Thursday, September 25, 2014
MATHS PAPER KE BANDAL KI HOGI JAANCH
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड गणित के
प्रश्नपत्रों के बंडलों की सील जांचेगा। बोर्ड अधिकारियों को अंदेशा है कि
पेपर लीक होने की वजह किसी बंडल की सील के साथ छेड़छाड़ करना है। इसे देखते
हुए गणित का पेपर रद करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में अब बोर्ड
अधिकारी एक-एक बंडल पर लगी सील की गहन जांच करेंगे। इसलिए बोर्ड ने परीक्षा
केंद्रों पर सप्लाई किए सभी प्रश्नपत्रों के बंडल वापस मंगवा लिए
हैं।1बुधवार दोपहर को बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का गणित का पेपर था।
विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए केंद्रों नर पहुंच गए थे। इस बीच शिक्षा
अधिकारियों को बोर्ड का संदेश मिला। इसमें गणित का पेपर रद करने के आदेश
दिए गए थे। जिला मुख्यालय ने भी तुरंत आदेशों पर अमल करते हुए सभी बीईओ व
परीक्षा केंद्रों तक पेपर रद का संदेश पहुंचा दिया। जब विद्यार्थियों को
इसका पता चला तो उनका चेहरा लटक गया। परीक्षा की
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 25 सितंबर से 31 अक्तूबर तक अभियान चलाने का दिया निर्देश
नई दिल्ली (धीरज कनोजिया)। सरकारी स्कूलों में आला अधिकारी स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे। दरअसल, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। अफसरों तक ही स्वच्छता अभियान सीमित नहीं रहेगा बल्कि देश के हर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के लिए मोदी सरकार के अभियान को सफल बनाने के लिए मंत्रालय की ओर से दिशा निर्देश भेजे गए हैं। इसके मुताबिक 25 सितंबर से 31 अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान छात्रों को स्कूलों में प्रार्थना के बाद बाकायदा साफ सफाई को लेकर शपथ दिलाई जाएगी। शपथ में सिर्फ स्कूल में ही नहीं बल्कि अपने घर के आसपास भी सफाई के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा। स्कूल के समय में भी कुछ बदलाव करते हुए एक पीरियड खासतौर से सफाई के लिए रखे जाने की भी योजना है।
खास बात यह है कि मंत्रालय के दिशा निर्देश में कहा गया है कि 25 सितंबर को केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे।
TGT AND PGT AAVEDEN KI DATE HOGI EXTEND
अम्बाला. जिले के पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स व ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर्स
की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में खामियों के चलते मशक्कत कर रहे
आवेदनकर्ताओं के लिए राहत की खबर है। ऑन लाइन
प्रक्रिया में चल रही खामियों के चलते ही हरियाणा स्कूल टीचर्स
भर्ती बोर्ड ने ऑन लाइन आवेदन की डेट को ही एक्सटेंड करने का निर्णय ले लिया है।
दैनिक भास्कर अम्बाला ने पहले 15 और फिर 22 सितंबर के अंक में
पीजीटी/टीजीटी के ऑन लाइन आवेदन में चल
रही खामियों को न केवल उजागर किया बल्कि इनमें से कुछ
खामियों को सही भी कराया है। भास्कर टीम ने बोर्ड के चेयरमैन
से सीधे कई सवाल दागे। सवालों को जायज ठहराते हुए
एचएसटीएसबी चेयरमैन को अंतत: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की डेट
को बढ़ाने की बात कहनी पड़ी है। आवेदन की अंतिम तिथि 26
सितंबर 2014 और टीजीटी की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2014 मुकर्रर
की गई है। अब बोर्ड के चेयरमैन
Subscribe to:
Comments (Atom)
