Pages
Saturday, February 28, 2026
Kendriya Vidyalaya Sangathan & Navodaya Vidyalaya Samiti Recruitment Drive 2025 (14967 Posts : Download Tier 1 Result & Download schedule of Tier-2 examination March, 2026
Thursday, February 26, 2026
DOWNLOAD JBT INTERDISTRICT TRANSFER LIST 26-02-2026
TO DOWNLOAD THE FULL JBT INTER DISTRICT TRANSFER LIST CLICK BELOW
Wednesday, February 25, 2026
Rashtriya Pushp Prahri Award
🌿🌸 *राष्ट्रीय पुष्प प्रहरी अवार्ड हेतु आवेदन आमंत्रित*🌸🌿
📍 *राजकीय माध्यमिक विद्यालय जाखन दादी रतिया, हरियाणा* द्वारा
🏵️ *हरियाणा का पहला विद्यालय पुष्प महोत्सव*
📅 *दिनांक: 1 मार्च से 5 मार्च 2026*
*स्थान- राजकीय माध्यमिक विद्यालय जाखन दादी, खंड-रतिया, जिला-फतेहाबाद*
*इस सुनहरे अवसर पर 5 मार्च 2026 को समापन समारोह के दौरान एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।*
*इस समारोह में,आप सादर आमंत्रित हैं*:_
🌼 *विद्यालयों एवं सामाजिक सस्थानों में अपने परिश्रम से प्रकृति व पर्यावरण को बचाने में अहम योगदान देने ,फूलों की क्यारियाँ सजाने वाले एवं निशुल्क फूलों की पौध तैयार कर वितरण करने वाले शिक्षकों व समाजसेवियों से अनुरोध वह इसमें जरूर भागेदारी करें।।*
🏆 *उनको राष्ट्रीय पुष्प प्रहरी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।*
📩 *आवेदन कैसे करें?*
*इच्छुक प्रतिभागी निम्नलिखित विवरण के साथ अपनी प्रोफाइल मेल आईडी harjinderkamboj81@gmail.com पर आवेदन भेजें —*
1. नाम-
2. पता-
3. व्हाट्सऐप नंबर-
4. आवेदन का प्रकार – राष्ट्रीय पुष्प प्रहरी अवार्ड।
5. स्कूल/सव्यसेवक /संस्था का नाम-
साथ में आपके द्वारा किए गए कार्यों का विवरण
*आवेदन की अंतिम तिथि 25-02-2026*
🌍 आइए, पर्यावरण संरक्षण और पुष्प सौंदर्य के इस महाअभियान का हिस्सा बनें।
आपका योगदान ही प्रकृति का भविष्य है।
📞 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें-*
8295577566
नोट :-आप इस कार्यक्रम के सफल आयोजन एवम पर्यंवरण सरक्षण हेतु अपना बहुमूल्य सहयोग 8295577566 Gpay,Phone pay के माध्यम से कर सकते हैं।*
*विशेष अपील:अपनी पूरी जानकारी 28फरबरी तक ही दें।ताकि समयनुसार योजना बनाई जा सके।*🙏🏻🙏🏻
Tuesday, February 24, 2026
30 दिनों का अल्टीमेट ब्रेकफास्ट गाइड
पोहा: चिड़वा को धो लें। मूंगफली, करी पत्ता और हल्दी का तड़का लगाएं। अंत में नींबू डालें।
आलू पराठा: गेहूँ के आटे की लोई में मसालेदार आलू भरें। इसे दही या अचार के साथ गरमा-गरम परोसें।
बेसन चीला: बेसन में सब्जियाँ और अजवाइन मिलाएं। इसे तवे पर फैलाकर चीला तैयार करें।
इडली सांभर: उबले चावल और दाल की इडली बनाएं। इसे सब्जियों वाले सांभर और नारियल चटनी के साथ खाएं।
उपमा: सूजी को भूनें और राई, सब्जियों व
Monday, February 23, 2026
Seating Plan Software For Haryana Board Exam
1. सबसे पहले आप डाटा एंट्री शीट पर अपनी जनरल डिटेल भर लें I 2. यदि किसी दिन दो या दो से ज्यादा पेपर हैं तो आप पहले केवल एक सब्जेक्ट के रोल न. लिख कर उसकी मेमो निकाल लें, फिर दूसरे व तीसरे विषय के रोल न. लिख कर अलग अलग मेमो निकाल लें I 3. जब सभी मेमो निकल जाए तब सभी विषयों के रोल न. एक साथ लिख कर सीटिंग प्लान बनाएं I 4. पेपर कोड आप अपनी इच्छा से A, B, C, D कहीँ से भी शूरू कर सकते हैं I यदि किसी पेपर में कोड नहीं है तो कोड के स्थान पर (X) लिखें I 5. आप डाटा एंट्री शीट पर केवल कॉपी-पेस्ट कर सकते हैं, कट-पेस्ट बिलकुल ना करें, कट-पेस्ट करने से शीट corrupt हो जाएगी I
ये सॉफ्टवेयर जिस भी साथी ने बनाया उसका बहुत बहुत धन्यवाद यहां सिर्फ शेयर किया गया ताकि इसका फायदा सभी अध्यापक उठा सके।
To Download the software click the link below
Sunday, February 22, 2026
Saturday, February 21, 2026
Friday, February 20, 2026
