💠HTET 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
*🔹27 नवंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर फॉर्म भर सकेंगे, 26-27 दिसंबर को एग्जाम*
*हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 के लिए आज (18 नवंबर) से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं।*
*27 नवंबर रात 11:59 बजे तक अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को होगी। 26 दिसंबर को लेवल-3 और 27 दिसंबर को लेवल-2 व लेवल-1 की परीक्षा होगी। तीनों लेवल की परीक्षाएं अलग-अलग शिफ्ट में होंगी।*
*पिछले साल HTET-2025 के लिए करीब 2.33 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से लगभग 1.92 लाख ने परीक्षा दी थी। तीनों लेवल का कुल पास प्रतिशत 16.57 रहा था। कुल 31,847 अभ्यर्थी सफल हुए थे।*
`27 दिसंबर को दोनों शिफ्ट में एग्जाम`
शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर बताया, 26 दिसंबर (शनिवार) को लेवल-3 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। वहीं, 27 दिसंबर (रविवार) को सुबह की शिफ्ट में लेवल-2 का पेपर होगा। यह सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा।
`दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक लेवल-1 की परीक्षा होगी।`
`HTET- 2025 में 2.33 लाख ने कराया था रजिस्ट्रेशन`
पिछले साल HTET के लिए करीब 2.33 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 1,66,137 महिला अभ्यर्थी थीं। करीब 1.92 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा 4 और 5 जुलाई को हुई थी, जबकि परिणाम 22 अगस्त को घोषित किया गया था।
तीनों लेवल का कुल पास प्रतिशत 16.57 रहा था और 31,847 अभ्यर्थी सफल हुए थे। यह पिछले 10 साल में सबसे अधिक पास प्रतिशत था। इससे पहले 2016 में 22.08 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए थे।
*🔹रजिस्ट्रेशन करते समय ये बातें ध्यान रखें:-*
- कैंडिडेट्स बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थी नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, पहचान-पत्र, आधार नंबर और सबजेक्ट चयन। 28 व 29 नवंबर को ये चीजें करेक्शन कर सकते हैं।
- एक बार रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थी उसी रजिस्ट्रेशन के तहत दूसरे लेवल के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
- एक ही लेवल के लिए एक से अधिक आवेदन करने पर अभ्यर्थी का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
- आवेदन में तकनीकी परेशानी होने पर मोबाइल नंबर 9001837558 और ई-मेल htethelpdesk2026@gm
ail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment