Sunday, June 9, 2013

MID JUNE TAK AA JAYENGI SCHOOLS ME BOOKS

आखिरकार शिक्षा विभाग ने जून मध्य तक पहली से आठवीं तक की पुस्तकें बांटने की घोषणा कर दी है।उम्मीद है कि नौनिहालों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होगा। सर्वशिक्षा अभियान के तहत पुस्तक वितरण की तिथि घोषित कर दी गई है। जिले में 10 से 15 जून के बीच पुस्तकें आ जाएगी। मौजूदा समय में स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। 1 अपै्रल से ही स्कूलों में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। अप्रैल-मई माह
छात्रों ने पुस्तकों के इंतजार में काट दिया। समय पर पुस्तक उपलब्ध कराने के लिए शिक्षक संगठनों ने स्थानीय शिक्षा अधिकारी से निदेशालय तक गुहार लगाई थी। इस दौरान स्कूलों में रेडीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। इसके माध्यम से छात्रों को रचनात्मकता की जानकारी दी जा रही अब शाम के समय स्कूलों में समर कैंप का आयोजन किया गया है। ताकि बच्चों की पढऩे के प्रति उत्सुकता बनी रहे। इसके लिए बौद्धिक विकास के खेल आयोजित किए जा रहे हैं। पुस्तकें उपलब्ध नहीं होने से बच्चे परेशान थे।कक्षा छठी से बारहवीं तक सेमेस्टर सिस्टम लागू है। नियमित अंतराल पर यूनिट टेस्ट लिया जाता है। ऐसे में शिक्षकों की परेशानी बढ़ जाती है। गर्मी की छुट्टी के दौरान पुस्तकें उपलब्ध होने की बात कही है। अब इसका बेसब्री से इंतजार है। ताकि पढ़ाई सुचारू रूप से हो सके।

No comments:

Post a Comment