Monday, June 2, 2014
NAHI MIL RAHI P.HD CANDIDATES KO SEATS
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दावे तो अग्रणी छात्रों को शोध क्षेत्र में आगे बढ़ाने के हैं, लेकिन शिक्षकों के रवैये ने धूमिल कर दिया है। हालत यह है कि कुवि प्रशासन चाहते हुए भी जेआरएफ विद्यार्थियों के लिए 14 विभागों में पीएचडी की सीटें नहीं निकाल पाया, जबकि जेआरएफ पास करने वाले विद्यार्थियों को शोध कार्य में आगे बढ़ाने के लिए स्वयं कुवि कुलपति डॉ. डीडीएस संधू ने ही दो बार पीएचडी में दाखिला निकालने की पहल की है।1देशभर के विश्वविद्यालयों में भले ही जूनियर रिसर्च फेलोशिप पास करने वाले विद्यार्थियों को तुरंत पीएचडी करने का मौका मिल जाता हो, लेकिन कुवि में शिक्षकों की मनमानी के आगे कुवि कुलपति की इच्छा भी कारगर साबित नहीं हो रही है। कुवि कुलपति स्वयं कई बार इच्छा जता चुके हैं कि वे जेआरएफ पास करने वाले विद्यार्थियों को तुरंत शोध कार्य में आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने इस बार जेआरएफ पास
4 DAYS ME JAARI HONGE APPOINTMENT LETTER:MK AHUJA
पंचकूला : नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग को लेकर
पीजीटी टीचरों की यहां सेक्टर-5 में शिक्षा सदन के सामने भूख
हड़ताल जारी है। रविवार को पीजीटी उम्मीदवारों की 10
सदस्यीय टीम सेकेंडरी एजुकेशन के एडिशनल डायरेक्टर एमके आहुजा से
मिली। उन्होंने आहुजा से जॉइनिंग लेटर जारी करने की मांग की।
शिक्षकों की मानें तो आहुजा ने चार दिन के
अंदर जॉइनिंग लेटर जारी करने का आश्वासन दिया है।
पीजीटी टीचर्स एसोसिएशन के प्रधान रघुबीर सिंह ने
बताया कि जब तक विभाग की ओर से
सभी 625 पीजीटी को लेटर जारी नहीं किया जाता, भूख
हड़ताल जारी रहेगी। रघुबीर ने कहा कि विभाग ने उनके साथ
भेदभाव किया है। विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें आर्थिक
और मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ रहा है।
सदमे से एक टीचर के परिवार में मौत :
पीजीटी टीचर देव मलिक ने बताया कि कैथल के गांव बाता के
सतीश कुमार का
JALD MILEGI DEEMED CANDIDATES KO NIYUKTI
शिक्षामंत्री बोलीं- नियुक्ति के लिए दे दी गई है हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो झज्जर। पीजीटी भर्ती में चार विश्वविद्यालयों से डिग्री के फेर में नियुक्ति से वंचित रहे शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है कि विभाग ने इस मामले में नियुक्तियों को हरी झंडी दे दी है। राज्य की शिक्षामंत्री गीता भुक्लल ने अपने निवास पर एक सवाल के जवाब में इसकी पुष्टि की। उन्होंने यह भी साफ किया है कि अनुभव के आधार पर नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के भी 393 के स क्लीयर हो चुके हैं और अगले कुछ दिनाें में उन्हें भी नियुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि एलएलओ का परिणाम दो जून को आ जाएगा और दाखिला की प्रक्रिया जारी कर दी जाएगी। बीएड मामले में भी शिक्षामंत्री ने कहा है कि उनके बारे में भी सरकार विचार-विमर्श कर रही है। इस संबंध में रविवार को शिक्षामंत्री के निवास पर एक प्रतिनिधिमंडल मिला था। उन्हें भी शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया कि जिनके सर्टिफिकेट में कोई दिक्कत नहीं है उनकी नियुक्ति होगी। विभाग की 2015 तक बीएड की शर्त के मामले में शिक्षामंत्री ने कहा कि इस मामले में सरकार सकारात्मक कदम उठाएगी। चूंकि भर्ती प्रक्रिया में समय ज्यादा लगा है, इसलिए ऐसे उम्मीदवारों को समय दिया जाएगा जिन्हें बीएड करने की शर्त पूरी करनी है। इस दौरान शिक्षामंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। लगातार तीसरी बार बनेगी कांग्रेस सरकार शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार तीसरी बार प्रदेश की बागडोर साैंपने का मन बना चुकी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में छत्तीस बिरादरी का बराबर विकास किया है। विकास की बदौलत ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

GUEST TEACHERS KI 1 JUNE KAITHAL ME HUI MEETING KA NIRNAY
कैथल में अपना रोजगार पक्का करने के लिए गेस्ट टीचरों ने बनाई रणनीति।
5 जून को पुरे हरियाणा में ब्लोक स्तरीय मीटिंग व उसी दिन तालमेल कमेटी के साथ करेंगे प्रदर्शन।
10 तारीख तक नियमित करवाने की मांग को लेकर प्रदेश के सभी MLA को दिया अल्टीमेटम ।
11 जून से 9 बजे से 5 बजे तक MLA निवास पर अनिश्चित कालीन धरना देने का किया ऐलान।
17 व 18 जून को तालमेल कमेटी के साथ MP व MLA का घेराव।
20 जून को पलवल में होगी स्टेट लेवल की मीटिंग ।

Subscribe to:
Comments (Atom)