प्रदेश में 13 कैटेगरी की पेंशन में बढ़ोतरी, 2 दिन में जारी होगा पैसा; ₹3200-₹14400 तक मिलेंगे
*हरियाणा सरकार ने बजट सेशन से पहले पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। सरकार की ओर से 13 कैटेगरी की पेंशनों में 200 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब प्रदेश के करीब 30 लाख पेंशनरों को 3200 से लेकर 14000 रुपए तक की हर महीने पेंशन मिलेगी।*
*सीएम नायब सैनी के निर्देश पर सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की ओर से इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। अभी तक 9 कैटेगरी की पेंशनों में हर महीने लाभार्थियों को 3 हजार रुपए दिए जा रहे थे, लेकिन अब सरकार की ओर से 200 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 3200 रुपए महीने दिए जाएंगे।*
*इन कैटेगरी में लाडली सोशल सिक्योरिटी पेंशन स्कीम, पेंशन टू डिफरेंटली एबिल्ड पर्सन, विडो पेंशन जैसी स्कीम शामिल हैं। सीएम ने अधिकारियों को ये बढ़ी हुई पेंशन दो दिनों के भीतर जारी करने के निर्देश दिए हैं।*
*पिछले कई दिनों से कांग्रेस नेता पेंशन को लेकर सरकार की घेराबंदी कर रहे थे। बुढ़ापा पेंशन कटने और पेंशन न बढ़ाने को लिए लगातार सरकार की आलोचना हो रही थी। वहीं 20 फरवरी से प्रदेश में बजट सत्र भी चालू होने वाला है। माना जा रहा है कि इन्हें देखते हुए ही सरकार ने पेंशन बढ़ाने का फैसला लिया।*
`यहां जानिए किस कैटेगरी में कितनी बढ़ाई गई पेंशन
एसिड अटैक विक्टिम को 8000 से 14000 तक मिलेंगे
हरियाणा में सबसे ज्यादा पेंशन की बढ़ोतरी एसिड अटैक विक्टिम की हुई है। सरकार इनकी पेंशन विशेष फॉर्मूले के तहत देती है। इस फार्मूले के तहत 40 से 50% तक प्रभावित को बेसिक पेंशन का 2.5 गुना, 50 से 60% प्रभावित को 3.5 गुना और 60% से ज्यादा प्रभावित व्यक्ति को 4.5 गुना के फॉर्मूले से पेंशन दी जाती है। बढ़ी हुई पेंशन के फैसले के बाद अब 40 से 50% प्रभावितों को 8000 रुपए महीने, 50 से 60% वालों को 11200 रुपए और 60% से अधिक वालों को 14400 रुपए मिलेंगे। यानी पहले के मुकाबले अब पेंशनरों को 500 से लेकर 900 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।
स्कूल न जाने वाले दिव्यांग बच्चों को भी दी गई राहत
सरकार ने इसके अलावा उन बच्चों को भी राहत दी है, जो फाइनेंसली असिस्टेंस टू नॉन स्कूल गोईंग डिफरेंटली एबिल्ड चिल्ड्रेन यानि स्कूल न जाने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए वित्तीय सहायता कैटेगरी में भी 200 रुपए की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद अब इस कैटेगरी में 2600 रुपए दिए जाएंगे। इससे पहले सरकार इस कैटेगरी में 2400 रुपए हर महीने लाभार्थियों को दे रही थी।
अनाथ बच्चों की आर्थिक सहायता में की गई बढ़ोतरी
इसके अलावा हरियाणा सरकार की ओर से बिना मां-बाप के बच्चों को भी सरकार हर महीने पेंशन दे रही है। अभी तक ऐसे बच्चों को सरकार 2100 रुपए से लेकर 4200 रुपए तक दे रही थी, लेकिन बढ़ोतरी के बाद अब सिंगल चाइल्ड को 2300 रुपए और दो बच्चों पर 4600 रुपए सरकार हर महीने पेंशन देगी।
कश्मीर माइग्रेट परिवारों को अब मिलेगी 8500 पेंशन
इस कैटेगरी के अलावा हरियाणा सरकार कश्मीर माइग्रेट हुए परिवारों को भी पेंशन देती है। इस कैटेगरी में अभी तक सरकार की ओर से एक व्यक्ति के लिए 1500 रुपए महीना, पूरे परिवार के लिए 7500 रुपए महीन पेंशन मिल रही थी, लेकिन अब सरकार के फैसले के बाद एक व्यक्ति को 1700 रुपए और पूरे परिवार को 8500 रुपए पेंशन देगी।
`सीएम ने अधिकारियों संग की थी इमरजेंसी मीटिंग`
बता दें कि पेंशन को लेकर बीते कल बुधवार को सीएम नायब सैनी ने एक इमरजेंसी मीटिंग की थी, जिसमें सेवा विभाग के 3 सीनियर अधिकारी और पेंशन से जुड़े 11 अन्य अधिकारियों को भी बुलाया गया था। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि जब तक वेरिफिकेशन का काम पूरा नहीं हो जाए तब तक किसी भी पेंशन होल्ड नहीं की जाए। सबकी पेंशन जारी की जाए। अब इसके एक दिन बाद ही पेंशन में बढ़ोतरी कर दी गई।
`नवंबर से मिलेगी बढ़ी हुई पेंशन`
हरियाणा परिवार पहचान पत्र (PPP) के स्टेट कोर्डिनेटर सतीश खोला ने बताया कि सीएम नायब सैनी ने कल (बुधवार) को एक अहम मीटिंग की थी, इस मीटिंग में सीएम सैनी ने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि *जिस लाभार्थी के कागजों में कोई दिक्कत है तो उसके पास मैसेज भेजे और कागजों को दुरुस्त कराएं, लेकिन पेंशन काटने या होल्ड करने का अधिकार किसी भी अधिकारी को नहीं है।
सीएम सैनी ने मीटिंग में ये भी कहा कि दो दिन के भीतर सारा पैसा जारी किया जाए। इसके बाद ही वह इस मामले को लेकर कोई बात करेंगे। सीएम के इस रुख के बाद अब दो दिनों के भीतर ही रूकी हुई पेंशन और काटी गई पेंशन को जारी कर दिया जाएगा। बढ़ी हुई पेंशन का लाभ नवंबर 2025 से मिलेगा। पेंशन की राशि सोमवार तक जारी कर दी जाएगी।
No comments:
Post a Comment