चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में सोमवार को स्टीरिंग कमेटी की बैठक में बीएड का प्रोस्पेक्ट्स तैयार कर दिया है। प्रोस्पेक्ट्स के मुताबिक बीएड के एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जुलाई से शुरू होंगे। पूरे प्रोस्पेक्ट्स को मंजूरी के लिए उच्चतर शिक्षा महानिदेशक को भेजा जाएगा।
सीवी रमन भवन के कमेटी रूप में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. एमएल रंगा ने की। बैठक में उच्चतर शिक्षा महानिदेशक की ओर से उपनिदेशक अरुण जोशी पहुंचे। बैठक में कुल 17 सदस्यों ने भाग लिया। ये