Showing posts with label COMPUTER TEACHERS HARYANA. Show all posts
Showing posts with label COMPUTER TEACHERS HARYANA. Show all posts
Tuesday, May 5, 2026
Thursday, January 15, 2026
कंप्यूटर फैकल्टी और लैब अटेंडेंट के लिए 'सेवा सुरक्षा' पोर्टल शुरू, 31 जनवरी तक पंजीकरण अनिवार्य
हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: कंप्यूटर फैकल्टी और लैब अटेंडेंट के लिए 'सेवा सुरक्षा' पोर्टल शुरू, 31 जनवरी तक पंजीकरण अनिवार्य
चंडीगढ़/पंचकूला:
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर फैकल्टी और कंप्यूटर लैब अटेंडेंट की नौकरियों को सुरक्षित करने की दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी है। हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा की सुरक्षा) नियमावली, 2025 के तहत अब इन कर्मचारियों का डेटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
ऑनलाइन पोर्टल हुआ लॉन्च
मानव संसाधन विभाग, हरियाणा ने एक विशेष पोर्टल www.securedemployee.csharyana.gov.in शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से ही अब सेवा सुरक्षा के मामलों पर विचार किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि कंप्यूटर फैकल्टी और लैब अटेंडेंट को अपने दस्तावेजों के साथ इस पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण समय-सीमा (Timeline):
सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए एक सख्त शेड्यूल जारी किया है:
* 31 जनवरी 2026 तक: कर्मचारियों को पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना
Wednesday, June 3, 2015
COMPUTER TEACHERS AND LA KI SANSODIT NITI( COLLEGE CADRE)
हर्ष कुमार सलारिया
चंडीगढ़। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी काॅलेजों में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और लैब अटैंडेंट नियुक्त करने का काम अब कालेज प्रिंसिपलों पर डाल दिया है। विभाग के संयुक्त निदेशक द्वारा राज्य के सभी 106 सरकारी कालेजों के प्रिंसिपलों को सर्कुलर जारी कर उक्त दोनों पदों पर नियुक्ति के लिए संशोधित नीति संबंधी दिशानिर्देश जारी किए हैं। अब तक इन नियुक्तियों का जिम्मा विभाग स्वयं ही उठाता रहा है। इस बीच, विभाग ने दोनों पदों के लिए दैनिक भत्ते में कोई परिवर्तन नहीं किया है।
संशोधित नीति के तहत विभाग ने सभी प्रिंसिपलों से कहा है कि वे नए शैक्षिक सत्र के लिए कंप्यूटर इंस्ट्रक्टरों को गत 11 मई से और कंप्यूटर लैब अटैंडेंट को आगामी 5 जून से अगले साल 30 अप्रैल तक के लिए नियुक्त करें। विभाग ने प्रिंसिपलों को यह अधिकार भी दिया है कि वे स्वयं उक्त पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए पीरियड व संबंधित कार्य के घंटे तय करें। कंप्यूटर इंस्ट्रक्टरों को प्रति पीरियड 125 रुपये और एक दिन में अधिकतम 625 रुपये देय होंगे, भले ही उन्हें सामान्य कामकाज के दिनों में कार्य के लिए बुलाया जाए या छुट्टियों के दिनों में। इसी तरह कंप्यूटर लैब अटैंडेंट को प्रति कार्यदिन के लिए 375 रुपये देय होंगे। विश्वविद्यालयों की छुट्टियों और अन्य अवकाश के दिनों के दिए उक्त दोनों पदों पर कोई मेहनताना नहीं दिया
Monday, June 1, 2015
Friday, May 29, 2015
Friday, May 15, 2015
Tuesday, May 5, 2015
6 MAY KO COMPUTER TEACHERS PAR SAYAD HO JAYE KOI FAISLA
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंचकूला स्थित शिक्षा सदन के बाहर जनवरी माह से धरना दे रहे हरियाणा के सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर शिक्षकों को सोमवार को फिर से आश्वासन मिला है। इस बार भी सरकार की ओर से उनकी मांगों पर फैसला लिए जाने की बात कही गई है। सोमवार को महेंद्रगढ़ में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास का घेराव कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों से शर्मा ने घर से बाहर आकर मुलाकात की और उन्हें चंडीगढ़ में 6 मई को बैठक में पहुंचने के लिए कहा, जिसमें शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को भी बुलाया गया है।
