Pages

Wednesday, June 4, 2014

JBT KA RESULT ABHI NAHI AAYEGA

 राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : जेबीटी भर्ती का परिणाम घोषित होने में अभी समय लगेगा। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में भर्ती से संबंधित केस विचाराधीन होने के कारण सरकार रिजल्ट नहीं निकालेगी। न्यायालय के निर्णय के बाद ही रिजल्ट सार्वजनिक होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह बात कही है। मंगलवार को उन्होंने हरियाणा पात्र अध्यापक संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। संघ का प्रतिनिधिमंडल जेबीटी भर्ती का रिजल्ट जल्द घोषित कराने के लिए मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था। मुख्यमंत्री हुड्डा ने पात्र अध्यापकों को स्पष्ट कर दिया कि हाईकोर्ट में केस लंबित होने के कारण रिजल्ट निकालना संभव नहीं है।

No comments:

Post a Comment