Saturday, February 14, 2026

Analysis JBT Vacancies For Interdistrict Transfers

 Transfers : JBT Vacancies For Interdistrict Transfers

*⭕Gen के लिए : इन 11 जिलों में कोई वैकेंसी नहीं ⬇️*


*भिवानी, दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रेवाड़ी, सोनीपत*


*⭕SC के लिए : इन 13 जिलों में कोई वैकेंसी नहीं ⬇️*


*भिवानी, दादरी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रोहतक, सिरसा, यमुनानगर*


*⭕BCA के लिए : इन 15 जिलों में कोई वैकेंसी नहीं ⬇️*


*भिवानी, दादरी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी,सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रोहतक, सिरसा, जींद, पंचकूला*


*⭕BCB के लिए : इन 11 जिलों में कोई वैकेंसी नहीं ⬇️*


*दादरी, हिसार, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, नूंह*


*⭕अन्तर्जिला स्थानान्तरण चाहने वाला अध्यापक 1 से 21 तक कितने भी जिलों का चुनाव कर सकता है (एक जिला भी) । यदि उसको चिन्हित जिलों में से जिला नहीं मिल पाता है तो वह अपने पुराने जिला में ही पदस्थ रहेगा।*

*⭕अंतर्जिला तबादले इस क्रमानुसार/ प्राथमिकता से होंगे -*


*🔹सबसे पहले महिलाएं व प्रोटेक्टिड कैटेगरी के अध्यापक (कटैगरी वाइज) उसके बाद यदि रिक्तियां रहती हैं तो*

*🔹पुरुष अध्यापक (कटैगरी वाइज)उसके बाद यदि रिक्तियां रहती हैं तो*

*🔹महिलाएं व प्रोटेक्टिड कैटेगरी के अध्यापक (दूसरी कटैगरी में भी)*


*🔹इसके बाद भी यदि रिक्तियां बचती हैं तो Competent authority बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए पुरुष अध्यापकों को ऑफर कर सकती है ।*


*⭕संबंधित अध्यापकों में टाइ होने पर प्राथमिकता इस प्रकार से दी जाएगी -*

*1-उम्र, 2-महिलाएं, 3- नाम अंग्रेजी अल्फाबेट के अनुसार*


*⭕हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ मांग करता है कि अंतर्जिला तबादलों हेतु अनेक जिलों में वैकेंसी ही नहीं दिखाई दे रही हैं जिससे बहुत से जिलों के अध्यापक अपने जिलों में जाने से वंचित रह जाएंगे । हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ मांग करता है कि विभाग द्वारा और वैकेंसी खोलकर अतिरिक्त अध्यापकों का एक पूल बनाया जाए जिससे CCL/रिटायरमेंट या अन्य कारणों से बीच में रिक्त हुए पदों पर भी बच्चों को अध्यापक उपलब्ध हों सके । जिन जिलों में टीचर्स के पद ज्यादा खाली हो जाते हैं उनके लिए तुरंत भर्ती की व्यवस्था की जाए । जेबीटी के बाद सीएंडवी अध्यापकों के अंतर्जिला तबादलों हेतु भी ड्राइव तुरंत शुरू किया जाए ।*


*-हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ*


No comments:

Post a Comment