Wednesday, March 25, 2015

HSSC KE SABHI MEMBERS KA VIVRAN

HSSC - भारती को भाजपा ने दिया ईनाम, बनाया एचएसएससी का चेयरमैन

पानीपत। भाजपा सरकार ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
(एचएसएससी) का नए सिरे से गठन करते हुए भारत भूषण भारती को
अध्यक्ष बनाया है। पांच और सदस्य बनाए गए हैं। आयोग में अम्बाला
के सांसद रतन लाल कटारिया के पीए भोपाल सिंह से लेकर,
रामबिलास शर्मा के इलेक्शन एजेंट देवेंद्र सिंह और पार्टी के
टिकटार्थी रहे विजयपाल सिंह तक को स्थान दिया गया है।
इससे पहले कांग्रेस सरकार में भी एचएसएससी के सदस्य बनाने को लेकर
भाई-भतीजावाद का आरोप लगा था। आयोग द्वारा की गई कई
भर्तियां विवादों में घिरी। प्रदेश में सत्ता ग्रहण करते ही भाजपा
ने आयोग भंग कर दिया था।

भारत भूषण भारती
पेश से एडवोकेट भारती पिहोवा (कुरुक्षेत्र) के हैं। 1980 से भाजपा में
सक्रिय। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भी रहे। भारती ने पार्टी
के लिए पर्दे के पीछे और पर्दे के आगे दोनों भूमिकाएं पार्टी में
निभाई।

बनने का कारण : सीएम के साथ अच्छी ट्यूनिंग है। सीएम की तरह
ही पंजाबी बिरादरी से हैं।

भर्ती में पारदर्शी प्राथमिकता : भारती ने कहा कि भर्ती
प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
सीएम भर्तियों के भेदभाव को खत्म करने की बात पहले ही कह चुके हैं।

इसी पॉलिसी को लेकर काम किया जाएगा। भारती ने कहा कि
वे जल्द ही भर्ती बोर्ड को लेकर होमवर्क करेंगे।

तीन साल के लिए नियुक्ति
आयोग के सदस्यों की नियुक्ति तीन साल के लिए है। चेयरमैन 68 तो
सदस्य 65 की उम्र या तीन साल पूरे होने (जो भी पहले हो)
रिटायर होंगे।

भोपाल सिंह खदरी
नया पद मिलते ही यमुनानगर के खदरी गांव के सरपंच और सांसद
रतनलाल कटारिया के निजी सचिव पद से इस्तीफा दे दिया।
सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत कटारिया ने खदरी गांव ही
गोद लिया। एलएलबी के बाद सात विषयों में एमए कर चुके हैं। अब
दर्शनशास्त्र में एमए कर रहे हैं। 46 साल के खदरी 1992 में छछरौली
भाजपा मंडल के महामंत्री बने।

अमरनाथ सौदा
करनाल के हैं। 1992-93 में विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे। 1994 में
ब्लॉक समिति के सदस्य नियुक्त बने। एससी मोर्चा में जिला
महामंत्री, फिर प्रदेश सचिव रहे। अब प्रदेश महासचिव हैं।
पिछले दिनों उन्होंने एक दिन में एक लाख 54 हजार 702 पार्टी
सदस्य बनाए थे।

नीलम अवस्थी
पंचकूला की हैं। कई सालों से भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं। पहले
हिमाचल प्रदेश में भाजपा से जुड़ी थीं। 1999 में पंचकूला भाजपा के
महिला मोर्चा में मंडल अध्यक्ष बनीं। इन दिनों महिला मोर्चा में
जिला महामंत्री और सदस्यता अभियान की पूर्वी मंडल की
इंचार्ज हैं।

एडवोकेट विजयपाल सिंह
जींद के सफीदों के हैं। 55 वर्षीय सिंह 1971 में स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए
थे। 1980 में सरकारी कॉलेज के छात्र संघ में प्रधान बने। 1992 व 2000
में बार एसोसिएशन के प्रधान रहे और 1997 से 2001 तक नगरपालिका
प्रधान रहे। 2002 में भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया।

देवेंद्र यादव खातोद
महेंद्रगढ़ के हैं। 1993-94 में छात्र संघ के अध्यक्ष बने। शिक्षा मंत्री
रामबिलास शर्मा के करीबी हैं। 2014 में शर्मा के विधानसभा
क्षेत्र महेंद्रगढ़ में प्रभारी और शर्मा के चुनाव एजेंट रहे। अहीर वोट बैंक
को लुभाने के लिए एसएस बोर्ड में अहीर को सदस्य के रूप में पहले भी
स्थान दिया है। बंसीलाल सरकार में वीरकुमार यादव, चौटाला
सरकार में सुरेश यादव, हुड्डा सरकार में लाल सिंह यादव को यह पद
दिया गया।

यानी जल्द शुरू होंगी भर्तियां, शिक्षा मंत्री कह चुके एक लाख हैं
खाली पद
एचएसएससी के सदस्य बनने का मतलब जल्द ही सरकारी भर्तियां
खुलेंगी। विधानसभा के बजट सत्र में शिक्षा मंत्री रामबिलास
शर्मा ने कहा भी था कि जल्द ही करीब एक लाख नौकरियां
निकलेंगी। सरकार गठन के बाद से सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया
लगभग ठप पड़ी है।

3 comments:

  1. Plz sir help me

    Mera Group D ka registration no482157076 tha jiska test second beatch me hona tha es liye mene apna admit card 16 .11.2018 ko nikala per mene dekha ji admidit card ko to usme exmanidate 11.11.2018 right thi kya mera examine ab 18.11.2018 me hoga ya fir hogya h 11. 11 2018 me

    Board se ye kya galti hui h kyo kis liye ji

    ReplyDelete
  2. Respected sir...Kl mera haryana police s.i. female Ka Physical tha...time 6 minute ....Maine Apni race 5 minute tk complete kr di thi...lekin list me mera roll no.nhi aaya ...Mai kya kru sir...plz help me sir....plz help me sir ....

    ReplyDelete