Monday, March 17, 2014

11TH ME APNI PASAND KI HOGI STREAM

कक्षा 10वीं से आगे निकल कर 11वीं की पढ़ाई अब किसी की थोप के आधार पर नहीं होगी। बल्कि विद्यार्थी का रूख जिस दिशा में अधिक होगा और जहां विद्यार्थी के अंक उसका साथ देंगे उसका दाखिला उसी विषय में होगा। सीबीएसई की ओर से इस बाबत प्लान बनाकर सभी स्कूलों को 11वीं के टेस्ट की तैयारी करने को कह दिया है। इस टेस्ट में स्टूडेंट्स अपनी चॉइस का मेनस्ट्रीम सब्जेक्ट लेने के लिए अपनी क्षमता का आंकलन कर सकेंगे, हालांकि यह टेस्ट ऑप्शनल होगा। विद्यार्थियों को फायदा होगा : सहोदय अध्यक्ष डॉ. वीके मित्तल ने बताया कि कई स्टूडेंट्स मेनस्ट्रीम सब्जेक्ट जैसे साइंस और मैथ अपने दोस्तों की होड़ में भी ले लेते

DUTY HAI TO BHI KAR SAKENGE MATDAAN

फतेहाबाद लोकसभा चुनाव में वोट का प्रतिशत बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में चुनाव आयोग ने ड्यूटी पर तैनात चुनाव कर्मियों को इडीसी (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) जारी करने का निर्णय लिया है। इसके आधार पर बूथों पर ड्यूटी करने के बावजूद वे कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए उनको अपने बूथ पर जाने की जरूरत नहीं होगी। जिस बूथ पर उनकी ड्यूटी होगी उसी पर ही वे वोट डाल सकेंगे। इससे वोट प्रतिशत बढऩे की संभावना बढ़ गई है। अगर अकेले फतेहाबाद जिले की बात करें तो करीब 18 हजार कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में लगाए गए हैं। जिले में मतदान के लिए कुल 592 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर ये कर्मचारी ड्यूटी देंगे। कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं जिनको अपने शहर से दूर किसी अन्य जगह ड्यूटी देनी पड़ेगी। ऐसे में पहले पोस्टल बेल्ट पेपर के जरिए ही मतदान देने की प्रक्रिया रही है। लेकिन जिला निर्वाचन अधिकारी कम डीसी डीके बेहरा के मुताबिक पोस्टल बेल्ट पेपर का रिस्पांस ज्यादा

Sunday, March 16, 2014

SABHI BANKS ME BADLE JAYENGE PURANE CURRENCY NOTES

नई दिल्ली। वर्ष 2005 से पहले के नोट बंद करने के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के फैसले से बढ़ी मुश्किल खुद आरबीआइ ने ही दूर की है। अब आप किसी भी बैंक में 500 और 1,000 रुपये के नोट सहित वर्ष 2005 से पहले के सभी नोटों के बदले नए नोट हासिल कर सकते हैं। नोट बदलने के लिए यह सुविधा एक जनवरी 2015 तक उपलब्ध रहेगी। आरबीआइ ने नोटों को लेकर आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए सभी बैंकों को यह सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। नोट बदलने के लिए कोई अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं की गई है यानी आप जितने चाहें उतने नोट बदलवा सकते हैं। आरबीआइ ने बाजार में मौजूद वर्ष 2005 से पहले के सभी नोट वापस लेने का फैसला किया है। आम लोगों को एक जनवरी 2015 से पहले यह

CTET-FEB 2014 RESULT BEFORE 21 MARCH 2014

PUBLIC NOTICE

The CTET-FEB 2014 Examination was held on 16.02.2014 (Sunday) throughout the
country and abroad. Approximately 8.26 lakh candidates were registered for either Paper-I
or/and Paper-II. As per the schedule of the CTET-FEB 2014, the Board is to declare the
Examination Result on or before 21.03.2014.

The Board, in order to ensure complete transparency in examination process and to
bring confidence in the candidates and other stake holders, has decided to upload the
images of the OMR Sheets of the candidates along with the information of the languages
and subject (Maths & Science or Social Science) attempted by the candidates in Paper-I
and/or Paper-II as applicable.

 The candidates can view their details and OMR Sheet on the CBSE/CTET website
and in case of any discrepancy with respect to the particulars filled in the OMR Sheet, may

JAMMU KI B.ED WALO KO NAHI MILEGI NOKRI

हाईकोर्ट पटना.जम्मू-कश्मीर से बीएड की डिग्री लेने वालों को बिहार में शिक्षक की नौकरी नहीं मिल सकती है। पटना हाईकोर्ट ने कहा कि शिक्षक के लिए वे ही आवेदन दे सकते हैं जिन्होंने एनसीटीई से मान्यता प्राप्त कॉलेज से बीएड की डिग्री ली हो। लेकिन, जम्मू-कश्मीर में एनसीटीई (नेशनल काउंसिल फॉर टीजर एजुकेशन) एक्ट लागू नहीं है। जस्टिस मिहिर कुमार झा ने अशेष कुमार और अन्य की याचिकाएं खारिज कर दीं। आवेदकों का कहना था कि बीएड की डिग्री के बावजूद सरकार उन्हें बहाल नहीं कर रही है। एनसीटीई के वकील एसएन पाठक ने याचिका का विरोध किया। उनकी दलील थी कि एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों से उत्तीर्ण ही शिक्षक बन सकते हैं। जबकि जम्मू-कश्मीर के बीएड कॉलेजों को मान्यता नहीं है।