Saturday, July 5, 2014

COMPUTER LAB ATTENDENTS PAR HUA LATHICHARGE

जागरण संवाददाता, पंचकूला : चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रहे हरियाणा राजकीय कंप्यूटर लैब सहायकों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। पुलिस ने चंडीगढ़- पंचकूला सीमा पर ही उन्हें रोक दिया। लाठीचार्ज में एक दर्जन से ज्यादा प्रदर्शनकारी घायल हो गए। बाद में मुख्यमंत्री के सचिव शादी लाल कपूर ने आंदोलन स्थल पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया।1शुक्रवार दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे शिक्षा सदन पंचकूला से सैकड़ों की तादाद में लैब सहायक मुख्यमंत्री के निवास का घेराव करने के लिए निकले। प्रदर्शनकारी सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे और अपनी मांगांे के हल न होने पर गुस्सा दिखा रहे थे। पंचकूला व चंडीगढ़ की पुलिस ने भारी सुरक्षा बंदोबस्त कर रखा था। जैसे ही प्रदर्शनकारी पंचकूला से चंडीगढ़ की सीमा में पीर बाबा रोड़ से घुसने की कोशिश करने लगे, तो फन
रिपब्लिक सड़क पर भारी संख्या में खड़ी चंडीगढ़ की पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़ने के लिए उतावले हो रहे थे। 1कई प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड को लांघने की कोशिश की, जिसे पुलिस को उन्हें काबू करने के लिए दोपहर को करीब ढाई बजे लाठीचार्ज भी करना पड़ा। लाठीचार्ज में प्रदर्शनकारी राजेश कुमारी, अंजू, सुखदेव, बलजीत कौर, हरजिंद्र, मनीष कुमार, सुरेंद्र प्यौंत, सुखबीर, धमेंद्र रावत, अनुराधा घायल हो गए। प्रदर्शन के दौरान में अंबाला निवासी युवती हरजिंद्र कौर बेहोश हो गई, जिसे उपचार दिया गया। इसी बीच मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव शादीलाल कपूर ने पहुंचकर प्रदर्शनकारियों की बात सुनी और उन्हें शांत किया। प्रदर्शकारियों ने ज्ञापन देते हुए सरकार से उनकी मांगों को शीघ्र मानने की मांग की। कपूर ने आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री के समक्ष उनकी मांगें रखेंगे। संघ के राज्य प्रधान सुरेंद्र प्यौंत ने कहा कि 8 जुलाई को संघ की मुख्यमंत्री से बैठक आयोजित होगी, जिसमें 6 सदस्य भाग लेंगे।

No comments:

Post a Comment