SIR 2026 : 2002 वोटर लिस्ट में अपनी वोट की डिटेल कैसे खोजें
⭕हरियाणा में BLO द्वारा SIR प्रक्रिया के लिए घर-घर आकर गणना फार्म बांटे जा रहे हैं । जिसमें आपको वर्ष 2002 की वोटर लिस्ट की डिटेल भरनी हैं ।
*🔹जैसे-*
*▶️उस समय आपकी विधानसभा कौन सी थी*
*▶️वर्ष 2002 की वोटर लिस्ट में आपकी वोट किस सीरियल नंबर पर दर्ज थी*
*▶️भाग/बूथ नंबर क्या था*
*आपका वोटर कार्ड का नंबर क्या था*
*⭕2002 की वोटर लिस्टें सरकार ने ऑनलाइन कर रखी हैं, जिसमें अपनी वोट की डिटेल इस तरह से खोज सकते हैं ➖*
*🔹सबसे पहले*
https://voters.eci.gov.in/searchInSIR/S2UA4DPDF-JK4QWODSE
*साइट पर जाएं*
*Search your name in last SIR पर क्लिक करें*
राइट साइड में *Search in last SIR E-Roll* पर जाएं
*State - District - Assembly- Polling Station No and Name भरें*
*और View पर क्लिक करें*
*🔹आपके बूथ की 2002 की वोटर लिस्ट PDF फॉर्मेट में खुल जाएगी, जिसमें से आपको उस समय की आपकी विधानसभा का नंबर, भाग/बूथ नंबर/वोट का सीरियल नंबर और वोटर कार्ड का नंबर नोट कर सकते हैं ।*
*🔹इसी जानकारी को आपने गणना फार्म में भरना है*
*🔹जिसकी भी वोट 2002 में नहीं बनी थी बाद में बनी है, वो गणना फार्म के राइट साइड वाला कॉलम भरेंगे और उसमें अपने माता,पिता, दादा, दादी में से किसी की भी वोट की डिटेल भर सकते हैं लेकिन वो डिटेल भी 2002 की वोटर लिस्ट की ही होनी चाहिए ।*
*🔹जिनकी खुद की वोट 2002 की वोटर लिस्ट में थी उनको गणना फार्म का लैफ्ट साइड वाला भाग भरना है ।*
*🔹गणना फार्म के नीचे वाले भाग में मांगी गई जानकारी सभी को अपनी स्वयं की ही भरनी है ।*
*🔹सभी को अपने-अपने फार्म में ऊपर फोटो के पास दी गई जगह में अपना नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाना अनिवार्य है ।*
*⭕परिवार की ऐसी बहुएं जिनकी शादी बाद में हुई है व उस समय (2002 में ) उनकी खुद की वोट नहीं बनी थी, उसके माता-पिता की ही 2002 की डिटेल भरनी होंगी ।*
*⭕इस गणना फार्म को आप ऑनलाइन भी भर सकते*
Election Commission की साइट
पर जाकर *Fill Enumeration Form*
पर क्लिक करें अपना *मोबाइल नंबर और कैपचा* भरें, *OTP* भरकर अपना *फॉर्म ऑनलाइन भरें* ।
No comments:
Post a Comment