Monday, June 1, 2015

HARYANA ITI ME JALD LE ADMISSION

 आईटीआई में 73 ट्रेडों में 74145 सीटें उपलब्ध हरियाणा में सूचना प्रौद्योगिकी पहल के तहत सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया बदलेगी। राज्य में पारदर्शी व योग्यता के आधार पर आधार लिंक्ड प्रणाली का प्रयोग कर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के प्रधान सचिव अनिल कुमार ने बताया कि राज्य में 144 सरकारी आईटीआई और 108 निजी आईटीआई हैं। इनमें 73 ट्रेडों में 74145 सीटें उपलब्ध हैं। बाजार की मांग को देखते हुए आने वाले सत्र में विभाग ने 16 नए ट्रेड शुरू किए हैं, जिनमें 2004 सीटे होंगी। उन्होंने बताया कि इन नए ट्रेड में डाटा बेस प्रणाली सहायक, मल्टीमीडिया एनीमेशन स्पेशल इफेक्ट, मैकेनिक मेडिकल इलेक्ट्रानिक्स, एग्रो प्रसंस्करण, टेकभनीशियन पावर इलेक्ट्रानिक प्रणाली, प्रयोगशाला सहायक (केमिकल प्लांट), लिफ्ट एवं एसक्लेटर मकैनिक, मकैनिक ऑटो इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रानिक्स, मैकेनिक ऑटो बॉडी रिपेयर, मकैनिक

अब पे-स्केल के आधार पर मिलेगा इलाज

 रोहित गेरा, भिवानी 1हरियाणा के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को अब उनके पे-स्केल के आधार पर ही निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिल सकेगी। सरकार ने इसके लिए कुछ मानक तय किए हैं। 1इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने तमाम विभागों एवं अस्पतालों में एक पत्र भेजा है। पत्र के अनुसार सरकार ने हरियाणा एवं बाहर के सभी अस्पतालों को उनकी सुविधाओं एवं मान्यता के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा है। इन्हीं श्रेणियों के अस्पतालों में इलाज कराने वाले कर्मचारियों को उनके बेसिक पे एवं ग्रेड पे के आधार वार्डो की सुविधा मिल पाएगी। सरकार ने आइसीयू व वेंटिलेटर के लिए कर्मचारियों के श्रेणी के अस्पतालों में इलाज कराने के लिए दरें निर्धारित की है। अस्पतालों की श्रेणियों के अनुसार ही कर्मचारियों को सर्जरी पैकेज की सुविधा मिलेगी। उक्त पालिसी के अनुसार ही कर्मचारियों को 1 जून से इलाज का खर्च मिलेगा। सरकार के इस फैसले कम बेसिक पे एवं ग्रेड पे पाने वाले कर्मचारियों में रोष है

तेजाब के हमले में घायल एक लड़की के दिल से निकलीं कुछ पंक्तियाँ

तेजाब के हमले में घायल एक लड़की के दिल से निकलीं कुछ पंक्तियाँ
------------------------------------------------------------

चलो, फेंक दिया
सो फेंक दिया....
अब कसूर भी बता दो मेरा

तुम्हारा इजहार था
मेरा इन्कार था
बस इतनी सी बात पर
फूंक दिया तुमने
चेहरा मेरा....

गलती शायद मेरी थी
प्यार तुम्हारा देख न सकी
इतना पाक प्यार था
कि उसको मैं समझ ना सकी....

सीएम मनोहर लाल की दो टूक, मैंने जेल नहीं जाना

गेस्ट टीचर्स ने कहा, जेबीटी भर्ती में पूर्व सीएम को जेल हुई है, वह केस अलग है। अदालतों ने कहा है कि असली सूची अलमारी से बाहर निकालकर फर्जी सूची रख दी थी। अफसर ने सुप्रीम कोर्ट में केस किया था। हमारा केस अलग है। रेगुलर को विधेयक लाकर पारित किया जाए। भाजपा प्रवक्ता के नाते जवाहर यादव चैनलों पर बहस में कहते थे कि कांग्रेस विस में विधेयक लाकर रेगुलर कर सकती थी। हमें 5 साल की उम्र में छूट देने व अनुभव के अतिरिक्त नंबर देने का सवाल है, वह सरकार नहीं दे सकती। कांग्रेस ने गेस्ट टीचर्स को 24 अतिरिक्त नंबर दिए थे। बाद में समानता के तहत प्राइवेट स्कूल टीचर्स को नंबर मिले थे और हम रह गए थे। गेस्ट टीचर्स को नहीं कर सकते रेगुलर डॉ. सुरेंद्र धीमान. चंडीगढ़ प्रतिनिधिमंडल ने कहा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने गेस्ट टीचर्स को रेगुलर किया है। उसी आधार पर हरियाणा सरकार भी नीति बनाए। इस पर बैठक में मौजूद सेकंडरी एजूकेशन के निदेशक एमएल कौशिक ने बीच में पड़ते हुए कहा कि मंगलवार

AB COMPUTERS TEACHERS KA ANSAN KATAM KARANE KI BAARI