परीक्षाओं के नकल-मुक्त संचालन हेतु जिला शिक्षा अधिकारियों को वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से दिए आवश्यक दिशा-निर्देश - बोर्ड अध्यक्ष
भिवानी, 20 फरवरी, 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित करवाई जा रही सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 के लिए बोर्ड अध्यक्ष प्रो०(डॉ०) पवन कुमार ने नकल रोकने के लिए प्रभावी उपायों पर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से चर्चा की, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी परीक्षा केन्द्रों पर पारदर्शिता, अखण्डता और परीक्षाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना रहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त विभिन्न उडऩदस्तों को भी गड़बड़ी वाले परीक्षा केन्द्रों पर और अधिक सतर्कता दिखाते हुए तुरन्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ज्ञात रहे कि सैकेण्डरी, सीनियर सैकेण्डरी एवं डी.एल.एड. की फरवरी/मार्च-2026 की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी से आरम्भ हो रही हैं। इन परीक्षाओं मे करीब 1420 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 5,71,767 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे।
बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं नकल रहित संचालित करना उनकी प्राथमिकता है तथा इसके लिए शिक्षा विभाग विशेषकर जिला शिक्षा अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी अति आवश्यक है। उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से नकल रोकने के उपायों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने आगे कहा कि नकल रोकने में शिक्षकों की भी अहम भूमिका है तथा परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करवाने में उन्हें पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना होगा। वे राष्ट्र निर्माता होने के नाते अपने कर्तव्य से विमुख नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह प्रतियोगिता बहुत ही उद्देश्य पूर्ण तथा समसामयिक है, जिसके बहुत शानदार परिणाम आने के प्रति हम आशान्वित है।
उन्होंने आगे बताया कि इन परीक्षाओं में नकल व अन्य अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए 325 फलाईंग स्कवैड करीब 1420 परीक्षा केन्द्रों का लगातार निरीक्षण करेंगे। इनमें बोर्ड अध्यक्ष-01, बोर्ड उपाध्यक्ष-01, बोर्ड सचिव-01, उप सचिव-01, सहायक सचिव (संचालन)-01, उपायुक्त उडऩदस्तें-22, उप-मण्डल (ना) उडऩदस्तें-69, बोर्ड अध्यक्ष विशेष उडऩदस्ते-22, बोर्ड उपाध्यक्ष विशेष उडऩदस्ते-22, बोर्ड सचिव विशेष उडऩदस्ते-22, जिला शिक्षा अधिकारी उडऩदस्तें-22, जिला प्रश्र पत्र उडऩदस्ते-22, उप-मण्डल प्रश्र पन्न उडऩदस्ते-48,
संग्रहण केन्द्र उडऩदस्तें-22, रैपिड एक्शन फोर्स के उडऩदस्ते-21, एस.टी.एफ. के उडऩदस्ते-21, नियंत्रण कक्ष उडऩदस्ते-07 गठित किए गए हैं, जोकि परीक्षा केंद्रों पर पैंनी निगाहें बनाए रखेंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षाओं में अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों तथा सहायता प्रदान करने वालों के खिलाफ ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति अमल में लाई जाएगी। परीक्षा आरम्भ होने से पूर्व सभी विद्यार्थियों की तलाशी के बाद ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति होगी। उन्होंने आगे बताया कि बाह्य हस्तक्षेप की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा धारा-163 लागू की जाएगी तथा परीक्षा केन्द्र की 100 मीटर की परिधि के अन्दर यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक रूप से घूमता मिलता है या नकल करवाने में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार पुलिस प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Wednesday, February 18, 2026
CTET PREVIOUS YEAR ANSWER KEYS
































