदा होगा। यह जानकारी केंद्रीय खेल मंत्री
जितेंद्र सिंह ने दी। वह रविवार को यहां आयोजित सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रियों और सचिवों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हरियाणा की तर्ज पर अब सभी 28 राज्यों और चार केंद्रशासित प्रदेशों की 60421 पंचायतों और 1852 ब्लॉक पंचायतों में खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान के तहत इसके लिए 692 करोड़ 72 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। स्टेडियम बनाने की जिम्मेदारी नेशनल बिल्डिंग्स कॉरपोरेशन को दी गई है। स्टेडियमों का काम अगले महीने से शुरू हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment