Monday, November 16, 2015

A INSPIRATIONAL STORY :EDUMATERS

एक राजा के पास कई हाथी थे, लेकिन एक हाथी बहुत शक्तिशाली था, बहुत आज्ञाकारी, समझदार व युद्ध-कौशल में निपुण था। बहुत से युद्धों में वह भेजा गया था और वह राजा को विजय दिलाकर वापस लौटा था, इसलिए वह महाराज का सबसे प्रिय हाथी था। समय गुजरता गया ... और एक समय ऐसा भी आया, जब वह वृद्ध दिखने लगा। अब वह पहले की तरह कार्य नहीं कर पाता था। इसलिए अब राजा उसे युद्ध क्षेत्र में भी नहीं भेजते थे। एक दिन वह सरोवर में जल पीने के लिए गया, लेकिन वहीं कीचड़ में उसका पैर धँस गया और फिर धँसता ही चला गया। उस हाथी ने बहुत कोशिश की, लेकिन वह उस कीचड़ से स्वयं को नहीं निकाल पाया। उसकी चिंघाड़ने की आवाज से लोगों को यह पता चल गया कि वह हाथी संकट में है। हाथी के फँसने का समाचार राजा तक भी पहुँचा। राजा समेत सभी लोग हाथी के आसपास इक्कठा हो गए और विभिन्न प्रकार के शारीरिक प्रयत्न उसे

MEDICAL CASHLESS INSURENCE HUA JARURI

चंडीगढ़। पंजाब सरकार मेडिकल रिइंबर्समेंट की जगह सभी सरकारी मुलाजिमों और पेंशनरों के लिए कैशलेस इंशोरेंस को जरूरी कर दिया है। इसके लिए नामांकन करवाने के लिए 30 नवंबर तक अपने डीडीओ के पास फार्म जमा करवाने को कहा गया है। सरकार ने मुलाजिमाें, पेंशनर्स के लिए एक जनवरी 2016 से तीन लाख रुपए तक कैशलेस इंश्योरेंस देने की तैयारी कर ली है। इससे पहले सभी कर्मचारी इनडोर का इलाज कहीं से भी करवा सकते थे लेकिन उन्हें पीजीआई के रेट पर रिइंबरसमेंट मिल जाती थी। सरकार ने 30 नवंबर तक फार्म मांगे हैं, फार्म ना जमा करवाने वालों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। आईएएस, आईपीएस और अन्य आल इंडिया सर्विसस के अफसरों के लिए यह वैकल्पिक है। यह योजना पुरानी पेंशन योजना और नई पेंशन योजना वालों पर एक समान रूप में लागू होगी।

HTET KE EXAM ME HUA BAHUT FARZIWADA

रोहतक। एआईपीएमटी और एसएससी समेत भिवानी बोर्ड के पेपर व आंसर-की लीक करके नकल माफिया के गढ़ बने रोहतक में अब ठगों ने भी परीक्षा के दौरान अपना जाल फैला लिया है। शनिवार व रविवार को एचटेट की तीन लेवल की परीक्षा के दौरान 5 आंसर-की बाजार में 2 से लेकर 20 हजार रुपए में बिकी। सोशल मीडिया पर भी आंसर-की भेजी गई। अधिकारियों के अनुसार, इनमें से एक भी असली नहीं है। ठगों ने परीक्षार्थियों को विश्वास में लेकर उन्हें चपत लगाई है। पुलिस ने रविवार को आंसर-की के साथ तीन-चार परीक्षार्थियों को पकड़ा। जांच में इनके पास जो आंसर-की मिली, वह फर्जी निकली। अब इन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। वहीं, रविवार को चार और परीक्षार्थियों को हाथ-सूट आदि पर उत्तर लिखकर आने पर पकड़ा गया। अब पुलिस नकल माफिया की धरपकड़ के साथ-साथ फर्जी आंसर-की बेचने वाले इन ठगों की धरपकड़ के लिए भी अलग से टीम

HTET LEVEL-3 ME AAROPI POLICE GIRAFT ME

मोहन भारद्वाज, जींद1एचटेट लेवल तीन का पेपर लीक होने के मामले में शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़े तीन में से दो आरोपी नेट क्वालीफाई व साधन संपन्न हैं। जबकि तीसरा अभी रोजगार की तलाश में है। नेट क्वालीफाई दो आरोपियों में एक सेवानिवृत्त कैप्टन का इकलौता बेटा है, जबकि दूसरा नेशनल सर्वे एजेंसी में सुपरिंटेंडेंट के पद पर कार्यरत है। इससे पेपर लीक मामले के तार उच्च स्तर तक जुड़े होने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। 1पुलिस सूत्रों के अनुसार दिल्ली के चांदपुर निवासी रवि ने नरवाना निवासी रघुबीर के पास व्हाट्सअप से आंसर- की भेजी थी। रघुबीर न केवल एमएससी नेट क्वालीफाई है, बल्कि नेशनल सर्वे एजेंसी में सुपरिंटेंडेंट के पद पर भी कार्यरत बताया जा रहा है। रघुबीर व रवि के बीच बिचौलिये की भूमिका निभाने वाला मुनित भी इसी विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। रघुबीर व अमित से पूछताछ के बार शहर के एक परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किया गया उचाना निवासी संदीप सेवानिवृत्त कैप्टन की इकलौती संतान है। एमएससी मैथ नेट क्वालीफाई संदीप का उचाना में कोचिंग सेंटर बताया जाता है। रघुबीर के साथ गाड़ी से गिरफ्तार हुआ अमित पढ़ा-लिखा तो है, लेकिन फिलहाल रोजगार की तलाश में है। 1रात को घर से उठा लिया बेटा 1अदालत में आरोपियों की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद संदीप के पिता ने कहा कि इकलौते बेटे की गिरफ्तारी से परिवार पर लगे दाग से मेरा सब कुछ बर्बाद हो गया। जिंदगी भर में कमाई गई इज्जत मिट्टी में मिल गई। शनिवार को मै किसी काम से करनाल गया हुआ था तथा रात करीब सात बजे जींद पहुंचा। कई बार प्रयास करने पर संदीप के दोस्त ने फोन उठाया। जींद पहुंचने के बाद मामले का पता चला। यह सब कैसे और क्यों हुआ, कुछ भी समझ नहीं पा रहा हूं । वहीं एसपी कार्यालय में मौजूद मुनित की वृद्ध मां ने कहा कि मेरा बेटा तो सरकारी नौकरी करता है, रात को पुलिस उसे घर से उठा लाई। मुङो व मेरे बेटे को तो यहां आने के बाद ही मामले का पता चला है।।

चलो कुछ पुराने दोस्तों के दरवाज़े खटखटाते हैं

चलो कुछ पुराने दोस्तों के,
दरवाज़े खटखटाते हैं;
देखते हैं उनके पँख थक चुके है,
या अभी भी फड़फड़ाते हैं;
हँसते हैं खिलखिलाकर,
या होंठ बंद कर मुस्कुराते हैं;
वो बता देतें हैं सारी
आपबीती,
या सिर्फ सक्सेस स्टोरी सुनाते हैं;
हमारा चेहरा देख वो,
अपनेपन से मुस्कुराते हैं;
या घड़ी की और देखकर,
हमें जाने का वक़्त बताते हैं ।
चलो कुछ पुराने दोस्तों के,
दरवाज़े खटखटाते हैं...