Showing posts with label FATEHABAD DIST.. Show all posts
Showing posts with label FATEHABAD DIST.. Show all posts

Thursday, April 16, 2026

फतेहाबाद डीसी डॉ. विवेक भारती ने जनगणना-2027 के तहत शुरू हुए स्व-गणना अभियान में स्वयं पंजीकरण कर की औपचारिक शुरुआत


 फतेहाबाद डीसी डॉ. विवेक भारती ने जनगणना-2027 के तहत शुरू हुए स्व-गणना अभियान में स्वयं पंजीकरण कर इसकी औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे भी इस पहल में भाग लेते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज करें।

डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि हरियाणा में स्व-गणना प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक संचालित की जा रही है। इस दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं और अपनी जानकारी स्वयं भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल जनगणना को अधिक सरल, पारदर्शी और सटीक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने आगे बताया कि स्व-गणना के पश्चात 1 मई से 30 मई, 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) का कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक (गणनाकर्मी) घर-घर जाकर नागरिकों द्वारा भरी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। डीसी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और समय रहते स्व-गणना प्रक्रिया को पूरा करें, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Wednesday, February 4, 2026

खालसा कालेज में 24वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन


रतिया - खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय में 24वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो कुलदीप सिंह ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुमित्रा सांगवान की अध्यक्षता एवं खेल प्रभारी प्रो पवन कुमार के संयोजन से किया गया । इस 24 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ सुरेन्द्र ज्याणी, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,भूना ने ध्वजारोहण करके किया ।महाविद्यालय के कला संकाय, वाणिज्य संकाय, विज्ञान संकाय, एम ए पंजाबी , एम ए अंग्रेजी व एनएसएस की दोनों इकाइयों के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट में भाग लेते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुमित्रा सांगवान ने अपने सम्बोधन में

Wednesday, April 22, 2015

Training schedule for School Information Managers - MIS Video Conference


Ajay Kumar 81 Fatehabad DEO Office 28/4/15 2 to 5 PM
Ajay Kumar 415 Fatehabad DEO Office 28/4/15 2 to 5 PM
Amit Kumar 464 Fatehabad DEO Office 28/4/15 2 to 5 PM
Ankit Garg 654 Fatehabad DEO Office 28/4/15 2 to 5 PM
Anoop Singh 1198 Fatehabad DEO Office 28/4/15 2 to 5 PM
Asha Ram 989 Fatehabad DEO Office 28/4/15 2 to 5 PM
Atul Kumar 287 Fatehabad DEO Office 28/4/15 2 to 5 PM
Baljot Singh 978 Fatehabad DEO Office 28/4/15 2 to 5 PM
Bhupesh 1384 Fatehabad DEO Office 28/4/15 2 to 5 PM
Devender Singh 154 Fatehabad DEO Office 28/4/15 2 to 5 PM
Dheeraj Rani 451 Fatehabad DEO Office 28/4/15 2 to 5 PM
Dipika Rani 420 Fatehabad DEO Office 28/4/15 2 to 5 PM
Garuv Taneja 1186 Fatehabad DEO Office 28/4/15 2 to 5 PM
Gulshan Kumar 895 Fatehabad DEO Office 28/4/15 2 to 5 PM

Wednesday, June 18, 2014

17 YEARS BAAD FATEHABAD KO MILI DIET

फतेहाबाद जिले को एक डाइट व एक बाइट मिल गई है। डाइट ((डिस्ट्रिक्ट इंस्टीच्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग))फतेहाबाद के मताना गांव में शुरू हो गई है वहीं बाइट((ब्लॉक इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन)) रतिया के जाखनदादी में। नया भवन मिलने तक यह दोनों संस्थान सरकारी स्कूलों में चलेंगे। इन संस्थानों की घोषणा रतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की थी। हालांकि डाइट की घोषणा रतिया में खोलने की थी, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते डाइट वहां नहीं खोली जा सकी। बाद में डाइट को फतेहाबाद एरिया में शिफ्ट कर दिया गया। उसकी जगह अब रतिया में बाइट खोल दी गई है। जिससे कुछ पूर्ति हो सके। 17 सालों के लंबे इंतजार के बाद फतेहाबाद के गांव मताना में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ किया गया है। गांव मताना के राजकीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में हवन यज्ञ किया गया। गांव मताना में संस्थान के भवन का निर्माण हो रहा है जिसके लिए पंचायत की ओर से 8 एकड़ जमीन संस्थान को दान में दी गई है। मुख्यातिथि डीईईओ यज्ञदत्त वर्मा व डाईट मात्रश्याम हिसार की प्राचार्या उर्मिला देवी, डाईट मताना के कार्यकारी प्राचार्य टेकचंद शर्मा, गांव मताना की सरपंच दीपक रानी, पूर्व सरपंच सूरत सिंह ने हवन यज्ञ में आहुति डाली। कक्षा उद्घाटन शुभारंभ में समारोह में मुख्यातिथि डीईईओ यज्ञदत्त वर्मा ने डाईट के शुभारंभ की शुभकामनाएं देते हुए संस्थान के हित में लोगों से बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की।