Pages

Tuesday, June 10, 2014

REGULAR TEACHER UTHEGA RATIONALISATION ME GUEST NAHI

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : मास्टर वर्ग की रेशनेलाइजेशन में नियमित शिक्षकों के मुकाबले शिक्षा विभाग गेस्ट टीचर्स को अधिक तवज्जो दे रहा है। जिन स्कूलों में अध्यापक सरप्लस हैं, वहां तबादले की गाज नियमित वरिष्ठ शिक्षक पर गिरेगी। रेशनेलाइजेशन में विभाग गेस्ट टीचर्स को बिल्कुल छेड़ने के मूड में नहीं है। मौलिक शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों ने जेबीटी, सीएंडवी व सरप्लस मास्टरों की सूचियां तैयार करना शुरू कर दी हैं। 1जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को ए और बी प्रारूप में जेबीटी, सीएंडवी व मास्टरों का ब्योरा शिक्षा निदेशालय को भेजना है। इसमें स्कूल में सरप्लस अध्यापकों का ब्योरा, शिक्षकों की डिमांड व कुल संख्या का विवरण दिया जाएगा। तत्कालीन मौलिक शिक्षा महानिदेशक ने पांच जून को पत्र भेज कर सात जून तक पूरा डाटा मुहैया कराने के निर्देश दिए थे, चूंकि पूर्व में भेजे गए रिकार्ड में काफी त्रुटियां पाई गई थीं। निर्देशों के मुताबिक जिन स्कूलों में अतिथि अध्यापक सरप्लस हो रहे हैं, वहां पर
नियमित वरिष्ठ शिक्षकों को सरप्लस दिखाना होगा। इसके साथ ही जिस पक्के वरिष्ठ शिक्षक का कार्यकाल स्कूल में सबसे अधिक है, पहले रेशनेलाइजेशन की गाज उस पर गिरेगी। रेशनलाइजेशन में संरक्षित वर्ग के शिक्षकों (सत्तर प्रतिशत विकलांग, विधवा, तलाकशुदा व एक वर्ष के भीतर रिटायर होने वाले) को नहीं छेड़ने का निर्णय लिया गया है। अगर स्कूल में सभी अध्यापक संरक्षित वर्ग में आते हैं तो फिर यहां भी सबसे ज्यादा ठहराव वाले वरिष्ठ नियमित शिक्षक को तबादले का सामना करना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment