Sunday, May 31, 2015

टूटती उम्मीदों के बीच गेस्ट टीचरों को एक माह की राहत

एक माह की राहत
टूटती उम्मीदों के बीच गेस्ट टीचरों को एक माह की और मोहलत मिल गई और साथ ही सरकार को अपना प्रबंध कौशल साबित करने के लिए अतिरिक्त अवधि भी। सरप्लस टीचरों के बारे में स्टेटस रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश करने में लगातार गफलत की स्थिति बनी रही, यह परिस्थितिजन्य थी या नियोजित, इस पर ध्यान देने से जरूरी बात यह है कि अब सरप्लस को अनिवार्य कैसे साबित किया जाएगा? स्टेटस रिपोर्ट के नाम पर तय तिथि को कोर्ट की कार्यवाही के अंतिम क्षणों में एडवोकेट जनरल ने सूचना दी कि 28 गेस्ट टीचरों की सेवाएं1 जून से समाप्त कर दी जाएंगी, शेष साढ़े तीन हजार के बारे में निर्णय के लिए समय मांग लिया गया। घटनाक्रम और सक्रियता से गेस्ट टीचरों के बारे में सरकार की नीति और नीयत का आभास तो होने लगा है। स्टेटस रिपोर्ट पेश करने की तिथि निकट आते ही सात हजार टीजीटी को पीजीटी के पद पर प्रमोट करने के लिए शिक्षा विभाग ने आवेदन मांग लिए। शिक्षा मंत्री कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुके कि टीजीटी को पदोन्नत कर पद रिक्त किए जाएंगे, उन पर अतिथि अध्यापकों को एडजस्ट किया जाएगा। मंत्री समूह की बैठक में भी ऐसा ही आश्वासन दिया गया था। बड़ी संख्या में गेस्ट लेक्चरर भी वर्षो से कार्यरत हैं, यदि शिक्षा विभाग ने

Promotion - मास्टरों की पदोन्नति से गेस्ट लेक्चरर होंगे सरप्लस

 चंडीगढ़ : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सरप्लस मास्टर कैडर के गेस्ट टीचर्स को सरकारी शिक्षकों की पदोन्नति कर बचाना अतिथि लेक्चर्स के लिए भारी पड़ने वाला है। लगभग सात हजार मास्टरों के पदोन्नति के बाद लेक्चरर बनने पर गेस्ट लेक्चरर के 25 सौ पद सरप्लस होना तय है। पूर्व हुड्डा सरकार अपने कार्यकाल के दौरान सीधी भर्ती से लेक्चरर के काफी पद भर चुकी है। अब पदोन्नति कोटे के पद बचे हुए हैं, जिन्हें भाजपा सरकार भरने जा रही है। इससे गेस्ट की मुश्किलें जून के बाद बढ़ सकती हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने रेशनेलाइजेशन का काम 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान गेस्ट लेक्चरर की विषय अनुसार उपलब्धता व जरूरत की सूची भी तैयार की जाएगी। विभाग मास्टर से पदोन्नत होकर लेक्चरर बनने वालों को इसी सूची के अनुसार स्कूलों में ज्वाइनिंग देगा। इससे गेस्ट लेक्चरर के पद सरप्लस हो जाएंगे। चूंकि अभी