बीते दिनों शिक्षा मंत्री के चंडीगढ़ स्थित आवास पर भी कंप्यूटर शिक्षक उनसे मिले थे, जहां शिक्षा मंत्री ने उनकी मांगें सुनने के बाद महिला कंप्यूटर शिक्षकों को अपने घर आई बेटियों को शगुन के रूप में 50-50 रुपये देते हुए भरोसा दिया था कि जल्दी ही वे उनकी नौकरी के बारे में सकारात्मक फैसला लेंगे। इसके बाद से कंप्यूटर शिक्षक मंत्री के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को शिक्षकों ने महेंद्रगढ़ में शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया।
शिक्षा मंत्री के बयानों से भी शिक्षक चिंतित ः
पंचकूला में धरना दे रहे प्रदेश भर के कंप्यूटर शिक्षक इन दिनों शिक्षा मंत्री के बयानों से भी चिंतित हैं। शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश नैन का
Friday, May 1, 2015
Monday, April 20, 2015
हजारों कंप्यूटर टीचरों को नौकरी देने का रास्ता साफ
चंडीगढ़। हरियाणा में पिछले तीन माह से संघर्ष कर रहे पूर्व अस्थाई कंप्यूटर टीचरों को फिर से नौकरी दिए जाने का रास्ता साफ हो रहा है। सरकार ने इसके लिए रणनीति तैयार कर ली है। जिसे अगले सप्ताह अमली रूप दिया जा सकता है। सरकार ने संघर्षरत कर्मचारियों को नौकरी प्रदान किए जाने का मन बना लिया है।
बुनियादी ढांचे के अभाव में योजना सिरे नहीं चढ़ पाईहरियाणा की पूर्व हुड्डा सरकार ने अगस्त 2013 में प्रदेश के स्कूलों में कंप्यूटर लगाने तथा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आउटसोर्सिंग के आधार पर कंप्यूटर अध्यापक भर्ती करने का ठेका दिया था। तत्कालीन सरकार ने नोएडा की श्रीराम न्यूओरीजन प्राईवेट लिमिटेड, दिल्ली की ट्रांसलाइन प्राईवेट लिमिटेड तथा चंडीगढ़ भूपिंद्रा एसोसिएट्स को हरियाणा के स्कूलों में कंप्यूटर लगाने तथा अध्यापकों को भर्ती करने का ठेका दिया था। जिसके चलते संबंधित कंपनियों ने प्रदेश में 2852 कंप्यूटर शिक्षकों को भर्ती करके विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करना शुरू किया था। बुनियादी ढांचे के अभाव में सरकार की यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई और संबंधित कंपनियों ने कंप्यूटर शिक्षकों को दिए जाने वाले वेतन एवं भत्तों की अदायगी पर रोक लगा दी। इस विवाद के चलते 19 जनवरी
Monday, April 13, 2015
ANIL VIJ NE KAHA COMPUTER TEACHERS KI MAANG JAYAJ
ताजा खबर-- अनिल विज के साथ कम्प्यूटर टीचर्स
की बैठक समाप्त। विज ने कहा टीचर्स
की मांग जायज। पहले भी साथ था अब
भी साथ हूँ। कहा टीचर्स की योग्यता
पूरी है और मेरिट के आधार पर इनका चयन हुआ था। अब
दोबारा भर्ती का सवाल नही होता। उसने कहा
सरकार के सामने टीचर्स का पक्ष खुद अनिल विज रखेंगे।
17 अप्रैल की बैठक में अनिल विज रखेंगे टीचर्स
का मजबूती से पक्ष।
धन्यवाद
Saturday, April 11, 2015
COMPUTER TEACHERS KI JUNG JAARI
हर्ष कुमार सलारिया
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर शिक्षक बीते 82 दिन से सड़क पर हैं। प्रदेश की पूर्व सरकार ने तीन निजी कंपनियों के माध्यम से उन्हें नौकरी दी थी, लेकिन 20 महीने चली नौकरी में भी कंप्यूटर शिक्षकों को केवल 6 महीने ही वेतन मिला। वह भी दो बार हड़ताल करने केबाद। प्रदेश में नई सरकार आई तो नए बने मंत्रियों ने चुनाव से पहले कंप्यूटर शिक्षकों से किए वादे भुला दिए। भाजपा सरकार ने निजी कंपनियों की धांधलियों के मद्देनजर उनका कांट्रैक्ट खत्म कर दिया। कुल 2852 कंप्यूटर शिक्षक पंचकूला में हरियाणा शिक्षा सदन के बाहर 82 दिन से धरना दे रहे हैं। शिक्षकों की मांग है कि कंपनियों का कांट्रैक्ट खत्म कर दिए जाने केबाद शिक्षकों को शिक्षा विभाग के अधीन लिया जाए। प्रदेश सरकार भी लगातार आश्वासन देती
Wednesday, February 18, 2015
SHIKSHA VIBAG DEGA COMPUTERS TEACHERS KO VETAN
