Wednesday, February 4, 2026

खालसा कालेज में 24वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन


रतिया - खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय में 24वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो कुलदीप सिंह ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुमित्रा सांगवान की अध्यक्षता एवं खेल प्रभारी प्रो पवन कुमार के संयोजन से किया गया । इस 24 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ सुरेन्द्र ज्याणी, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,भूना ने ध्वजारोहण करके किया ।महाविद्यालय के कला संकाय, वाणिज्य संकाय, विज्ञान संकाय, एम ए पंजाबी , एम ए अंग्रेजी व एनएसएस की दोनों इकाइयों के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट में भाग लेते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुमित्रा सांगवान ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल हमारे मानसिक, शारीरिक, और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। यह हमें स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने और टीमवर्क करने का अवसर प्रदान करता है। यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने और जीतने की क्षमता प्रदान करता है। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डॉ सुरेन्द्र ज्याणी ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। खेल को केवल समय व्यतीत करने का साधन ना समझे बल्कि पूरी लग्न व ईमानदारी से अनुशासन के साथ प्रयास करें तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सरकार के द्वारा विभिन्न नीतियों के अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाता है। खेल हमें शारीरिक बल प्रदान करते हैं। खेलों से आपसी सहयोग की भावना का विकास होता है जो हमें अच्छा सामाजिक जीवन जीने में मदद करती है। 400 मीटर महिला दौड़ में प्रथम स्थान पर जीवनजोत कौर, द्वितीय स्थान पर ज्योति व तृतीय स्थान पर प्रवीण कौर रही। 1500 मीटर पुरुष दौड़ में प्रथम स्थान पर मनदीप सोनी, द्वितीय स्थान पर मनदीप सिंह व तृतीय स्थान पर सोनू रहा। पुरुषों के पुट द शॉट में प्रथम स्थान पर कृष्ण, द्वितीय स्थान पर सरकार व तृतीय स्थान पर जसप्रीत रहे। पुट द शॉट महिला में प्रथम स्थान पर ज्योति, द्वितीय स्थान पर सुनीता व तृतीय स्थान पर प्रवीन कौर रही।लम्बी कूद महिला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ज्योति, द्वितीय स्थान पर प्रवीन कौर व तृतीय स्थान पर सलिना रही। पुरुषों की लम्बी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सचिन, द्वितीय स्थान पर मनदीप सोनी व तृतीय स्थान पर कृष्ण रहा। पुरुषों की ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मनदीप सिंह, द्वितीय स्थान पर सतीश व तृतीय स्थान पर सचिन रहे। ऊंची कूद महिला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ज्योति द्वितीय स्थान पर सुनीता व तृतीय स्थान पर प्रवीन कौर रही।इन प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डॉ सुरेन्द्र ज्याणी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।मुख्य अतिथि डॉ सुरेन्द्र ज्याणी को महाविद्यालय परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।




No comments:

Post a Comment