Tuesday, May 5, 2015

कहीं 8 मई की तैयारी में तो नहीं प्रशासन


गेस्टटीचर्स ने अपनी नौकरी बचाने के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। इसके तहत उन्होंने 8 मई को करनाल में परिवारों सहित महापड़ाव की चेतावनी दी है। रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनियों का बुलाया जाना भी गेस्ट टीचर्स के अांदोलन से निपटने की रणनीति समझा जा रहा है। इससे पहले गेस्ट टीचर मार्च माह में सेक्टर-12 में परिवार सहित दो दिन बैठे रहे थे। उनके जोरदार प्रदर्शन के कारण शहर की व्यवस्था भी चरमराती नजर आई थी। आने वाले दिनों में किसी भी तरह के धरने-प्रदर्शनों से आमजन को कोई दिक्कत हो और कानून व्यवस्था बाधित हो, इसके लिए ही प्रशासन ने फोर्स की टुकड़ियों की मांग की थी।
शांति के समय में नाकों और शहर में लगाई जाएंगी ड्यूटियां

Friday, May 1, 2015

ROHTAK:FDDI KO UGC SE MANYATA NAHI


RAJASTHAN EDUCATION DEPT. ME HOGI 1 MAY SE 30 JUNE 2015 TAK TRANSFER


Regarding services of Lab Assistants deployed in the Labs setup by CORE Education and Technologies Ltd.

गेस्ट टीचर 2 मई को कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में आगामी रणनीति तैयार कर आंदोलन की घोषणा करेंगे

हिसार - बीजेपी सरकार ने मात्र कुछ महीनो में ही अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया है। एक तरफ तो चुनाव से पहले लुभावने वायदे कर गेस्ट टीचरों व उनके परिवारों से बीजेपी के सहयोग की गुहार लगा रहे थे वहीं मात्र कुछ ही महीनों में गेस्ट टीचरों को हटाने के आदेश देकर वायदाख़िलाफ़ी व धोखेबाजी कर अपना असली रूप दिखा दिया है जिसे गेस्ट टीचर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये बात हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के प्रदेश प्रवक्ता अजय लोहान ने कही। उन्होंने सरकार व शिक्षा मंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने गेस्ट टीचरों को हटाने के उद्देश्य से साजिश के तहत कोर्ट में हलफनामा देकर सरकार का असली रूप दिखा दिया है जिससे गेस्ट टीचरों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार स्कूलों में खाली पड़े हजारों पदो से परेशान है वहीं दूसरी तरफ गेस्ट टीचरों को वर्कलोड या सरप्लस का बहाना बनाकर हटाने का कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर रही है। इससे सरकार व विभाग की मनसा साफ झलकती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भले ही हमारी जान चली जाए लेकिन हम अपना रोजगार छीनने नहीं देंगे। उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा की गई वायदाख़िलाफ़ी के विरोध में 2 मई को प्रदेश के सभी जिला प्रधान व ब्लॉक प्रधान