Showing posts with label CULTURAL HERITAGE OF INDIA. Show all posts
Showing posts with label CULTURAL HERITAGE OF INDIA. Show all posts

Thursday, March 26, 2026

अष्टमी और राम नवमी की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं!

 मां दुर्गा की शक्ति और प्रभु राम की मर्यादा आपके जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए। अष्टमी और राम नवमी की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं!




Sunday, March 8, 2026

CHARDHAM YATRA REGISTRATION STARTS FROM 6 MARCH 2026

 चारधाम यात्रा का शुभारम्भ ! 

​​पंजीकरण - ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 6 मार्च से शुरू हो रहे हैं।

​शुल्क: पंजीकरण पूरी तरह नि:शुल्क (Free) है।

​​अपनी यात्रा सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए आधिकारिक पोर्टल http://registrationandtouristcare.uk.gov.in 

पर ही पंजीकरण कराएं। 



भारतीय मूल की टेक लीडर आशा शर्मा को Microsoft Gaming का CEO नियुक्त किया

 भारतीय मूल की टेक लीडर आशा शर्मा ने वैश्विक टेक दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।


सिर्फ 35 साल की उम्र में उन्हें Microsoft Gaming का CEO नियुक्त किया गया है। इस भूमिका में वे Xbox और माइक्रोसॉफ्ट की ग्लोबल गेमिंग रणनीति को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगी।


आशा शर्मा इससे पहले @Microsoft , Meta और Instacart जैसी बड़ी टेक कंपनियों में अहम नेतृत्व भूमिकाओं में काम कर चुकी हैं। प्रोडक्ट डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी लीडरशिप में उनके अनुभव ने उन्हें वैश्विक टेक इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाई है।


उनकी यह उपलब्धि दिखाती है कि भारतीय मूल के पेशेवर आज दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों की दिशा तय कर रहे हैं।




Wednesday, March 4, 2026

होली की शुभकामनाएँ सभी शिक्षकों को उन्हीं के विषय अनुसार

 होली की शुभकामनाएँ सभी शिक्षकों को


1. हिंदी शिक्षक के लिए


रंग बरसे हिंदी के, छंदों की हो बौछार,

व्याकरण संग व्याख्या से, शब्दों का हो प्यार।

होली में हर शब्द खिले, कविता हो रसधार,

हिंदी शिक्षक को प्रणाम, रंगों का उपहार।


2. अंग्रेज़ी (English) शिक्षक के लिए


Colors of joy, spread far and wide,

Grammar and prose, in festive tide.

Happy Holi, dear teacher bright,

May your lessons shine with light!


3. संस्कृत शिक्षक के लिए


रंगे ते भासते सर्वे, विद्या सिता शुभायते।

गुरवः पूजनीयास्तु, होली हर्षं ददातु वः।


4. गणित (Maths) शिक्षक के लिए


संख्याओं के रंग सजे, सूत्रों का संसार,

गणित के शिक्षक को मिले, होली का उपहार।

गणनाओं में हो सफलता, हल हों सारे प्रश्न,

रंगों संग हंसी बिखेरे, ये होली का जश्न!


