थैंक्स सुप्रीम कोर्ट...बधाई हो.....ऐतिहासिक पोजिटिव फैसला....आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण GROUP C&D को प्रत्यक्ष लाभ तथा... गेस्ट टीचर्स को प्रत्यक्ष लाभ तो नहीं मिला लेकिन गेस्ट साथी जो याचिकाकर्ता थे...उनके कारण निकट भविष्य में....सभी के लिए लाभकारी निर्देश जारी हो...उसकी नींव जरूर रख दी है
मैने थोड़ी देर पहले जो एक पोस्ट की थी...वो पोस्ट सभी साथियों को समझ नहीं आई थी....तब डिटेल नहीं बताई जा सकती थी....कोर्ट की अवहेलना व प्रोटोकॉल डर के कारण..मेरी ऐसी पोस्ट 5 मिनट में ही समस्त हरियाणा में फैल जाती है....कम शब्दों में अधिक समझा करें...इशारों में फैसला बताया गया था... तब तक सुप्रीम कोर्ट ने फैसला नहीं दिया था..... फैसला तो अभी तक भी अपलोड नहीं हुआ है...आज सुप्रीम कोर्ट ने लगभग 5 हजार(4600 GROUP-C&D) सहित गेस्ट टीचर को भविष्य में सामान्य लाभ तथा GROUP C&D की नौकरी खत्म होने से बचा दी है...
हाईकोर्ट ने इनको हटाने के आदेश दिए थे... फिर ये कर्मचारी सुप्रीम कोर्ट चले गए.... सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर हरियाणा सरकार को निर्देश व हिदायत देते हुए... हाईकोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया है... हरियाणा सरकार को बोल दिया है कि इनको समुचित लाभ दे...गेस्ट टीचर्स सहित सभी याचिकाकर्ताओं को भी लाभ देने के लिए हरियाणा सरकार को डायरेक्शन जारी.की है... सामान्य लाभ देना हरियाणा सरकार की नैतिकता पर निर्भर है...
कुछ भी हो...आज 4600 GROUP -C&D कर्मचारियों की नौकरी बच गई है...सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करना चाहिए... और सामान्य लाभ लेने के लिए हरियाणा सरकार से प्यार से मिले...अच्छे ढंग से अपनी समस्या रखें.....
आज भोलेभाले गेस्ट साथियों को ज्यादा उम्मीद थी आज के फैसले पर... आपको बता दें कि... आज का केस कुछ अलग था... बेसिक लाभ के लिए... आप को फिर से कोर्ट में जाना पड़ेगा...पिछले एक हफ्ते के दौरान भी तीन अहम फैसले जारी हो चुके हैं.... कानूनी जानकारी रखने वाले गेस्ट साथी... आपको अच्छे वकील से जरूर मिलना चाहिए...
संक्षेप में.... आज का फैसला बहुत अच्छा है... सभी को स्वागत करना चाहिए....प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सभी याचिकाकर्ता को फायदा मिला है....4600 कर्मचारियों को बधाई व गेस्ट साथियों को शुभकामनाएं...आगामी पोस्ट का इंतजार करें
No comments:
Post a Comment