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कंपनियों के मार्फत भर्ती किए गए कंप्यूटर शिक्षकों को अब राज्य का शिक्षा विभाग वेतन देगा। सरकार के आदेश पर शिक्षा विभाग ने मार्च 2016 तक कंप्यूटर शिक्षकों को वेतन देने का प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है। इसकी घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी। उसके बाद कंप्यूटर शिक्षकों को अनुबंध से हटा दिया जाएगा।
शिक्षा विभाग के आर्बिट्रेशन द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकाें को भर्ती करने वाली कंपनियों का अनुबंध समाप्त कर दिए जाने का फैसला तो सुना दिया गया और लंबे समय से हड़ताल कर रहे कंप्यूटर शिक्षक भी फैसले से खुश हैं। लेकिन अब एक नई समस्या खड़ी हो गई है। चूंकि कंप्यूटर शिक्षक राज्य सरकार के कर्मचारी नहीं हैं और उन्हें भर्ती करने वाली कंपनियां भी वजूद में नहीं रहीं हैं। ऐसे में कंप्यूटर शिक्षक अपने स्कूलों में ड्यूटी कैसे ज्वाइन करें क्योंकि स्कूलों के प्रिंसिपल बिना किसी आदेश के उन्हें ज्वाइन नहीं करवा सकेंगे। इस पेचीदा स्थिति से
Monday, February 16, 2015
COMPUTER TEACHERS CASE ME ARBITRATION AWARD KI FULL DETAIL DATED 16.02.15
महीने भर से पंचकूला में धरने पर बैठ संघर्ष कर रहे कंप्यूटर टीचर्स को सरकार से थोड़ी राहत जरुर मिली है।
सरकार ने इनकी एक मांग को मानते हुए उन तीनों कंपनियों को बर्खास्त कर दिया है, जिनके अधीन अब तक प्रदेश के कंप्यूटर टीचर्स काम कर रहे थे। इसके लिए शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव टीसी गुप्ता की तरफ से एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें आरबिट्रेशन के फैसले की विस्तृत जानकारी दी गई है। वहीं जारी पत्र में ये भी कहा गया कि आगे इन कंपयूटर टीचर्स को शिक्षा विभाग के अधीन किया जाएगा या नहीं इसका फैसला ऑरबिट्रेशन नहीं ले सकती, इसका फैसला सरकार को लेना है। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी इस पत्र में पहले दिन से लेकर आज तक का पूरा विवरण दिया गया है कि, कब कंपनियों के साथ काँट्रेक्ट हुआ और कब- कब विभाग की तरफ से कंपनियों को भूगतान किया गया। वहीं इस पत्र में कंप्यूटर टीचर्स की तरफ से जो मांगे रखी गई और क्या क्या कार्रवाई की गई है, उनका भी विवरण दिया गया है। ऑरबिट्रेशन मीटिंग
Saturday, November 8, 2014
COMPUTER TEACHERS BHI KUCH PAANE KI AASH ME
प्रदेश के 3271 कंप्यूटर टीचर्स को अब भाजपा सरकार से उम्मीद है कि वह पंजाब की नीति पर उन्हें स्थायी करवाने का प्रयास करेंगे। कंप्यूटर टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा से मिला। इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल ने उन तीन कंपनियों की भी शिकायत दी जिनके माध्यम से पिछली सरकार के कार्यकाल में भर्ती हुई थी। पंजाब की नीति के अनुसार कंप्यूटर टीचर्स को ढाई साल बाद स्थायी कर दिया जाता है।
एसोसिएशन के महासचिव शशि भूषण का कहना है कि भर्ती करने वाली कंपनियों ने कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। पहले तो वेतन ही उन्हें 7 माह बाद मिला। पिछले साल अगस्त माह में परीक्षा लेने के बाद उन्हें 7 माह तक वेतन नहीं दिया गया। उसके बाद न तो उनका पीएफ काटा गया और न ही
Friday, August 22, 2014
COMPUTER LA KO MILA AASHVASHAN
कम्प्यूटर लैब सहायकों को आश्वासन ,जल्द जारी की जाएगी अधिसूचना,धरना किया खत्म
प्रदेश के करीब ढाई हज़ार कम्प्यूटर लैब सहायकों ने सरकार से आश्वासन के बाद पिछले दो दिन से चल रहा धरना खत्म कर दिया है। लैब सहायकों का 6 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रिंसिपल ओएसडी MS चोपड़ा और शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल से मिला। उनके आश्वासन के बाद लैब सहायकों ने अपना धरना खत्म करने का ऐलान कर दिया। आश्वाशन दिया गया है कि आठ जुलाई को मुख्यमंत्री के साथ हुए समझौते को लागू करने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इस बारे में सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसके तहत सभी कर्मचारियों को सरकार के अधीन किया जायेगा और आउटसोर्सिंग करने वाली दोषी कम्पनियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। लैब सहायकों का कहना है कि अगर सोमवार तक अधिसूचना जारी नहीं की गई तो मंगलवार को फिर से सरकार के साथ बातचीत की जाएगी।
