Pages

Monday, May 13, 2013

MEWAT ME HAR EMPLOYEE KE LIYE COMPUTER QYAN JARURI

नूंह :शिक्षा विभाग की वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव सुरीना राजन ने कहा कि प्रदेश सरकार मेवात में शिक्षा को लेकर गंभीर है। इसी कड़ी में मेवात में दर्जनों स्कूलों को अपग्रेड किया गया। दर्जनों नए शैक्षणिक संस्थान खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि ये प्रयास तभी सिरे चढ़ेंगे जब लोग भी भागीदार बनेंगे। सुरीना फिरोजपुर नमक स्थित जेबीटी संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा शिक्षक का देश के विकास में अहम भूमिका होती है इसलिए सरकार ने फैसला लिया है कि प्रदेश की सभी जेबीटी संस्थानों में कंप्यूटर लैब
चालू की जाएं। बताया गया प्रदेश सरकार योजना बना रही है जिसमें सरकारी कर्मचारी को कंप्यूटर ज्ञान होना अनिवार्य होगा। मतलब गाव में जल्द ही डायट शुरू करेगे। इसके अलावा जेबीटी संस्थानों में अंग्रेजी पर जोर दिया जा रहा है। इन संस्थानों से संपूर्ण अध्यापकों का निर्माण हो इसके लिए यहा फिजीकल, कंप्यूटर, म्यूजिक जैसी गतिविधिया शुरू की जाएंगी। जिससे अध्यापक किताबी ज्ञान तक ही सीमित न रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि लड़कियों को जरूर पढ़ाएं। वित्तायुक्त ने जेबीटी संस्थान के प्रिंसिपल अब्दुल मजीद के कार्यो पर सराहा। वहीं, विधायक आफताब अहमद ने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा की गई उपलब्धियों को गिनवाया। प्रशिक्षुओं ने इस मौके पर सास्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मौके पर महताब अहमद, डीईओ राजीव अरोडा, बीईओ अबुल हसन व संस्थान के पि्रंसिपल अब्दुल मजीद के अलावा जेबीटी प्रशिक्षु व सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment