Saturday, June 22, 2013

JEE ADVANCE KA RESULT DECLARED

आईआईटी में दाखिले के लिए जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (एडवांस) के नतीजे शुक्रवार को घोषित हो गए। इसमें पहली बार दो लड़कियां टॉप 10 में आई हैं। आंध्रप्रदेश के पी. सांई संजीव रेड्डी ने 360 में से 332 अंक हासिल कर टॉप किया है। पानीपत की सृष्टि सिंगला लड़कियों में नार्थ इंडिया टॉपर रही हैं। सृष्टि ने ऑल इंडिया ४८३वीं रैंक हासिल किया। जेईई-मेन्स में पास हुए डेढ़ लाख स्टूडेंट्स को ही जेईई-एडवांस देने की पात्रता थी। दो जून को यह परीक्षा आयोजित हुई थी। सफल छात्रों का एडमिशन ऑल इंडिया रैंक के आधार पर आईआईटी में
होगा। दिल्ली आईआईटी के चेयरमैन प्रो. एचसी गुप्ता ने कहा, आईआईटी के इतिहास में पहली बार कोई महिला टॉप 10 में आई है। छठे स्थान पर रतलाम (मध्यप्रदेश) की अदिति लड्ढा रहीं। वहीं तिरुपति की छात्रा सिब्बला रीना माधुरी ने आठवां स्थान हासिल किया। आने वाली दो-तीन जुलाई को मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसके बाद चार से आठ जुलाई के बीच छात्रों को सीट अलॉट की जाएंगी।

No comments:

Post a Comment