Showing posts with label Today Motivational Thought. Show all posts
Showing posts with label Today Motivational Thought. Show all posts

Thursday, March 26, 2026

अष्टमी और राम नवमी की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं!

 मां दुर्गा की शक्ति और प्रभु राम की मर्यादा आपके जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए। अष्टमी और राम नवमी की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं!




Monday, January 12, 2026

फरवरी 2026 का कैलेंडर वायरल हो रहा है, और इसकी वजह है इसका खास गणित

 सोशल मीडिया पर फरवरी 2026 का कैलेंडर काफी वायरल हो रहा है, और इसकी वजह है इसका खास गणित। यह महीना 1 तारीख (रविवार) से शुरू होगा और 28 तारीख (शनिवार) को खत्म होगा। इसमें पूरे 4 हफ्ते होंगे, न कोई दिन ज्यादा, न कोई कम। कैलेंडर देखने में बिल्कुल एक परफेक्ट आयत जैसा लगता है, जिसमें कोई भी जगह खाली नहीं है। ऐसा "परफेक्ट फरवरी" इससे पहले 2015 में आया था, और अब पूरे 11 साल बाद 2026 में देखने को मिल रहा है।



राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) क्यों मनाया जाता है

 लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में हर साल 12 जनवरी का दिन ऊर्जा, उत्साह और प्रेरणा के नाम होता है। इस दिन हम राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day ) मनाते हैं। यह केवल एक कैलेंडर तारीख नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का एक अवसर है।

दरअसल, 12 जनवरी 1863 को स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए जानें इस दिन को मनाने का उद्देश्य क्या है और इस दिन को मनाने की शुरुआत कैसे हुई थी। 

                         (Picture Courtesy: Freepik)

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस?

युवाओं को देश का भविष्य कहा जाता है। किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके युवाओं की सोच और उनकी कार्यक्षमता पर निर्भर करती है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनका मानना था कि युवा शक्ति ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है।

उनके इसी विजन को सम्मान देने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने के लिए भारत सरकार ने उनके जन्मदिन को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में

Today Motivational Thought