लोकसभा चुनावों का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग के संभावित कार्यक्रम के मुताबिक आम चुनाव 16 अप्रैल से शुरू होकर 13 मई तक चलेंगे। और 16 मई को पता चल जाएगा कि जनता ने किसके हक में फैसला सुनाया।
चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव पांच चरणों में होंगे और शुरुआत 16 अप्रैल से होगी। हालांकि, यह कार्यक्रम मसौदे के मुताबिक है और इस पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है।
16 अप्रैल से शुरू होगा चुनावी त्योहार
पहले चरण में 124 सीटों के लिए 16 अप्रैल, दूसरे चरण में 141 सीटों के लिए 22 या 23 अप्रैल को मतदान होगा। तीसरे चरण का मतदान 30 अप्रैल को होगा और इस रोज 107 सीटों पर वोटिंग होगी।