Pages

Saturday, May 18, 2013

SCHOOL MUKIYA KE LIYE ALAG COMPUTER

सरकारी विद्यालय के मुखिया को अब कंप्यूटर पर काम करना होगा। सर्व शिक्षा अभियान की ओर से प्रदेश के 2254 सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर भेजे जा रहे हैं। जिनमें स्कूलों के कार्य व रिकॉर्ड संबंधी जानकारी रखी जाएगी। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं। क्योंकि गांवों में शेड्यूल मुताबिक बिजली मिलती हैं। ऐसे में कंप्यूटर चलाने के लिए
बंदोबस्त दुरुस्त करने होंगे। 1योजना के तहत विद्यालयों में कंप्यूटर भेजे जा रहे हैं। कई स्कूलों में कंप्यूटर पहुंच गए हैं। कंप्यूटर लगाने का कार्य एक कंपनी की ओर से किया जा रहा है। इस योजना में माध्यमिक, उच्च व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। इंद्री खंड के 24 स्कूलों में कंप्यूटर लगाए जाने हैं। धूमसी, गढ़ीबीरबल व खानपुर सहित कई गांवों के विद्यालयों में कंप्यूटर भेज दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी राजपाल का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यह योजना मुख्य कार्यालय से सीधे स्कूलों में चलाई जा रही है।

No comments:

Post a Comment