5. भौतिकी (Physics) शिक्षक के लिए


गति और बल के संग में, रंगों की हो धार,

गुरुत्वाकर्षण संग उड़ें, होली के गुलाल।

लहरों की संगत में, प्रकाश करे इजहार,

भौतिकी शिक्षक को मिले, रंगों का उपहार।


6. रसायन (Chemistry) शिक्षक के लिए


रासायनिक मिश्रण बने, रंगों का हो मेल,

गुलाल की प्रतिक्रिया से, हर्षित हो हर खेल।

होली में हो ऊर्जा, प्रेम बने उत्प्रेरक,

शिक्षक को हो शुभकामना, रहे ज्ञान विश्लेषक।


7. विज्ञान (Science) शिक्षक के लिए


रंगों का विज्ञान कहे, प्रकृति की ये देन,

नव अनुसंधान करें, शिक्षक जो हैं प्रेरणादेन।

होली का ये पर्व सिखाए, जीवन की पहचान,

विज्ञान शिक्षक को मिले, रंगों का सम्मान।


8. समाजशास्त्र (Sociology) शिक्षक के लिए


समाज के रंगों से सजी, एकता की पहचान,

होली सिखाए हम सभी, प्रेम भरा सम्मान।

सामाजिक सौहार्द से, हो दुनिया रंगीन,

शिक्षक के ज्ञान से चमके, हर व्यक्ति महान।


9. इतिहास (History) शिक्षक के लिए


इतिहास के पन्नों में, होली के हैं रंग,

प्राचीन काल से चला, यह उत्सव है संग।

शिक्षक हमारे महान, देते हमें ग्यान,

रंगों से महके हर दिन, यही शुभकामनाएँ प्रणाम।


10. अर्थशास्त्र (Economics) शिक्षक के लिए


मांग और पूर्ति से सजे, होली का बाजार,

रंगों की हो भरमार, बढ़े खुशियों का व्यापार।

शिक्षक जो हमें सिखाएं, धन का सही प्रयोग,

होली में हो समृद्धि, यही है शुभ संयोग।


11. सामाजिक विज्ञान (Social Science) शिक्षक के लिए


संविधान की रंगोली से, सजे होली का पर्व,

संस्कृति और सभ्यता संग, प्रेम का हो गर्व।

सामाजिक समरसता में, रंगों का योगदान,

शिक्षक हमारे श्रेष्ठ हैं, करें सबका सम्मान।


सभी साथी शिक्षकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!


रंगों में घुली खुशियाँ, ज्ञान का हो विस्तार,

शिक्षक साथियों को समर्पित, होली का उपहार!

Wednesday, February 25, 2026

Rashtriya Pushp Prahri Award

 🌿🌸  *राष्ट्रीय पुष्प प्रहरी अवार्ड हेतु आवेदन आमंत्रित*🌸🌿


📍 *राजकीय माध्यमिक विद्यालय जाखन दादी रतिया, हरियाणा* द्वारा

🏵️ *हरियाणा का पहला विद्यालय पुष्प महोत्सव*

📅 *दिनांक: 1 मार्च से 5 मार्च 2026*


*स्थान- राजकीय माध्यमिक विद्यालय जाखन दादी, खंड-रतिया, जिला-फतेहाबाद*

*इस सुनहरे अवसर पर 5 मार्च 2026 को समापन समारोह के दौरान एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।*

*इस समारोह में,आप सादर आमंत्रित हैं*:_

🌼 *विद्यालयों एवं सामाजिक सस्थानों में अपने परिश्रम से प्रकृति व पर्यावरण को बचाने में अहम योगदान देने ,फूलों की क्यारियाँ सजाने वाले एवं निशुल्क  फूलों की पौध तैयार कर वितरण करने वाले शिक्षकों व समाजसेवियों से अनुरोध वह इसमें जरूर भागेदारी करें।।*


🏆 *उनको राष्ट्रीय पुष्प प्रहरी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।*

📩 *आवेदन कैसे करें?*

*इच्छुक प्रतिभागी निम्नलिखित विवरण के साथ अपनी प्रोफाइल मेल आईडी harjinderkamboj81@gmail.com पर आवेदन भेजें —*

1. नाम-

2. पता-

3. व्हाट्सऐप नंबर-

4. आवेदन का प्रकार – राष्ट्रीय पुष्प प्रहरी अवार्ड।

5. स्कूल/सव्यसेवक /संस्था का नाम-

साथ में आपके द्वारा किए गए कार्यों का विवरण 

*आवेदन की अंतिम तिथि 25-02-2026*

🌍 आइए, पर्यावरण संरक्षण और पुष्प सौंदर्य के इस महाअभियान का हिस्सा बनें।

आपका योगदान ही प्रकृति का भविष्य है।


📞 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें-*

8295577566

नोट :-आप इस कार्यक्रम  के सफल आयोजन एवम पर्यंवरण सरक्षण हेतु अपना बहुमूल्य सहयोग 8295577566 Gpay,Phone pay के माध्यम से कर सकते हैं।*