गेस्ट टीचरों का आंदोलन स्थगित सीएम ने दिया वेतन बढ़ाने, एडजस्ट करने का भरोसा


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़ । हरियाणा के गेस्ट टीचरों ने शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक के बाद अपना आंदोलन मंगलवार तक स्थगित कर दिया है। सेक्टर 3 स्थित सीएम आवास में करीब एक घंटा चली बैठक सकारात्मक माहौल में हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कार्यरत गेस्ट टीचरों को समान काम-समान वेतन के तहत सेवा का आंकलन करने के बाद वेतन वृद्धि दिए जाने और अब तक आंदोलन के दौरान मारे गए गेस्ट टीचरों के परिजनों को अनुदान देने के अलावा आंदोलनरत गेस्ट टीचरों को समायोजित करने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने गेस्ट टीचरों के प्रतिनिधियों से कहा कि सरकार सभी कानूनी पहलुओं पर विचार कर रही है। गेस्ट टीचरों को समान काम-समान वेतन नीति के तहत वेतन बढ़ाने के लिए आगामी मंगलवार को पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में शिक्षा विभाग के निदेशक के साथ समीक्षात्मक बैठक बुलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने गेस्ट टीचरों के आंदोलन के दौरान अब तक विभिन्न परिस्थितियों में मारे गए गेस्ट टीचरों की सूची भी मांगी। गेस्ट टीचरों के प्रदेश प्रवक्ता अजय लोहान ने बताया कि बीते दस वर्षों में 70 गेस्ट टीचरों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने करनाल में गेस्ट टीचरों पर आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आन रोड सभी गेस्ट टीचरों को जल्द समायोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की उक्त पेशकश से उत्साहित गेस्ट टीचरों ने अपना आंदोलन मंगलवार तक स्थगित करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही महेंद्रगढ़ में रविवार को शिक्षा मंत्री के आवास पर किया जाने वाला प्रदर्शन भी स्थगित कर दिया गया है।
बैठक में मौजूद हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री और प्रदेश प्रवक्ता अजय लोहान ने बताया कि आगामी मंगलवार को चंडीगढ़ में अपनी राज्य इकाई और जिला प्रधानों की बैठक बुलाने का फैसला किया है। इस बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
सरकार लेगी कानूनविदों से राय
मुख्यमंत्री खट्टर ने गेस्ट टीचरों के प्रतिनिधियों को बताया कि आगामी मंगलवार को शिक्षा निदेशक के साथ समीक्षात्मक बैठक के बाद 15 जून को राज्य सरकार कानूनविदों के साथ एक बैठक बुलाकर पूरे मामले का हल निकालने का प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में ईएम, सीएम, एजी, सीनियर वकील और रिटायर्ड जज भी शामिल होंगे।
मारे गए गेस्ट टीचरों के परिजनों को मिलेगा अनुदान
करनाल में गेस्ट टीचरों पर दर्ज केस होंगे खारिज

अनशनकारी लैब सहायकों के आगे झुकी सरकार

भर्तियों में छूट और बकाया सैलरी जारी होगी•प्रमुख संवाददाता, चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार देर शाम हरियाणा राजकीय कंप्यूटर लैब सहायक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र पाल पियोंत व अन्य संघ के सदस्यों को जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन समाप्त करवा दिया। सरकार ने वायदा किया है कि किसी भी लैब सहायक को बेरोजगार नहीं रहने दिया जाएगा और उनके पिछले 20 महीनों का बकाया वेतन 10 जून तक दे दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने भविष्य में होने वाली भर्तियों में प्रभावित 2262 लैब सहायकों को भर्ती में विशेष छूट देने का भी भरोसा दिया है। इस मौके पर शिक्षामंत्री राम बिलास शर्मा और मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव भी मौजूद थे। यादव दो दिनों से आमरण अनशन पर बैठे लैब सहायकों के संपर्क में थे और अस्पताल में भर्ती बीमार लैब सहायकों से मुलाकात भी की थी। सीएम ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया

GUEST TEACHERS KI KAL HUI CM,EM SE MULAKAT



समान काम समान वेतन पर सरकार द्वारा दिए गए वेतन वृद्धि को आंकलन करके बढ़ाया जाएगा गेस्ट टीचरों का वेतन - सीएम
क़ानूनी पहलुओं पर विस्तार से हुई चर्चा ।
मंगलवार को क़ानूनी पहलुओं व पालिसी की समीक्षात्मक मीटिंग होगी शिक्षा सदन में डायरेक्टर के साथ ।
15 जून को होगी कानून विदों के साथ समीक्षा ।
ईएम सीएम व एजी के अलावा सीनियर वकील व रिटायर्ड जज भी हो सकते है शामिल ।
आर्थिक अनुदान देने के लिए मृतक गेस्ट टीचरों की मांगी सूचि।
भर्ती में छुट के प्रस्ताव को गेस्ट टीचरों ने सिरे से नकारा ।
करनाल में गेस्ट टीचरों पर आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे होंगे वापिस ।
ओन रोड गेस्ट टीचर सीघ्र होंगे समायोजित ।
कल महेंद्रगढ़ में होने वाले आंदोलन को किया स्थगित ।
मंगलवार को स्टेट बॉडी व जिला प्रधानों की चंडीगढ़ में बुलाई दोबारा ।
आगामी आंदोलन की रुपरेखा करेंगे तैयार ।
राजेन्द्र शास्त्री - प्रदेश अध्यक्ष
अजय लोहान - प्रदेश प्रवक्ता - हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