Sunday, March 8, 2026

भारतीय मूल की टेक लीडर आशा शर्मा को Microsoft Gaming का CEO नियुक्त किया

 भारतीय मूल की टेक लीडर आशा शर्मा ने वैश्विक टेक दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।


सिर्फ 35 साल की उम्र में उन्हें Microsoft Gaming का CEO नियुक्त किया गया है। इस भूमिका में वे Xbox और माइक्रोसॉफ्ट की ग्लोबल गेमिंग रणनीति को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगी।


आशा शर्मा इससे पहले @Microsoft , Meta और Instacart जैसी बड़ी टेक कंपनियों में अहम नेतृत्व भूमिकाओं में काम कर चुकी हैं। प्रोडक्ट डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी लीडरशिप में उनके अनुभव ने उन्हें वैश्विक टेक इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाई है।


उनकी यह उपलब्धि दिखाती है कि भारतीय मूल के पेशेवर आज दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों की दिशा तय कर रहे हैं।




No comments:

Post a Comment