Monday, August 18, 2014
SHIKSHA VIBAG DEGA COMPUTER TEACHERS KO VETAN
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। मंत्रिमंडल ने सेवा प्रदाता कंपनियों के माध्यम से लगे कंप्यूटर टीचर्स को स्कूल शिक्षा विभाग के तहत सीधा वेतन देने का निर्णय बरकरार रखा है। शिक्षकों को उसी स्कूल में ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करने को कहा गया है, जहां वे 31 मई 2014 से पहले तैनात थे। सरकार के इस निर्णय से तीन हजार कंप्यूटर शिक्षकों को काफी राहत मिलेगी। चूंकि वे स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन लेने के लिए लंबा आंदोलन की चुके हैं।1एचटेट व बीएड परीक्षा पास करने की तिथि बढ़ी : सरकार ने पीजीटी के लिए हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा तथा बीएड परीक्षा पास करने की अंतिम तिथि पहली अप्रैल 2015 से बढ़ाकर पहली अप्रैल 2018 कर दी है।
Tuesday, August 5, 2014
COMPUTER TEACHERS KO JALD MILEGA VETAN
पंचकूला। हफ्तों तक धरना प्रदर्शन, फिर अनशन और लाठीचार्ज का दर्द झेलने के बाद आखिरकार कंप्यूटर टीचर्स की मांगें पूरी हो गईं। सेक्टर-5 में बैठे कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा विभाग के डायरेक्टर विवेक अत्रे ने सोमवार शाम जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी स्कूलों में तैनात कंप्यूटर शिक्षकों की बकाया तनख्वाह शुक्रवार तक मिल जाएगी। साथ ही निजी कंपनियों ने जिन्हें टर्मिनेट किया है, उस आदेश को रद्द किया जाएगा। हालांकि, एसोसिएशन के प्रधान बलराम धीमान ने बताया कि जब तक कंप्यूटर शिक्षकों को तनख्वाह नहीं मिल जाती, तब तक कंप्यूटर शिक्षक कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे।
Friday, July 11, 2014
COMPUTER TEACHERS SE PHIR DHOKHA
चंडीगढ़ : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तैनात कंप्यूटर
शिक्षकों का शोषण करने वाली निजी कंपनियों पर
शिक्षा विभाग कार्रवाई नहीं करेगा। विभाग के उच्च
अधिकारियों की दलीलों के आगे शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने
भी हथियार डाल दिए हैं।
भुक्कल ने दोषी कंपनियों को ब्लैक लिस्ट करने की बात पर यू-टर्न
लेते हुए शिक्षकों को ही उनके साथ समझौता करने की सलाह दे
डाली है। इससे गुस्साए शिक्षकों ने बैठक का वाकआउट कर मानसून
सत्र के दौरान विधानसभा घेराव का ऐलान कर दिया है। कंप्यूटर
शिक्षकों का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एसोसिएशन अध्यक्ष
बलराम धीमान के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री भुक्कल से मिलने उनके
चंडीगढ़ स्थित आवास पर पहुंचा था। भुक्कल ने वार्ता शुरू होते
ही कहा कि निजी कंपनियों पर
Monday, June 9, 2014
COMPUTER TEACHERS KA DELHI KOOCH JAARI
लू के थपेड़ों में भी नहीं थमे
कंप्यूटर शिक्षकों के कदम
करनाल/घरौंडा : प्रदेश सरकार
की नीतियों से खफा कंप्यूटर
शिक्षकों का जत्था देर शाम करनाल
पहुंचा। तपती सड़कों और आग
बरसाते सूरज की परवाह न करते हुए
कंप्यूटर शिक्षक अपना हक मांगने के
लिये दिल्ली के लिए निकले हुए है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र
सिंह हुड्डा और प्रदेश के कंप्यूटर
शिक्षकों के बीच 3 जून को हुई
बातचीत विफल रही। इसके चलते
विरोध में यह सभी अध्यापक
पंचकूला शिक्षा सदन से 3 जून
को ही दिल्ली के लिए पैदल मार्च
करते हुए रवाना हो गए।
गर्मी की परवाह न करते हुए करीब
200 कंप्यूटर शिक्षक हुड्डा सरकार
के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करनाल
पहुंचे। संगठन के प्रदेश प्रधान
बलराम धीमान ने
कहा की शिक्षा विभाग व सरकार
कंपनियों से सांठ गाठ कर
मुनाफा कमाने के चक्कर में है और
अपने मुनाफे के लिये सरकार कंप्यूटर
शिक्षकों का शोषण कर रही है।
इस बीच,
Subscribe to:
Posts (Atom)







