Monday, June 17, 2013

RETIREMENT AGE ME PARIVARTAN NAHI HOGA

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा बढ़ाने से इन्कार कर दिया है। हालांकि, सरकार वैज्ञानिकों की सेवानिवृत्ति की उम्रसीमा बढ़ाने पर जरूर विचार कर रही है। ऐसी अटकलें थीं कि सरकार सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष कर देगी। कार्मिक मंत्रलय ने साफ किया है कि केंद्रीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा को बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रलय का
यह बयान हाल ही में मीडिया में आई उन खबरों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि मंत्रालय ने इस बाबत प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कैबिनेट की स्वीकृति मांगी है। यह खबर करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए निराश करने वाली है।

No comments:

Post a Comment