Tuesday, May 6, 2014

HTET Revised result Level-1(PRT),Level-2(TGT),Level-3(PGT)

भिवानी द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2013-14 का संशोधित परिणाम बोर्ड की वैबसाईट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के प्रमाण-पत्र शीघ्र ही भिजवाए जा रहे हैं। बोर्ड के सचिव डॉ० जे० गणेशन ने आज इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी 2014 में सम्पन्न हुई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित होने की तिथि से एक सप्ताह के अन्दर-2 परीक्षार्थियों से परीक्षा के प्रश्न पत्र एवं उत्तर कुंजी के प्रश्नों के सम्बंध में पुनः विशलेषण/परीक्षण हेतु आपत्तियां मांगी गई थी। इस संबंध में बोर्ड मुख्यालय पर प्राप्त हुई इस तरह की आपत्तियों का विशेषज्ञों से परीक्षण करवाने के उपरान्त तीनों लेवल के जिन विषयों के जिन प्रश्नों के उत्तरों में परिवर्तन हुआ है उससे सम्बंधित तालिका एवं उसके आधार पर संशोधित परिणाम बोर्ड की वैबसाईट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होनें बताया कि सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के प्रमाण-पत्र शीघ्र ही उनके द्वारा आवेदन- पत्र में भरे गए पतों पर भेज दिए जाएंगे।

1 comment:

  1. I would like to thank you for the efforts you have made in writing this article. I am hoping the same best work from you in the future as well..
    Hbse

    ReplyDelete