*विशेष अपील:अपनी पूरी जानकारी 28फरबरी तक ही दें।ताकि समयनुसार योजना बनाई जा सके।*🙏🏻🙏🏻



Tuesday, February 24, 2026

30 दिनों का अल्टीमेट ब्रेकफास्ट गाइड



पोहा: चिड़वा को धो लें। मूंगफली, करी पत्ता और हल्दी का तड़का लगाएं। अंत में नींबू डालें।


आलू पराठा: गेहूँ के आटे की लोई में मसालेदार आलू भरें। इसे दही या अचार के साथ गरमा-गरम परोसें।


बेसन चीला: बेसन में सब्जियाँ और अजवाइन मिलाएं। इसे तवे पर फैलाकर चीला तैयार करें।


इडली सांभर: उबले चावल और दाल की इडली बनाएं। इसे सब्जियों वाले सांभर और नारियल चटनी के साथ खाएं।



उपमा: सूजी को भूनें और राई, सब्जियों व

Wednesday, January 14, 2026

मकर संक्रांति 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

मकर संक्रांति 2026 की आपको ढेरों शुभकामनाएँ! आज, बुधवार, 14 जनवरी 2026, को सूर्य देव के उत्तरायण होने और मकर राशि में प्रवेश करने का यह पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
यह पर्व भारत की विविधता का प्रतीक है और इसे अलग-अलग नामों से मनाया जाता है:
  • उत्तर भारत: खिचड़ी पर्व या लोहड़ी (पंजाब/हरियाणा)।
  • गुजरात: उत्तरायण (पतंगबाजी का मुख्य केंद्र)।
  • तमिलनाडु: पोंगल (नवे साल का जश्न)।
  • असम: माघ बिहू (फसल कटाई का उत्सव)।
  • पश्चिम बंगाल: पौष संक्रांति।
प्रमुख परंपराएं:
पवित्र स्नान: गंगा, यमुना या अन्य नदियों में डुबकी लगाना मोक्षकारी माना गया है।
  1. दान: तिल, गुड़, खिचड़ी, कंबल और अनाज का दान करना शुभ होता है।
  2. खान-पान: तिल और गुड़ के लड्डू (तिल-गुल) और दही-चूड़ा या खिचड़ी का सेवन मुख्य परंपरा है।
  3. पतंगबाजी: आकाश में रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाना खुशी और नई उमंगों का प्रतीक है।
सूर्य देव आपके जीवन से आलस्य और अंधकार दूर करें
आपको व आपको परिवार को तेज व ऊर्जा प्रदान करें
मकर संक्रांति की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई



मीठे गुड़ में मिल गया तिल
उड़ीं पतंग और खिल गया दिल
आपके जीवन में आए हर दिन सुख और शांति
मुबारक हो आप सभी को मकर संक्रांति
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

Tuesday, January 13, 2026

Indians ke छह मौलिक अधिकार

 ✓ अनुच्छेद 14-18 

      समानता का अधिकार


✓ अनुच्छेद 19-22 

      स्वतंत्रता का अधिकार


✓ अनुच्छेद 23-24 

      शोषण के विरुद्ध अधिकार


✓ अनुच्छेद 25-28 

     धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार


✓ अनुच्छेद 29-30 

      सांस्कृतिक व शिक्षा का अधिकार


✓ अनुच्छेद 32 

      संवैधानिक उपचार का अधिकार

Wednesday, May 20, 2015

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर हार्दिक नमन और आप सबको शुभकामनायें

महाराणा प्रताप जयंती के अवसर हार्दिक नमन और आप सबको शुभकामनायें

नाम - कुँवर प्रताप जी (श्री महाराणा प्रताप सिंह जी)
जन्म - 20 मई, 1540 ई.
जन्म भूमि - कुम्भलगढ़, राजस्थान
पुण्य तिथि - 29 जनवरी, 1597 ई.
पिता - श्री महाराणा उदयसिंह जी
माता - राणी जीवत कँवर जी
राज्य - मेवाड़
शासन काल - 1568–1597ई.
शासन अवधि - 29 वर्ष
वंश - सुर्यवंश