गेस्ट टीचरों ने साधा मौन तो पुलिस के उड़े होश
अमर उजाला ब्यूरो करनाल। सेक्टर-12 स्थित ग्राउंड में महापड़ाव पर बैठे हजारों गेस्ट टीचरों ने पुलिस प्रशासन व खुफिया विभाग के पसीने छुड़ा दिए हैं। शनिवार को दूसरे दिन महापड़ाव स्थल पर गेस्ट टीचरों ने नियमित करने की हुंकार भरी, लेकिन आगामी विरोध की रणनीति का खुलासा नहीं किया। गेस्ट टीचर कोई बड़ा कदम न उठा जाए, इसलिए पुलिस का सख्त पहरा रहा। पुलिस की कई टुकड़ियां अलग-अलग जगह पर तैनात रही और बहुत से जवान गर्मी से बचते हुए पेड़ों के नीचे जमीन पर बैठकर गेस्ट टीचरों पर नजर रखी। दोपहर तक तरह-तरह की अफवाहें और सूचना चलती रहीं, उधर सीएम के आगमन को लेकर पुलिस काफी अलर्ट रही। लेकिन दोपहर दो बजे तक अतिथि अध्यापकों ने अपने विरोध के तरीके का खुलासा नहीं किया और खुफिया विभाग को गलत जानकारी देते रहे। पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में गेस्ट टीचर बने और उनके बीच में बैठकर उनके मन की बात लेते रहे। आखिरकार दो बजे उन्होंने सिर मुंडन का खुलासा किया। शनिवार शाम को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शहर में कई प्रोग्राम होने के कारण भी पुलिस को सुरक्षा को लेकर टेंशन